फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meen Rashifal 2020 | मीन राशिफल 2020

Thu, 12 Dec 2019 09:29 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
rashifal 2020
मीन राशिफल 2020 की मदद से आप नए साल की भविष्यवाणी को जान सकेंगे। इस राशिफल में आर्थिक, करियर-व्यापार, पारिवारिक, विवाह और प्रेम जीवन से जुड़ी सटीक भविष्यवाणी दी गई है। तो चलिए पढ़ते हैं मीन राशिफल 2020
विज्ञापन

2 of 7
राशि
मीन राशि का स्वामी गुरु है। इसे राशि चक्र में बारहवां स्थान प्राप्त है। राशि के जातक किसी भी प्रकार के लालच में फंसना पसंद नहीं करते हैं। तर्क वितर्क की स्थिति में निर्णय लेने में असुविधा महसूस करते हैं। इनकी कार्यक्षमता अच्छी होने के कारण परिश्रमपूर्वक अपना काम निकलवा लेते हैं। कानूनी कार्यों में कई कठिनाइयां रहती हैं। खर्च की अधिकता रहने से कभी-कभी आर्थिक कष्ट झेलना पड़ता है। इन्हें परिवार का सहयोग समय पर नहीं मिल पाता स्वभाव में विनम्रता बनी रहती है। ईमानदारी से कार्य करना पसंद करते हैं। इस राशि वाले दिखावे से परहेज करते हैं। मंगलवार के दिन लेनदेन करना अशुभ होता है।
विज्ञापन

3 of 7
rashifal 2020
आर्थिक जीवन 2020
वर्ष 2020 आर्थिक रूप से आपके लिए लाभकारी है। इस वर्ष अगर आप किसी दीर्घावधि चीज़ों में निवेश करते हैं। अगर आपका धन कहीं रुका हुआ है तो इस वर्ष वह आपके पास आ सकता है। विदेशी व्यापार से आपको अच्छा मुनाफा मिल सकता है।

4 of 7
करियर राशिफल 2020
करियर-व्यापार 2020
मीन राशि के जातकों को साल 2020 में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरी-पेशा के लिहाज से नया वर्ष आपके लिए अच्छा बीतेगा। मार्च के अंत से और जून तक आपको अपने कार्यक्षेत्र से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। कार्य-व्यवसाय के सिलसिले से घर से दूर भी जाना पड़ सकता है। 
विज्ञापन

5 of 7
rashifal 2020
पारिवारिक जीवन 2020
वर्ष की शुरुआत में घर-परिवार में घर में किसी मांगलिक कार्य की रूपरेखा बन सकती है। साल की शुरुआत में किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी, जिससे मिलकर आपकी यादें ताजा हो सकती हैं। इस समय संतान सुख प्राप्त होगा। मार्च में आप अपने परिवार की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। अप्रैल में परिजनों के साथ किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाना हो सकता है। माता जी के साथ किसी प्रकार के मतभेद हैं तो वे साल के मध्य में दूर होंगे। सितंबर माह में परिवार में तालमेल दिखाई बना रहेगा। साल के अंत में माता-पिता के सहयोग से कोई पुराना मसला संपन्न होगा।
विज्ञापन

6 of 7
लव राशिफल 2020
प्रेम-विवाह 2020
वर्ष 2020 में आपके प्रेम जीवन में सुधार देखने को मिलेंगे। अगर लव पार्टनर आपसे किसी बात पर नाराज हो गया है तो उसकी नाराजगी साल के पहले माह में दूर हो सकती है। प्रियतम के साथ रोमांस करने का भरपूर मौका मिलेगा। साथ ही उनसे किसी बात को लेकर झगड़ा भी हो सकता है।बात आगे न बढ़ें, इसका अवश्य ही ध्यान रखें। साल के अंत में व्यस्तता के कारण अपने साथी को पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
राशिफल 2020
स्वास्थ्य जीवन 2020
वर्ष 2020 स्वास्थ्य जीवन के लिए मुधर रहेगा। इस वर्ष सेहत से जुड़ी कोई बड़ी समस्या नहीं आएगी। लेकिन खांसी-जुकाम जैसी परेशानियां रह सकती हैं। मई से सितंबर तक आपका मन हल्का रहेगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें