पितृ ऋण एक ऐसा कर्ज जिसका किसी भी जातक पर अपने पूर्वजों के बुरे कर्मों का प्रभाव होता है| यदि जातक की कुंडली में जिस ग्रह में उसकी स्वयं की राशि में उसका शत्रु ग्रह बैठा हो और वह ग्रह खुद भी अशुभ हो तो जातक पर पितृ ऋण होगा| पितृ ऋण जन्म कुंडली से देखा जाता है| ऐसी कुंडली वाले जातक चाहे कितना भी योग्य क्यों न हो उसे प्रगति देर से मिलती है तथा असफलता का सामना करना पड़ता है। उसकी आर्थिक स्थिति भी कमजोर होती है| ऐसी अवस्था में जातक को दोनों ग्रहों का उपाय करना पड़ता है। पहले उस राशि का जो स्वयं अशुभ है। दूसरा जो उसका शत्रु ग्रह है और उसकी स्वयं की राशि में बैठा है |
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 12
pitra paksha
- फोटो : pitra paksha
एक साथ दोनों ग्रहों के उपाय करने से किसी भी उपाय का फल प्राप्त नहीं होता इसलिए एक - एक करके दोनों उपाय करने चाहिए तथा दोनों के बीच में कुछ समय अंतराल रखना भी आवश्यक होता है | पितृ ऋण के उपाय ४०/४३ सप्ताह तक करना चाहिए| पितृ ऋण के उपाय के लिए जहाँ तक खून का रिश्ता होता है, उन सभी का उस पूजा में उपस्थित तथा उनका हिस्सा डालना अति आवश्यक होता है| कुंडली वाले के ससुराल की तरफ से रिश्तेदारों के लिए पितृ ऋण में हिस्सेदार बनने की कोई शर्त नहीं मगर कुंडली वाले की लड़की, बहन, बहू या उनकी संतान (नर हो या मादा) का हिस्सा उचित ही नहीं बल्कि आवश्यक माना गया है|
विज्ञापन
3 of 12
pitra
- फोटो : pitra
उपाय :
पितृ ऋण का उपाय ४०-४३ सप्ताह तक करना चाहिए और उपाय करने के लिए परिवार के सभी सदस्य अर्थात् जहाँ तक भी खून का रिश्ता हो, सभी को हिस्सा डालना चाहिए यदि कोई हिस्सा डालने में असमर्थ हो तो उसके बदले का दस गुना स्वयं डालना चाहिए |
ग्रहों के मुताबिक पितृदोष को दूर करने का उपाय जानने के लिए आगे की स्लाइड्स पर क्लिक करें —
4 of 12
Surya Arghya
सूर्य :
खानदान के प्रत्येक सदस्य से एकसमान पैसा लेकर एक ही दिन में मंदिर में यज्ञ करना चाहिए |
विज्ञापन
5 of 12
chandra dev
चंद्र :
जातक का जहाँ तक खून का संबंध हो सभी सदस्यों से बराबर-बराबर चाँदी लेकर इकट्ठी कर एक बार में चलते पानी में बहा देनी चाहिए |
विज्ञापन
6 of 12
मेष राशि
- फोटो : mars
मंगल :
सभी सगे संबंधियों से बराबर पैसा लेकर इकट्ठे कर किसी डॉक्टर को मुफ्त दवा बांटने को दें |
विज्ञापन
7 of 12
बुध ग्रह
बुध :
परिवार के सभी सगे सम्बन्धी (जहां तक खून का सम्बन्ध हो ) से एक - एक पीले रंग की कौड़ी लेकर एक साथ जला दें और वह राख चलते पानी में बहा दें |
8 of 12
बृहस्पति
बृहस्पति :
बृहस्पति ग्रह का पितृ ऋण होने पर पर खानदान के प्रत्येक व्यक्ति से बराबर पैसा लेकर इकट्ठा कर एक ही दिन मंदिर में दान करना चाहिए |
9 of 12
venus planet
शुक्र :
सभी सम्बन्धी से पैसे इकट्ठे कर सौ गायों को जो कि अंगहीन न हों एक ही दिन में खाना खिलाएं |
10 of 12
shani temple
शनि :
कुल खानदान के व्यक्तियों से इकट्ठे किये गए पैसों से अलग - अलग जगह की मछलिओं में एक ही दिन में खाना खिलाएं या उन पैसो से एक दिन में १०० श्रमिकों को खाना खिलवाएं |
11 of 12
rahu ketu
राहु :
खानदान के सभी सगे सम्बन्धियों से एक - एक नारियल लेकर इकट्ठे कर चले पानी में प्रवाहित कर दें।