Paush Putrada Ekadashi 2025: पंचांग के मुताबिक, पौष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर पुत्रदा एकादशी मनाई जाती है। इस वर्ष 30 दिसंबर 2025 को पुत्रदा एकादशी है। यह साल की अंतिम एकादशी होगी, जो ज्योतिष दृष्टि से भी महत्वपूर्ण रहेगी। बता दें, सुख-सौभाग्य के कारक शुक्रदेव 30 दिसंबर 2025 को रात 10 बजकर 5 मिनट पर पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। चूंकि ज्योतिष में शुक्र को धन की देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। ऐसे में एकादशी पर शुक्र का नक्षत्र गोचर कुछ राशि वालों के लिए शुभ रहने वाला है। इसके प्रभाव से जातकों को अच्छा लाभ, करियर में सफलता, व्यापार में धन लाभ हो सकता है। ऐसे में आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।