फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Planetary Alignment: इन 3 राशि वालों के लिए कठिन रहेंगे आने वाले कुछ महीने, करियर-बचत को लेकर बरतें सावधानी

Wed, 24 Jun 2026 01:18 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Planetary Alignment Negative Impact: ज्योतिषियों के अनुसार, कुछ राशियों को आने वाले समय में धैर्य, सतर्कता और संयम से काम करने की आवश्यकता रहेगी।
विज्ञापन
1 of 4
Planetary Alignment Negative Impact - फोटो : अमर उजाला AI
Planetary Alignment Negative Impact: ज्योतिषियों के अनुसार, साल 2026 का आने वाला समय कई बड़े और प्रभावशाली ग्रह परिवर्तनों से भरा रहेगा। माना जा रहा है कि, इस अवधि में कई महत्वपूर्ण ग्रह गोचर होंगे, जिनका असर राशियों पर अलग-अलग रूप में देखने को मिलेगा। खास बात यह है कि, वर्तमान समय में देवगुरु बृहस्पति अतिचारी गति से संचरण कर रहे हैं। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, जब गुरु ग्रह अपनी सामान्य चाल से अलग होकर अतिचारी अवस्था में चलते हैं, तो उनका शुभ प्रभाव कुछ कमजोर पड़ सकता है, जिससे कई लोगों के जीवन में योजनाएं प्रभावित होने लगती हैं। इसके अलावा साल के अंत तक राहु-केतु का बड़ा राशि परिवर्तन भी होने वाला है, जिसे बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। वहीं शनि देव की स्थिति और उनकी दृष्टि भी कई जातकों के जीवन में चुनौतियां बढ़ाने का संकेत दे रही हैं। ऐसे में ग्रहों की बदलती चाल के कारण कुछ राशियों को आने वाले समय में विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत पड़ सकती है। आइए जानते हैं कौन-सी हैं ये राशियां।
विज्ञापन

2 of 4
Planetary Alignment Negative Impact - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए आने वाला समय थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। जल्दबाजी और गलत निर्णयों से बचना जरूरी होगा। परिवार में किसी बड़े सदस्य की सेहत को लेकर चिंता बढ़ सकती है। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर फैसले लेने की आवश्यकता रहेगी। विद्यार्थियों को इंटरव्यू में अनुकूल परिणाम मिलने के योग हैं। नौकरी और व्यापार में छोटी-सी लापरवाही भी नुकसान दे सकती है। रिश्तों में भावनात्मक गहराई बढ़ेगी।
Astrology: शादी के बाद बदलती है इन राशियों की किस्मत, मिलती है हर क्षेत्र में सफलता
Prediction 2026: कैसे रहेंगे आपके करियर के लिए आने वाले 6 महीने ? पढ़ें कुछ बड़ी भविष्यवाणी
विज्ञापन

3 of 4
Planetary Alignment Negative Impact - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
मकर राशि वालों को आने वाले दिनों में हर कार्य बेहद सावधानी के साथ करना होगा। विशेष रूप से वाहन चलाते समय सतर्क रहें। पुराना निवेश भी इस अवधि में लाभ प्रदान कर सकता है। कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी में लिया गया निर्णय नुकसान पहुंचा सकता है। इस समय सोच-समझकर फैसले लेना और स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी रहेगा। परिवार और सामाजिक जिम्मेदारियों को नजरअंदाज करना रिश्तों में दूरी बढ़ा सकता है। व्यापार में नया निवेश लाभकारी रहेगा। व्यापारिक साझेदारी में भी लाभ मिलने की संभावना है। 
Shukra Nakshatra Gochar: शुक्र ने किया नक्षत्र परिवर्तन, इन राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन
Most Attractive Zodiac: इन 3 राशियों के लोग होते हैं बेहद आकर्षक, लव लाइफ भी रहती है अक्सर चर्चा में
विज्ञापन

4 of 4
Planetary Alignment Negative Impact - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए यह समय कुछ चुनौतियां लेकर आ सकता है। लंबे समय से चल रहे कुछ महत्वपूर्ण कार्य अचानक रुक सकते हैं। नौकरी या व्यवसाय में ध्यान भटकने के कारण कार्य प्रभावित होने की संभावना है। जल्दबाजी से बचना जरूरी होगा। विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति संबंधी अवसर भी मिल सकते हैं। आर्थिक मामलों में भी सावधानी रखने की जरूरत होगी। किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना नुकसान का कारण बन सकता है। पुराने ग्राहक से बड़ा ऑर्डर प्राप्त होने के योग हैं। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना भी रहेगी।

Trigrahi Yog 2026: कर्क राशि में बना शक्तिशाली त्रिग्रही योग, इन 7 राशियों को मिलेगा धन लाभ

 

Money Plant: क्या मनी प्लांट चोरी करके लगाने से होता है अधिक लाभ? जानें क्या कहते हैं वास्तु शास्त्र के नियम

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें