फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchgrahi Yog 2025: मार्च में बनेगा पंचग्रही योग, वृषभ के अलावा इन दो राशि वालों का चमकेगा भाग्य

Thu, 06 Mar 2025 12:08 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Panchgrahi Yog 2025: मार्च का महीना जारी है, जिसे ज्योतिष दृष्टि से बेहद खास माना जा रहा है। इस महीने में जहां सूर्य और चंद्र ग्रहण का साया है, वहीं कई ग्रह भी अपनी चाल बदलेंगे। 
विज्ञापन
1 of 4
Panchgrahi Yog 2025 - फोटो : अमर उजाला
Panchgrahi Yog 2025: मार्च का महीना जारी है, जिसे ज्योतिष दृष्टि से बेहद खास माना जा रहा है। इस महीने में जहां सूर्य और चंद्र ग्रहण का साया है, वहीं कई ग्रह भी अपनी चाल बदलेंगे। बता दें मार्च माह में शनि के राशि परिवर्तन के साथ-साथ पंचग्रही योग का निर्माण भी होने जा रहा है। ज्योतिषियों के मुताबिक मीन राशि में राहु के अलावा शुक्र ग्रह और बुध देव भी विराजमान है। इसके बाद 14 मार्च 2025 को सूर्यदेव भी इसी राशि में एंट्री करने वाले है। फिर 28 मार्च 2025 को चंद्रमा भी मीन राशि में आएंगे। ऐसे में मीन राशि में बुध, शुक्र, सूर्य, राहु और चंद्रमा की युति होगी, जिससे पंचग्रही योग बनेगा। इस योग के प्रभाव से कुछ राशि वालों को करियर, नौकरी, निवेश, परीक्षा और व्यापार में विशेष लाभ की प्राप्ति हो सकती है। आइए इन लकी राशियों के बारे में जानते हैं...
विज्ञापन

2 of 4
जीवनसाथी का साथ बना रहेगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
पंचग्रही योग वृषभ राशि वालों के लिए लाभदायक साबित हो सकता है। आपको व्यापार और करियर में अच्छे परिणामों की प्राप्ति हो सकती हैं। यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते थे, तो पंचग्रही योग के प्रभाव से वह इच्छा पूरी होगी। कोर्ट व सरकारी कामों में आ रही बाधाएं समाप्त होती हुई नजर आएगी। कार्यक्षेत्र में कामों में बदलाव होने से आपका मन खुश रहेगा। जीवनसाथी का साथ बना रहेगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी।
विज्ञापन

3 of 4
मान-सम्मान में वृद्धि के योग हैं। डूबा हुआ धन आपको मिलने की संभावना है। - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
पंचग्रही योग मकर राशि वालों के लिए कई तरह के बदलाव लेकर आने वाला है। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा जिससे व्यापार के सभी काम मनचाहे तरीके से पूरे होंगे। किसी परीक्षा की तैयारी में लगे छात्रों को शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। संगीत, मार्केटिंग व ऑनलाइन काम कर रहे लोगों के वेतन में वृद्धि होगी। आप अपनी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे। मान-सम्मान में वृद्धि के योग हैं। डूबा हुआ धन आपको मिलने की संभावना है।
विज्ञापन

4 of 4
आय के नए-नए साथ साधन मिलेंगे। आपकी कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी। - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए पंचग्रही योग बेहद कल्याणकारी है। आपके जीवन में कई तरह के बदलाव आने की संभावना है। परिवार और दोस्तों का हर क्षेत्र में पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी में किसी साम के लिए आपको पुरस्कार मिल सकता है। किसी नए वाहन की खरीदारी के बारे में सोच विचार कर सकते हैं। इस दौरान आपकी अधूरी इच्छाएं भी पूरी होंगी। आय के नए-नए साथ साधन मिलेंगे। आपकी कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी।

Grahan in March 2025: मार्च में 2 बार लगेगा ग्रहण, क्या भारत पर होगा इसका असर ?


 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें