14 जनवरी 2026 को सूर्यदेव अपने पुत्र शनिदेव की राशि मकर में प्रवेश करने वाले हैं। सूर्य के गोचर को संक्रांति कहते हैं और मकर राशि में सूर्य के प्रवेश करने पर मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाता है। ज्योतिष में सूर्य को जोश, नेतृत्व क्षमता, मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा के कारक ग्रह माना जाता है। आपको बता दें कि सूर्य का मकर राशि में गोचर 14 जनवरी को दोपहर 2 बजकर 50 मिनट पर होगा। सूर्य के मकर राशि में गोचर करने पर उत्तरायण माना जाता है, जिसे देवताओं का दिन कहा जाता है। इस दिन से सूर्य दक्षिणाायन से उत्तरायण होते हैं। जिन जातकों की कुंडली में सूर्य मजबूत होते हैं उनको समाज में खूब मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होती है। पौराणिक कथाओं में सूर्यदेव को शनि के पिता बताया गया है। शनि मकर और कुंभ राशि के स्वामी होते हैं। लेकिन शनि की अपने पिता सूर्य के साथ शत्रुता का भाव रखते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं सूर्य का शनि के घर में प्रवेश करने से किन-किन राशि वालों को सबसे ज्यादा लाभ मिलने के योग बन रहे हैं।
Weekly Rashifal (12-18 Jan 2026): जानें कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए जनवरी का यह सप्ताह?