फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: कुंभ राशि वालों के जीवन में किसी खास की होगी दस्तक, पढ़ें अन्य राशियों का लव राशिफल

Tue, 02 Sep 2025 06:56 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Love Horoscope Today in Hindi: आज का दिन कई राशियों के लिए भावनात्मक रूप से खास है। जहाँ कुछ लोगों को प्रेम में नई शुरुआत का मौका मिलेगा, वहीं कुछ के लिए ये आत्म-निरीक्षण और रिश्तों को सुधारने का दिन है।
विज्ञापन
1 of 13
02 सितंबर का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Love Horoscope 2 September in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। 
Bhadra Rajyog: सितंबर में बुध करेंगे कन्या राशि में प्रवेश, भद्र राजयोग का प्रभाव इन राशियों को दिलाएगा धनलाभ
यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। 
Swapna Shastra: बार-बार आते हैं दुर्घटनाओं के सपने? जानें ये किस बात का है संकेत
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज का दिन रिश्तों में चल रही अनबन को दूर करने वाला है। आपको साथी के साथ अपने मुद्दों पर बात करनी होगी। विवाह के लिए किसी योग्य वर का प्रस्ताव भी सकता है।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आपके लिए दिन प्यार भरे संदेश लेकर आया है। साथी के आपसे मिलने के प्रयास आपका दिल जीतेंगे। आप भावनात्मक रूप से स्वयं को मजबूत महसूस करेंगे।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद शुभ है। आप किसी नए रिश्ते में प्रवेश करेंगे। आप अपने साथी की भावनाओं को समझने के लिए जो भी प्रयास करेंगे, वह सभी सफल होते हुए नजर आएंगे।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): सिंगल लोगों के लिए समय सामान्य रहेगा। हालांकि, क्रश से बात होने पर आपकी दोस्ती आगे भी बढ़ सकती हैं। वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों को सकारात्मक बदलाव आज महसूस होंगे। 
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): सिंह राशि वालों का दिन लाभकारी होने वाला है। आप किसी यात्रा पर जाएंग। साथी और आपका साथ इस रिश्ते की पहचान है। एस दूसरे के प्रति अटूट विश्वास और भरोसा आपको प्रसन्न रखेगा। हालांकि, हल्की प्रेम भरी नोकझोंक के साथ दिन आपका बितेगा।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): कन्या राशि वालों के लिए समय सामान्य रहेगा। लव पार्टनर आपसे खुलकर आज बात करेगी। आप उनकी बातों को धैर्यवान होकर सुनेंगे, जिससे एक अच्छा सामंजस्य बनेगा। 

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए समय कुछ संदेश लेकर आया है। आपको साथी की सभी बातों में हामी भरने से बचना होगा। अपनी भावनाओं में बहकर किसी भी बड़ी चीज में धन खर्च न करें। इस दौरान सिंगल लोगों की किसी करीबी दोस्त में दिलचस्पी बढ़ सकती है।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): समय आपके लिए शुभ रहेगा। आपका भरोसे और संवाद से रिश्ता मजबूत होगा। इस दौरान घर से बाहर नौकरी करने वालों की जीवनसाथी से कोई दिलचस्प मुलाकात हो सकती है। सिंगल लोग अचानक किसी से आकर्षित हो सकते हैं।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): धनु राशि वालों के लिए समय सामान्य रहेगा। परिवार में सभी का साथ और सहयोग प्राप्त होगा। इस दौरान जीवनसाथी से भी रिश्ता बेहतर बना रहेगा। व्यापार में लाभ होने से किसी पार्टी का आयोजन आप कर सकते हैं।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): मकर राशि वालों के रिश्ते में स्थिरता और समझदारी दिखेगी। आपको पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करना होगा। सिंगल लोगों के लिए विवाह के प्रस्ताव भी आ सकते हैं।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आपके सितारे बता रहे हैं कि कोई अपना खास जीवन में प्रेम के रूप में दस्तक देगा। दिल की बात खुलकर करें और विश्वास के साथ रिश्ते में प्रवेश कर सकते हैं। इस दौरान शादीशुदा लोगों का प्रेम जीवन सुखमय बना रहेगा।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): मीन राशि के लोग जीवनसाथी के साथ कला, संगीत या कविता जैसे कार्य में जा सकते हैं। यहां आप दोनों एक अच्छा समय बिताएंगे, जिससे आपके जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव महसूस होंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें