फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक राशिफल 10 से 16 सितंबर: महीने का दूसरा हफ्ता सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है

Mon, 10 Sep 2018 11:28 AM IST
Vikas Shekhawat Content Partner: Astrosage
विज्ञापन
1 of 13
सितंबर महीने का दूसरा सप्ताह सभी राशियों पर क्या असर डालेगा। आइए जानते हैं।
विज्ञापन

मेष- चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ

2 of 13
aries - फोटो : aries
इस सप्ताह आपको अपने कार्य-क्षेत्र में थोड़ा संभल कर रहना होगा क्योंकि किसी से विवाद होने की संभावना बन रही है। बेहतर यही होगा कि आप किसी से कड़वी बात न बोलें। यदि आप साझेदारी में व्यवसाय करते हैं तो इस दौरान उसमें अच्छी सफलता प्राप्त होने की संभावना है। आपका साझेदार आपका पूरा साथ देगा और आपके बीच संबंध अच्छे रहेंगे। पारिवारिक जीवन में कुछ अशांति रह सकती है। संतान के लिए समय बेहतर है उन्हें किसी प्रकार की उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। जिसके कारण आप स्वयं को गौरवान्वित महसूस करेंगे। विद्यार्थियों को उनकी पढ़ाई में अच्छा परिणाम प्राप्त होगा। खर्चे नियंत्रण में रहेंगे और धन लाभ भी ठीक-ठाक होगा। इस कारण आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
विज्ञापन

वृष- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

3 of 13
taurus - फोटो : taurus
इस सप्ताह आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान रखने की आवश्यकता होगी। क्योंकि स्वास्थ्य समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। इसके अतिरिक्त पिता जी को भी स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुख शांति पूर्ण रहने से मन खिला-खिला रह सकता है। कार्यक्षेत्र में अभी पहले जैसी स्थिति बनी रहने की संभावना है। आप मेहनत करते रहें, खर्च कुछ बढ़ सकते हैं तथा महिलाओं और वृद्धजनों से आपके संबंधों में कुछ तीखापन आ सकता है इसलिए जहां तक संभव हो इससे बचने का प्रयास करें, अन्यथा रिश्तों पर असर पड़ सकता है। बैंक लोन के लिए यदि आपने अप्लाई किया हुआ है तो उसमें आपको सफलता प्राप्त हो होगी। इसके अतिरिक्त संतान के लिए समय अच्छा रहेगा और विद्यार्थियों को भी शिक्षा के क्षेत्र में अच्छी सफलता मिलेगी।

मिथुन- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा

4 of 13
gemini - फोटो : gemini
इस सप्ताह आप अपने काम और पारिवारिक जीवन दोनों को समान रुप से समय देंगे और इस कारण आप का मन भी प्रसन्न रहेगा, साथ ही आपके आसपास के लोग भी आप से खुश रहेंगे। आपकी संतान के लिए यह बेहतरीन समय रहेगा और वह बहुत ही ऊर्जावान रहकर हर कार्य करेगी। आपको उनकी ओर से संतुष्टि का अनुभव होगा। विद्यार्थियों के लिए यह एक स्वर्णिम समय है। क्योंकि इस समय में उनके ज्ञान को ग्रहण करने की क्षमता में वृद्धि होगी और वह जो पड़ेंगे वह आसानी से उनको समझ भी आएगा और याद भी हो जाएगा, इसलिए समय का भरपूर सदुपयोग करें। कार्यक्षेत्र में आपका दबदबा रहेगा और आप अच्छी अपॉर्चुनिटी के लिए वर्तमान कार्य क्षेत्र को बदल भी सकते हैं। स्वास्थ्य का आप को पूर्ण रुप से ध्यान रखना होगा, क्योंकि स्वास्थ्य समस्याएं आपके सामने आकर खड़ी हो सकती हैं।
विज्ञापन

कर्क- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

5 of 13
cancer - फोटो : cancer
इस सप्ताह आप की भाषा शैली और वाणी कौशल में वृद्धि होगी और आप अपनी बातों के कारण अपने सारे काम निकाल पाने में सक्षम होंगे। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति और संतुष्टि बनी रहेगी तथा आप अपने परिवार के लोगों की सुख शांति पर कुछ पैसे खर्च करेंगे। इसके अलावा घर को सुंदर बनाने के लिए भी धन खर्च कर सकते हैं। माता जी उत्तम स्वास्थ्य का आनंद लेंगी। कार्य क्षेत्र में बेहतर समय रहेगा और आप के साथियों के साथ मिलकर आप अच्छा कार्य करेंगे। जिससे आप के वरिष्ठ अधिकारियों की प्रशंसा आपको प्राप्त होगी। इस समय में आप धन लाभ प्राप्त कर पूंजी संचय करने में सक्षम होंगे। संतान के लिए समय मिश्रित परिणाम देने वाला होगा। विद्यार्थियों को भी मेहनत करने की आवश्यकता है। आपको अपने विचारों पर नियंत्रण रखना होगा और कोई बड़ा निर्णय लेने से पहले अच्छे से विचार करना होगा।
विज्ञापन

सिंह- मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

6 of 13
leo - फोटो : leo
इस सप्ताह आपको अपने सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा और इसके परिणाम स्वरुप आप कार्य क्षेत्र में बहुत अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। यदि आप चाहेंगे तो आप नौकरी बदलने में भी सफलता प्राप्त करेंगे। मित्रों, भाई-बहनों और पड़ोसियों तथा रिश्तेदारों से आपको समय-समय पर सहयोग प्राप्त होगा। उनके कारण आपके जीवन में खुशियों का आगमन होगा। पारिवारिक जीवन में कुछ अशांति अवश्य रह सकती है। किसी भी प्रकार के विवाद में विशेषकर प्रॉपर्टी संबंधित विवाद में पड़ना आपके लिए हानिकारक सिद्ध हो सकता है, अतः इससे बचने का प्रयास करें। खर्चों में वृद्धि हो सकती है, विवाद में सफलता मिलेगी। संतान पक्ष कुछ कमजोर रह सकता है। वहीं विद्यार्थियों को भी कुछ रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन यदि वे अधिक मेहनत करेंगे तो उन्हें परीक्षा के अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।
विज्ञापन

कन्या- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

7 of 13
virgo - फोटो : virgo
इस सप्ताह आपको विदेश यात्रा, अथवा अपने कार्य क्षेत्र से संबंधित सुदूर यात्रा पर जाना पड़ सकता है या फिर इस दिशा में आपके प्रयासों को सफलता मिल सकती है। आप के खर्चों में अचानक से वृद्धि होगी जिस कारण आपका वित्तीय बजट गड़बड़ा सकता है लेकिन दूसरी ओर अच्छा धन लाभ होने की भी संभावना बन रही है जो आपको किसी भी तरह की फाइनेंशियल समस्याओं से बचा कर रखेगी। पारिवारिक जीवन में कुछ परेशानी हो सकती है। संतान मूडी स्वभाव की होगी और आपको उन्हें प्यार से समझाने की आवश्यकता होगी। विद्यार्थियों के लिए यह समय डटकर मेहनत करने का है। यदि वह मेहनत करेंगे तो उन्हें परीक्षा में अच्छी सफलता हाथ लगेगी। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयास रंग लाएंगे। विदेशी संपर्कों से लाभ होने की अच्छी संभावना दिखाई दे रही है।

तुला- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

8 of 13
libra - फोटो : libra
इस सप्ताह आप को जबरदस्त धन लाभ होने की संभावना दिखाई दे रही है इसलिए जो भी मौका आपके सामने आए उसे हाथ से जाने ना दें। हालांकि पारिवारिक जीवन में परेशानियां बनी रह सकती हैं और घरवालों का स्वास्थ्य भी आपको चिंता दे सकता है। फिर भी आप अपने आत्मविश्वास के चलते हर कार्य को पूरी निष्ठा के साथ समय पर पूरा करके ही मानेंगे। आप उदारवादी बनेंगे और दूसरों की मदद करने को आगे बढ़ेंगे। आपको भाई-बहनों से लाभ मिल सकता है और आप उनके साथ मिलकर कुछ नया प्लान कर सकते हैं। संतान के लिए समय अच्छा रहेगा और आप उनसे संतुष्ट रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है उन्हें उनकी शिक्षा में सफलता मिलेगी और पढ़ने में मन भी लगेगा। 

वृश्चिक- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

9 of 13
scorpio - फोटो : scorpio
इस सप्ताह आप को अपने वित्तीय प्रबंधन पर ध्यान देना होगा क्योंकि खर्च अधिक होने के कारण फाइनेंशियल समस्या से जूझना पड़ सकता है। हालांकि कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति पहले से बेहतर होगी और आप पद पर रहते हुए अच्छा कार्य करेंगे। आप के वरिष्ठ अधिकारी भी आपको पसंद करेंगे और समय पर आपका मार्गदर्शन करेंगे। आपको अपने अधीनस्थ लोगों से अच्छा तालमेल मिलाकर चलना होगा अन्यथा उनकी ओर से परेशानी हो सकती है। कुटुंब में किसी बात को लेकर तनातनी हो सकती है। वैसे आपका पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा और सुख शांति से समय व्यतीत होगा। संतान के लिए समय अच्छा है।

धनु- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे

10 of 13
sagittarius - फोटो : sagittarius
इस सप्ताह आप कार्य क्षेत्र में जमकर मेहनत करेंगे और उसके परिणाम स्वरुप आपको अच्छे धन लाभ की प्राप्ति होगी। गुरु और शुक्र की स्थिति आपको अच्छा धन लाभ दिलाने की ओर इशारा कर रही है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी और परिजन इस समय का आनंद उठाएंगे। भाई-बहनों से आपको सहायता और समर्थन की प्राप्ति होगी। पारिवारिक कुटुंब में कहासुनी होना संभव है इसलिए धैर्य से काम लें। संतान अपने क्षेत्र में कोई उपलब्धि हासिल कर सकती हैं और विद्यार्थियों को भी उनके क्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि हाथ लग सकती है। यदि बैंक से लोन लेने का प्रयास कर रहे हैं तो उसमें सफलता मिलेगी। बीच-बीच में थोड़ा समय अपने स्वास्थ्य पर देना भी आवश्यक होगा। किसी की सलाह आपके लिए बहुत काम आ सकती है।

मकर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी

11 of 13
capricorn - फोटो : capricorn
इस सप्ताह आपको किसी यात्रा पर जाने के लिए तैयार रहना चाहिए। एक बात का अवश्य ध्यान रखें कि जब भी किसी यात्रा पर जाएं तो पूरी तैयारी से जाएं। क्योंकि कोई परेशानी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में यूं तो आपका वर्चस्व रहेगा और आपके काम को सराहा जाएगा, लेकिन इस सब के बावजूद भी आपकी किसी से तकरार हो सकती है और उसका कारण आप का स्वयं पर अति आत्मविश्वास हो सकता है। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी और संभवतः आप कोई प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। संतान के लिए समय सामान्य रहेगा उन्हें छोटी-मोटी परेशानी रह सकती हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए भी थोड़ा सा चुनौतीपूर्ण समय है लेकिन यदि वह मन लगाकर अडिग रहकर अपना कार्य करेंगे तो शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे।

कुंभ- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

12 of 13
aquarius - फोटो : aquarius
इस सप्ताह आपको कुछ अनचाही यात्राओं पर जाना पड़ सकता है। साथ ही खर्चों में अधिकता होने से आपका बजट बिगड़ सकता है, अतः इस पर ध्यान देना आवश्यक होगा। लंबे समय से अटकी हुई महत्वाकांक्षी योजनाएं पूरी होने से मन प्रसन्न चित्त रहेगा। आप यात्रा पर जा सकते हैं, साथ ही किसी तीर्थ स्थल की सैर भी करने का अवसर भी मिलेगा। आपके भाई-बहन विदेश यात्रा की ओर रुख कर सकते हैं। आप अपने विरोधियों पर भारी पड़ेंगे और समय आने पर आपको इसका अच्छा लाभ मिलेगा। पारिवारिक जीवन खुशियों से भरा पूरा रहेगा और इसलिए आपका मन संतुष्ट रहेगा। विद्यार्थियों के लिए समय चुनौतियों से भरा रह सकता है। उन्हें अधिक मेहनत करने की आवश्यकता होगी।
विज्ञापन

मीन- दी, दू, थ,झ, दे, दो, चा, ची

13 of 13
pisces - फोटो : pisces
इस सप्ताह आपका मन ज्ञान और अध्यात्म के प्रति अधिक उत्साहित रहेगा और आपका रुझान भी उसी ओर रहेगा। इसके अतिरिक्त आपकी इच्छा पूरी होने से मन में संतुष्टि का भाव भी रहेगा। जिसके कारण आप प्रसन्न भी रहेंगे। पारिवारिक जीवन में उतार- चढ़ाव की स्थिति बनी रह सकती है। आपको अपने माता-पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए। संतान को शारीरिक कष्ट हो सकते हैं अतः उनका ध्यान रखें। इस दौरान उनके व्यवहार में बदलाव भी हो सकता है इसलिए इस परिस्थिति में उनका मार्गदर्शन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें