फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ruchak Yoga: मंगल की कृपा से बनेगा रुचक योग, 3 राशियों के लिए धन वर्षा के संकेत

Sat, 18 Apr 2026 11:33 AM IST
Shweta Singh धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

मंगल ग्रह 2 मई 2026 को अपनी ही राशि मेष में प्रवेश करने जा रहे हैं। ऐसे में मेष राशि में मंगल के प्रवेश के साथ ही रुचक योग का निर्माण होने जा रहा है। आइए जानते हैं कि वे कौन सी राशियां हैं जिन्हें इस शक्तिशाली योग का सबसे ज्यादा लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन
1 of 4
रुचक योग का राशियों पर प्रभाव - फोटो : amar ujala
Ruchak Yog Ka Rashiyon Par Prabhav: मंगल ग्रह 2 मई 2026 को अपनी ही राशि मेष में प्रवेश करने जा रहे हैं।  इस बदलाव को ज्योतिष में काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि मंगल को ऊर्जा साहस और कार्य क्षमता का प्रतीक माना जाता है।  जब यह ग्रह अपनी ही राशि में आता है तो इसकी शक्ति और प्रभाव कई गुना बढ़ जाते हैं।  ऐसे में मेष राशि में मंगल के प्रवेश के साथ ही रुचक योग का निर्माण होने जा रहा है जो पंच महापुरुष योगों में से एक बेहद प्रभावशाली योग माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब मंगल अपनी स्वराशि मेष या वृश्चिक में आता है या फिर अपनी उच्च राशि में स्थित होता है तब यह विशेष योग बनता है। यह योग व्यक्ति को साहस, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और आर्थिक उन्नति प्रदान करने वाला माना जाता है।  इस बार बनने वाला यह योग कुछ खास राशियों के लिए अधिक लाभकारी साबित हो सकता है। इससे उन्हें नई उपलब्धियां मिलने के संकेत हैं साथ ही रुके हुए काम पूरे होने और आय के नए स्रोत खुलने की संभावनाएं भी बन रही हैं। आइए जानते हैं कि वे कौन सी राशियां हैं जिन्हें इस शक्तिशाली योग का सबसे ज्यादा लाभ मिल सकता है।
Shukra Gochar 2026: 19 अप्रैल से इन 4 राशि वालों के करियर में आएगा बदलाव, विवाह के भी बनेंगे योग
विज्ञापन

2 of 4
आर्थिक रूप से भी स्थिति मजबूत हो सकती है। - फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए यह समय खास तौर पर सकारात्मक रहने वाला है। मंगल आपकी ही राशि में आकर आपको सीधा प्रभाव देगा।  इससे आपकी ऊर्जा और निर्णय लेने की क्षमता में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। आर्थिक रूप से भी स्थिति मजबूत हो सकती है और अचानक धन लाभ के मौके सामने आ सकते हैं। करियर में आगे बढ़ने के लिए जो प्रयास आप कर रहे थे उनमें अब सफलता मिलने की संभावना बढ़ेगी।  पढ़ाई करने वाले लोगों के लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा और मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। आत्मविश्वास पहले से कहीं ज्यादा मजबूत होगा, जिससे आप बड़े फैसले लेने में सक्षम रहेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से भी यह गोचर राहत देने वाला साबित हो सकता है।  
विज्ञापन

3 of 4
यदि आपका कोई पैसा लंबे समय से अटका हुआ था तो उसके वापस मिलने की संभावना बन रही है । - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए मंगल का यह गोचर लाभ और उपलब्धियों से जुड़ा हुआ रहेगा।  इस दौरान आपकी सामाजिक छवि में सुधार होगा और लोग आपके काम और व्यक्तित्व की सराहना करेंगे।  धन से जुड़े मामलों में अच्छे अवसर मिल सकते हैं और पहले किए गए निवेश से भी फायदा होने के संकेत हैं।  यदि आपका कोई पैसा लंबे समय से अटका हुआ था तो उसके वापस मिलने की संभावना बन रही है । इसके साथ ही संपत्ति से जुड़े फैसले जैसे खरीद या बिक्री आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं । नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सकारात्मक समाचार मिल सकता है ।  करियर में नई दिशा मिलने के योग बन रहे हैं।  यह समय आपके नेटवर्क और संपर्कों को मजबूत करने का भी रहेगा, जो आगे चलकर आपको लाभ पहुंचा सकता है। 
विज्ञापन

4 of 4
कार्यक्षेत्र में आप बेहतर प्रदर्शन करेंगे और विरोधियों पर भी बढ़त बना पाएंगे। - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लिए भी यह गोचर काफी प्रभावशाली साबित हो सकता है। मंगल आपकी राशि का स्वामी ग्रह है ऐसे में इसका मजबूत होना आपके लिए कई क्षेत्रों में लाभ देने वाला रहेगा।  पिछले समय में आपने जो मेहनत और प्रयास किए थे, उनका फल अब मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आप बेहतर प्रदर्शन करेंगे और विरोधियों पर भी बढ़त बना पाएंगे। इससे आपके आत्मविश्वास में इजाफा होगा।  यदि कोई कानूनी मामला या विवाद चल रहा है तो उसमें राहत मिलने के संकेत हैं।  आपके बोलने के तरीके और व्यक्तित्व का प्रभाव लोगों पर पड़ेगा। इससे सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। यह समय आपके लिए प्रगति और उपलब्धियों से भरा हुआ साबित हो सकता है। 



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें