फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवंबर के महीने में इन ग्रहों का होगा असर, 5 राशियों के लिए महीना रहेगा लकी

Tue, 05 Nov 2019 12:25 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की भूमिका
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार व्यक्ति के जीवन में ग्रहों और नक्षत्रों की चाल का व्यापक असर होता है। सभी ग्रह इस ब्रह्राण्ड में अपनी धुरी में चक्कर काटते हैं। सभी ग्रह एक निश्चित अवधि पर एक राशि से दूसरी राशि में जाते रहते हैं। इन ग्रहों के राशि परिवर्तन से किसी को शुभ तो किसी को अशुभ परिणाम की प्राप्ति होती है। ऐसे में आइए जानते हैं नवंबर के महीने में किन-किन ग्रहों का राशि परिवर्तन कब होगा और कौन सी राशियां इस महीने में भाग्यशाली रहेंगी।  

विज्ञापन

2 of 10
भगवान सूर्य
सूर्य- 17 नवंबर को सूर्य तुला राशि से वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा।सूर्य को सभी ग्रहों का राजा माना गया है। सूर्य 30 दिनों में एक राशि से दूसरी राशि में जाते हैं। ज्योतिष में सूर्य को हमेशा सीधी चाल चलने वाला ग्रह माना जाता है।
विज्ञापन

3 of 10
चंद्रमा- चंद्रमा का राशि परिवर्तन हर ढाई दिन में होता है। सभी ग्रहों में चंद्रमा ही एक ऐसा ग्रह है जो सबसे तेज गति से राशि परिवर्तन करता है।

4 of 10
मंगल
मंगल - मंगल का राशि परिवर्तन ज्योतिष शास्त्र में बहुत मायने रखता है। मंगल के एक राशि से दूसरी राशि में जाने से सभी 12 राशियों पर इसका व्यापक प्रभाव पड़ता है। मंगल 10 नवंबर को कन्या से तुला राशि में प्रवेश करेगा।
विज्ञापन

5 of 10
बुध ग्रह
बुध- 7 नवंबर को बुध वृश्चिक राशि को छोड़कर तुला राशि में प्रवेश करेगा। कुंडली में बुद्ध ग्रह के मजबूत होने पर जातक विद्वान होता है और उसकी तर्क क्षमता मजबूत रहती है।
विज्ञापन

6 of 10
गुरु- गुरु का राशि परिवर्तन 5 नवंबर को वृश्चिक से धनु राशि में होगा। देवगुरु बृहस्पति लगभग 12 वर्षों बाद पुनः 05 नवंबर की सुबह 05 बजकर 17 मिनट पर अपनी राशि धनु में प्रवेश कर रहे हैं। ये एक सदी में लगभग आठ बार धनु राशि की परिक्रमा करते हैं। गुरु के धनु राशि में गोचर करने से 'हंस' योग बनता है।
विज्ञापन

7 of 10
venus planet
शुक्र- 21 नवंबर को शुक्र वृश्चिक राशि से धनु राशि में प्रवेश करेगा। जीवन में ऐशो आराम और सुख-समृद्धि शुक्र के शुभ प्रभाव से ही आती है।
 

8 of 10
शनि- धनु राशि में मार्गी- शनि ढाई साल में अपनी राशि बदलते हैं। शनि की ढ़ैय्या हो या साढ़ेसाती जातक के जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। अगले साल जनवरी 2020 में शनि का राशि परिवर्तन होगा। 

9 of 10
rahu
राहु-केतु- इस महीने में राहु-केतु में कोई परिवर्तन नहीं होगा। राहु को अनैतिक कृत्यों का कारक भी माना जाता है। शनि के बाद राहु-केतु ऐसा ग्रह है जो एक राशि में लंबे समय तक रहता है। राहु को शनि से भी अधिक अशुभ परिणाम देने वाला ग्रह माना जाता है। दोनों ग्रह हमेशा वक्री अवस्था में रहते हैं। पूरे माह राहु मिथुन में और केतु धनु में रहेगा।
विज्ञापन

10 of 10
नवंबर का महीना पांच राशियों के लिए रहेगा लकी

मेष-
इस महीने में आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।
मिथुन- नौकरीपेशा और व्यापार करने वाले जातकों के लिए नवंबर का महीना खुशियां लाएगा।
कर्क- आय के साधन उपलब्ध होंगे। नई योजना में कार्य प्रगति पर रहेगा।
तुला- विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। अगले साल तक कई देशों की यात्रा संभव है।
धनु- धन लाभ के योग इस महीने में प्राप्त होंगे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें