फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 वर्षों बाद बना दुर्लभ योग, इन राशियों की होगी बंपर तरक्की और धनवर्षा

Tue, 02 Sep 2025 09:51 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Samsaptak Yog: मंगल ग्रह अपने शत्रु ग्रह बुध की राशि कन्या में प्रवेश कर चुके हैं, जबकि शनि देव मीन राशि में पहले से ही स्थित हैं। आइए जानते हैं वो कौन-कौन सी राशियां हैं जिनकी किस्मत इस समसप्तक योग से चमकने वाली है।
विज्ञापन
1 of 4
समसप्तक राजयोग - फोटो : अमर उजाला
Samsaptak Rajyog: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब ग्रह-नक्षत्र अपनी चाल बदलते हैं तो उसका सीधा प्रभाव हमारे जीवन पर पड़ता है। हाल ही में मंगल ग्रह अपने शत्रु ग्रह बुध की राशि कन्या में प्रवेश कर चुके हैं, जबकि शनि देव मीन राशि में पहले से ही स्थित हैं। इसके चलते आकाश में दोनों ग्रह आमने-सामने आ गए हैं, जिससे एक शक्तिशाली समसप्तक योग बन रहा है। यह योग 30 साल बाद बन रहा है और इसे बेहद खास माना जा रहा है।
Parivartini Ekadashi 2025: 03 सितंबर को परिवर्तनी एकादशी, जानिए पूजाविधि और महत्व
इस शक्तिशाली योग का असर कुछ खास राशियों पर बेहद शुभ रहने वाला है। इनके लिए करियर में तरक्की, आय में वृद्धि, रुका हुआ पैसा मिलने जैसे संयोग बन रहे हैं। जिन लोगों की कुंडली में यह योग अनुकूल प्रभाव डाल रहा है, उनके लिए यह समय जीवन को एक नया मोड़ देने वाला साबित हो सकता है। आइए जानते हैं वो कौन-कौन सी राशियां हैं जिनकी किस्मत इस समसप्तक योग से चमकने वाली है।
Pitru Paksha 2025: जानिए क्या होता है पितृदोष और इसे दोष दूर करने के सरल उपाय
विज्ञापन

2 of 4
यह समय अपनी रचनात्मकता को खुलकर व्यक्त करने और जीवन के हर पल का आनंद लेने का है। - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वृष राशि वालों के लिए समसप्तक योग कई तरह के लाभ लेकर आया है। आपकी आमदनी में इज़ाफा हो सकता है और नए इनकम सोर्स भी विकसित होंगे। जो लोग रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े हैं, उनके लिए यह समय काफी अनुकूल है। आपकी प्रतिभा सबके सामने आएगी और सफलता मिलेगी। संतान से जुड़ी कोई खुशखबरी भी मिल सकती है। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें भी इस दौरान अच्छी खबर मिल सकती है। यह समय अपनी रचनात्मकता को खुलकर व्यक्त करने और जीवन के हर पल का आनंद लेने का है। व्यापारी वर्ग के लिए भी यह समय मुनाफे वाला साबित हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 4
दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी और जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। - फोटो : amar ujala
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए यह योग नए शुभ अवसर लेकर आ सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और धन प्राप्ति के नए स्रोत खुल सकते हैं। इस समय आपके साहस और आत्मविश्वास में इज़ाफा होगा, जिससे कार्यक्षेत्र में आपकी नेतृत्व क्षमता सबका ध्यान खींचेगी। पदोन्नति या नई ज़िम्मेदारियाँ मिलने के योग भी हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी और जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। साथ ही आप घरेलू या अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर भी जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी।
विज्ञापन

4 of 4
नौकरीपेशा लोगों को मानसिक शांति मिलेगी और प्रोफेशनल लाइफ में उन्नति के संकेत हैं। - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए यह समसप्तक योग काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इस समय आपको अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं, साथ ही जो पैसा लंबे समय से फंसा हुआ था, वह भी वापस मिल सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए नए कमाई के अवसर बनेंगे, और निवेश से भी अच्छा फायदा मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को मानसिक शांति मिलेगी और प्रोफेशनल लाइफ में उन्नति के संकेत हैं। यदि आप किसी रचनात्मक क्षेत्र जैसे कला, लेखन या संगीत से जुड़े हैं, तो यह समय आपके लिए चमकने का है। साथ ही संतान से जुड़ी कोई शुभ खबर भी मिल सकती है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और आप धन बचाने में भी सफल रहेंगे।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें