फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोग विलास और प्यार रोमांस के ग्रह शुक्र का बड़ा राशि परिवर्तन, नए साल में चमकेंगे इन राशि के लोग

Fri, 19 Dec 2025 12:01 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Venus Transit In Sagittarius: जब भी शुक्रदेव राशि परिवर्तन करते हैं, तो इसके प्रभाव से कई जातकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं और भाग्य का साथ मिलने लगता है। हालांकि, कुछ राशि वालों की समस्याएं भी बढ़ जाती हैं। 
विज्ञापन
1 of 13
Shukra Gochar in Dhanu - फोटो : अमर उजाला
Shukra Gochar in Dhanu: कला-विलासिता के कारक ग्रह शुक्र 20 दिसंबर 2025 को राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। वह सुबह 07 बजकर 31 मिनट पर गुरु की राशि धनु में एंट्री करेंगे। यहां पहले से ही ग्रहों के राजा सूर्य और सेनापति मंगल विराजमान हैं। ऐसे में शुक्र की इन ग्रहों के साथ भी युति होगी, जिसका प्रभाव राशियों पर दिखाई दे सकता है। चूंकि शुक्र सुंदरता, प्रेम, कला, ऐश्वर्य और सुख-सुविधाओं के कारक है, इसलिए उनके गोचर से जातकों को इन क्षेत्रों में शुभ समाचार मिल सकता है। ज्योतिषियों के मुताबिक, जब भी शुक्रदेव राशि परिवर्तन करते हैं, तो इसके प्रभाव से कई जातकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं और भाग्य का साथ मिलने लगता है। हालांकि, कुछ राशि वालों की समस्याएं भी बढ़ जाती हैं। ऐसे में आइए शुक्र के धनु राशि में गोचर से 12 राशियों पर इसका प्रभाव जान लेते हैं।

New Year 2026: क्यों खास है साल 2026 का पहला दिन ? जानिए किन राशियों की 1 जनवरी से बदलेगी तकदीर
विज्ञापन

2 of 13
आपके बैंक-बैलेंस में भी वृद्धि होने की संभावना है। यही नहीं विवाह के भी योग बनेंगे। - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए शुक्र का धनु राशि में गोचर लाभकारी रहने वाला है। आपके पुराने अटके काम पूरे होंगे और घर-बाहर दोनों जगह सम्मान की प्राप्ति संभव है। आपके बैंक-बैलेंस में भी वृद्धि होने की संभावना है। यही नहीं विवाह के भी योग बनेंगे।
विज्ञापन

3 of 13
रिश्ते-नाते बेहतर बनाए रखने के लिए छोटी-मोटी बातों को तूल देने से बचना चाहिए अन्यथा तनाव का स्तर काफी बढ़ सकता है। - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए शुक्र का धनु राशि में गोचर उनके आठवें भाव में होगा। ऐसे में धन से जुड़ी परेशानियां आ सकती हैं। करियर में कुछ बाधाएं तनाव का कारण बनेंगी। रिश्ते-नाते बेहतर बनाए रखने के लिए छोटी-मोटी बातों को तूल देने से बचना चाहिए अन्यथा तनाव का स्तर काफी बढ़ सकता है।

4 of 13
कोई पुराने दोस्त के साथ कहीं घूमने भी आप जाएंगे और स्वयं को स्वस्थ महसूस करेंगे। - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए समय खास रहने वाला है। आपकी मेहनत इस समय रंग लेकर आएगी और आप करियर में मनचाही सफलता हासिल करेंगे। इस दौरान आपका झुकाव अध्यात्म की ओर होगा। हालांकि, कोई पुराने दोस्त के साथ कहीं घूमने भी आप जाएंगे और स्वयं को स्वस्थ महसूस करेंगे।
विज्ञापन

5 of 13
कर्क राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर चुनौतियों भरा रहेगा। - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर चुनौतियों भरा रहेगा। दरअसल, शुक्र का धनु राशि में गोचर छठे भाव में होगा। इसके परिणामस्वरूप आपको रिश्तों में तनाव झेलना पड़ सकता है। शारीरिक एवं सामाजिक समस्याएं झेलनी पड़ सकती हैं। पुरानी बातों का भार दिल पर होने से मन परेशान रहेगा।
विज्ञापन

6 of 13
जीवन में किसी की दस्तक होगी और आप प्रसन्न रहेंगे। शुक्र के प्रभाव से आपका आकर्षण भी बढ़ेगा। - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
सिंह राशि वालों को सभी ओर से शुभ समाचार मिलेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा। इस समय नौकरी-व्यापार में जमकर तरक्की करेंगे। खास बात है कि, जीवन में किसी की दस्तक होगी और आप प्रसन्न रहेंगे। शुक्र के प्रभाव से आपका आकर्षण भी बढ़ेगा।
विज्ञापन

7 of 13
वेतन मनचाहा होने पर आप प्रसन्न रहने वाले हैं। - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
कन्या राशि वालों को लाभ मिलेगा और आपका आकर्षण भी बढ़ेगा। बाजार में आपकी साख बढ़ेगी। आपको हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। नौकरी के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। इस दौरान वेतन मनचाहा होने पर आप प्रसन्न रहने वाले हैं।

8 of 13
कॉलेज में दिखाई मिलने से आप करियर को एक अच्छी दिशा देने में सफल होंगे। - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
आपके लिए यह गोचर बेहद शुभ रहेगा। वैवाहिक जीवन एक बार फिर सामान्य हो जाएगा। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। पार्टनरशिप में काम करने वाले लोगों के लिए यह समय शुभ साबित होगा। कॉलेज में दिखाई मिलने से आप करियर को एक अच्छी दिशा देने में सफल होंगे।

9 of 13
सेहत में चल रही परेशानियां भी दूर होंगी और मन पहले से बेहतर रहेगा। धन लाभ के योग बनेंगे। - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
समय जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आने वाला है। नए आय के स्रोत खुलने की संभावना है। इसके अलावा धन की बचत करने में भी सहूलियत मिलने के योग है। सेहत में चल रही परेशानियां भी दूर होंगी और मन पहले से बेहतर रहेगा। धन लाभ के योग बनेंगे।

10 of 13
आपकी बात किसी को परेशान कर सकती हैं, इसलिए विनम्रता से पेश आएं। - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
शुक्र का गोचर आपके पहले भाव में होगा। इस कारण से यात्राओं में बाधाएं झेलनी पड़ सकती हैं। जहां आपको शारीरिक एवं मानसिक थकान बनी रहेगी, वहीं कोई रोग उभरने से कष्ट मिल सकता है। स्वजनों की भावनाओं की कद्र करें। आपकी बात किसी को परेशान कर सकती हैं, इसलिए विनम्रता से पेश आएं। 

11 of 13
जीवनशैली पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
शुक्र का धनु राशि में गोचर आपके बारहवें भाव में होगा। ऐसे में आपको निवेश से जुड़े कार्यों में सावधानीपूर्वक योजना बनाकर चलना होगा। कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले अपने शुभचिंतकों की राय लेना न भूलें। जीवनशैली पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी।

12 of 13
धन कमाने के नए मौके प्राप्त होंगे। - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए समय खास और नए अवसरों से भरा रहने वाला है। करियर के क्षेत्र में लंबे समय से चले आ रहे दबाव और परेशानियां अब कम हो सकती हैं। कला के क्षेत्र में निखार आएगा। धन कमाने के नए मौके प्राप्त होंगे।
विज्ञापन

13 of 13
आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने से वाहन या कोई वस्तु खरीदेंगे। - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
मीन राशि वालों को प्रमोशन मिल सकता है। आपको घर और बाहर दोनों जगह स्वजनों का साथ मिलेगा। पार्टनर के साथ अच्छे पल बिताने से रिश्ते में सामंजस्य बढ़ेगा। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने से वाहन या कोई वस्तु खरीदेंगे।

Chaturgrahi Yoga: साल 2025 के अंतिम दिनों में 4 बड़े ग्रह करेंगे बड़ा बदलाव, नववर्ष में मिलेंगे अच्छे परिणाम

 




 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें