फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panch Grahi Yog 2026: जनवरी में बनेगा पंचग्रही योग, क्या है यह दुर्लभ संयोग और राशियों पर क्या होगा असर?

Sat, 10 Jan 2026 04:49 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Panch Grahi Yog 2026: जनवरी 2026 में एक विशेष पंचग्रही योग बन रहा है, जिसका असर सभी 12 राशियों के जीवन पर देखने को मिलेगा। यह योग करियर, धन, रिश्ते, स्वास्थ्य और मानसिक स्थिति पर गहरा प्रभाव डालता है। आइए विस्तार में जानते हैं...
 
विज्ञापन
1 of 7
जनवरी 2026 पंचग्रही योग - फोटो : Amar Ujala
Panch Grahi Yog 2026: ज्योतिष शास्त्र में पंचग्रही योग को एक अत्यंत प्रभावशाली और दुर्लभ योग माना जाता है। जब एक ही राशि या भाव में पांच ग्रह एक साथ विराजमान होते हैं, तब पंचग्रही योग का निर्माण होता है। जनवरी 2026 में ऐसा ही एक विशेष पंचग्रही योग बन रहा है, जिसका असर सभी 12 राशियों के जीवन पर देखने को मिलेगा। यह योग करियर, धन, रिश्ते, स्वास्थ्य और मानसिक स्थिति पर गहरा प्रभाव डालता है।

Solar Eclipse 2026: कब लगेगा साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण, आपकी राशि पर क्या होगा इसका असर?

पंचग्रही योग क्या होता है?
पंचग्रही योग तब बनता है जब सूर्य, चंद्रमा, मंगल, बुध के साथ शुक्र, गुरु या शनि में से कोई एक ग्रह एक ही राशि में एक साथ स्थित होते हैं। यह योग व्यक्ति के जीवन में तेज बदलाव, निर्णय क्षमता और कर्मफल को प्रभावित करता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
जनवरी 2026 में पंचग्रही योग कैसे बन रहा है? - फोटो : amar ujala
जनवरी 2026 में पंचग्रही योग कैसे बन रहा है?
जनवरी माह में कुछ प्रमुख ग्रहों के राशि परिवर्तन के कारण यह पंचग्रही योग बन रहा है। इस दौरान सूर्य अपनी प्रभावी स्थिति में होंगे। बुध बुद्धि और वाणी को प्रभावित करेंगे। मंगल ऊर्जा और साहस बढ़ाएंगे। शुक्र रिश्तों और सुख-सुविधाओं पर असर डालेंगे।चंद्रमा मन और भावनाओं को प्रभावित करेगा। इन ग्रहों का एक साथ होना जीवन में अचानक अवसर और चुनौतियां दोनों लेकर आएगा।
विज्ञापन

3 of 7
पंचग्रही योग का ज्योतिषीय महत्व - फोटो : adobe stock
पंचग्रही योग का ज्योतिषीय महत्व
  • बड़े फैसलों और बदलाव का समय।
  • करियर और धन में उतार-चढ़ाव।
  • रिश्तों में स्पष्टता या टकराव।
  • आध्यात्मिक झुकाव बढ़ सकता है।
  • कर्मों का फल जल्दी मिलने लगता है।
  • यह योग कुछ राशियों के लिए राजयोग जैसा फल देगा, जबकि कुछ को सावधानी बरतने की जरूरत होगी।

4 of 7
पंचग्रही योग का राशियों पर प्रभाव - फोटो : adobe stock
पंचग्रही योग का राशियों पर प्रभाव
  • मेष राशि- करियर में बड़ा अवसर मिल सकता है। जल्दबाजी से नुकसान संभव हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
  • वृषभ राशि- आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। निवेश से लाभ के संकेत। पारिवारिक सुख बढ़ेगा।
  • मिथुन राशि- मानसिक दबाव बढ़ सकता है। कामकाज में फोकस जरूरी है। वाणी पर नियंत्रण रखें।
  • कर्क राशि- भावनात्मक उतार-चढ़ाव रहेगा। परिवार में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। धैर्य से काम लें।
विज्ञापन

5 of 7
पंचग्रही योग का राशियों पर प्रभाव - फोटो : adobe stock
  • सिंह राशि- नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। अहंकार से बचें।
  • कन्या राशि- नौकरी और व्यापार में उन्नति होगी। रुके काम पूरे होंगे। सेहत सामान्य रहेगी।
  • तुला राशि- रिश्तों में स्पष्टता आएगी। वैवाहिक जीवन बेहतर होगा। खर्च बढ़ सकता है।
  • वृश्चिक राशि- गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। धन लाभ के योग। मानसिक मजबूती जरूरी है।
विज्ञापन

6 of 7
पंचग्रही योग का राशियों पर प्रभाव - फोटो : amarujala
  • धनु राशि- भाग्य का साथ मिलेगा। शिक्षा और करियर में सफलता मिलेगी। यात्रा के योग।
  • मकर राशि-  मेहनत का पूरा फल मिलेगा। प्रमोशन या पद लाभ संभव हैं। जिम्मेदारियां बढ़ेंगी।
  • कुंभ राशि- जीवन में बड़ा बदलाव संभव हैं। नए लोगों से संपर्क बनेगा। सोच-समझकर निर्णय लें।
  • मीन राशि- आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी। खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है। ध्यान और साधना लाभकारी रहोगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पंचग्रही योग में क्या करें और क्या न करें? - फोटो : adobe stock
पंचग्रही योग में क्या करें?
  • ध्यान और मंत्र जाप
  • जरूरतमंदों को दान
  • सूर्य और चंद्र से जुड़े उपाय

पंचग्रही योग में क्या न करें?
  • जल्दबाजी में निर्णय
  • वाद-विवाद और क्रोध
  • अनावश्यक खर्च

 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें