Love Rashifal 16 June 2026: चंद्रमा के प्रभाव से कैसा रहेगा आपका प्रेम जीवन ? जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का लव राशिफल, रिश्तों, रोमांस और दांपत्य जीवन का हाल।
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज का दिन आपके लिए खास रहने वाला है। अगर पुराने प्रेम संबंध में दूरी बनी हुई थी, तो बातचीत दोबारा शुरू होने के संकेत हैं। इसके अलावा वैवाहिक जीवन में भी रोमांच और मधुरता बनी रहेगी।
विज्ञापन
2 of 12
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): वृषभ राशि वालों के लिए दिन खुशियों भरा रहेगा। प्रेम संबंधों को लेकर परिवार की ओर से कुछ सहमति देखने को मिल सकती है। इसके अलावा रिश्तों में विश्वास बढ़ेगा। धैर्य और समझदारी से काम करना और भी अच्छा होगा।
विज्ञापन
3 of 12
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): मिथुन राशि वालों के लिए दिन शुभ रहेगा। दांपत्य जीवन में आपसी विश्वास बढ़ेगा। रिश्तों में समझ भी पहले से अधिक मजबूत होगी। पार्टनर के साथ तालमेल बेहतर बना रहेगा।
4 of 12
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): कर्क राशि वालों का प्रेम जीवन सुखद रहने वाला है। पहले से चल रही गलतफहमियां दूर हो सकती हैं। रिश्तों में सुधार के योग बनेंगे। कोई गाड़ी खरीदने का प्लान सफल होता नजर आ सकता है।
विज्ञापन
5 of 12
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): सिंह राशि के लोग साथी के साथ खरीदारी पर जा सकते हैं। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। पार्टनर के साथ बिताया गया समय रिश्ते को और मजबूत बना सकता है। क्रश से बात बढ़ेगी और अच्छा महसूस करेंगे।
विज्ञापन
6 of 12
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): कन्या राशि वालों के लिए दिन रोमांटिक रहेगा। रिश्ते सहज रूप से आगे बढ़ेंगे। माना जा रहा है कि, सिंगल जातकों के जीवन में किसी नए व्यक्ति की एंट्री दिलचस्प मोड़ ला सकती है।
विज्ञापन
7 of 12
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): तुला राशि वालों के सितारे बता रहे हैं कि, जीवन में कोई खास दस्तक दे सकता है। अपने प्रेम को धैर्य और समझदारी के साथ व्यक्त करें। छोटा सा सरप्राइज या उपहार रिश्तों में खुशियां बढ़ा सकता है।
8 of 12
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। रिश्तों में मधुरता और अपनापन बढ़ेगा। सिंगल लोगों के लिए किसी खास व्यक्ति से नई बातचीत शुरू होने के संकेत हैं।
9 of 12
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): प्रियजनों को खुश रखने की कोशिश आपका आत्मविश्वास बढ़ाएगी। सहयोगात्मक व्यवहार से रिश्तों में विश्वास मजबूत होगा। आज दोनों के बीच भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हो सकती है।
10 of 12
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): मकर राशि वालों के लिए दिन शानदार रहेगा। प्रियजनों के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। रिश्तों में ईमानदारी और पारदर्शिता आपके संबंधों को और मजबूत बनाएगी।
11 of 12
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आज आप दोनों की आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। पार्टनर के साथ खुलकर और सहजता से संवाद करें। रिश्तों में सच्चाई और भरोसा आपको एक-दूसरे के और करीब लाएगा।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): रिश्तों में उत्साह और ताजगी बनी रहेगी। व्यक्तिगत और प्रेम संबंध पहले से अधिक मजबूत होंगे। पार्टनर के साथ भावनात्मक जुड़ाव गहरा होने की संभावना है।