Panchgrahi Yog in Meen Rashi
- फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए पंचग्रही योग तृतीय भाव में घटित हो रहा है। यह भाव संचार, कौशल, आत्मविश्वास, पराक्रम और निकट संबंधों का प्रतीक है। यह समय आपके लिए वाणी और विचारों की शक्ति को निखारने वाला है। आप जो कहना चाहेंगे, वह दूसरों तक प्रभावशाली ढंग से पहुंचेगा। करियर में कोई नया कार्यक्षेत्र, नया रोल या जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे आप बड़ी कुशलता से संभालेंगे। आपका नजरिया इस समय अत्यंत व्यावहारिक और परिपक्व रहेगा, जिससे आप बड़ी सरलता से जटिल स्थितियों को सुलझा सकेंगे। भाइयों, बहनों या सहकर्मियों के साथ संबंधों में सुधार होगा। यह समय नई योजनाओं को शुरू करने, प्रोजेक्ट्स को शुरू करने और डिजिटल या रचनात्मक क्षेत्रों में उन्नति का भी है। लिखने, बोलने या सिखाने से जुड़े जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है।