फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्तूबर राशिफल 2026: किन राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन और किसे मिलेगी टेंशन? पढ़ें मासिक राशिफल

Thu, 01 Oct 2026 11:20 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

October Monthly Horoscope For All 12 Zodiac Sign: अक्तूबर का महीना शुरू हो चुका है और ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से यह महीना काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। ऐसे में यह समय आपके लिए कैसा रहेगा, आइए विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 13
October Monthly Horoscope For All 12 Zodiac Sign - फोटो : अमर उजाला AI
October Monthly Horoscope For All 12 Zodiac Sign: अक्तूबर का महीना शुरू हो चुका है और ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से यह महीना काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस दौरान कई प्रमुख ग्रह अपनी चाल और राशि परिवर्तन करेंगे, जिसका सीधा प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के जीवन पर देखने को मिल सकता है। खासतौर पर सूर्य और गुरु का राशि परिवर्तन इस माह महत्वपूर्ण रहेगा। इसके अलावा त्योहारों का असर भी राशियों पर देखने को मिलेगा। ग्रहों की बदलती चाल के कारण जहां कुछ राशियों को करिय, धन और रिश्तों के मामले में लाभ मिल सकता है, वहीं कुछ राशि के जातकों को इस दौरान चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं अक्तूबर का महीना सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।
विज्ञापन

2 of 13
october rashifal 2026 - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए यह समय खास रहेगा। महीने की शुरुआत में नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अपनी मेहनत और प्रयासों के अनुरूप अपेक्षित क्रेडिट न मिलने से थोड़ी निराशा हो सकती है। हालांकि, माह के मध्य में करियर और कारोबार से जुड़ी छोटी या लंबी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे, जो भविष्य के लिए लाभदायक साबित हो सकती है। प्रेम संबंधों में इस माह कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर अनबन होने की आशंका रहेगी। वहीं, परिवार के सदस्यों के साथ संवाद की कमी के कारण मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। ऐसे में बातचीत के जरिए परिस्थितियों को संभालने का प्रयास करें।
विज्ञापन

3 of 13
october rashifal 2026 - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों को थोड़ी सावधानी इस महीने रखनी होगी। हालांकि, आपके द्वारा किए गए परिश्रम और प्रयासों का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अपनी स्थिति मजबूत बनाए रखने के लिए आपको अपने कार्यालयी दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करना होगा। व्यवसाय की दृष्टि से यह समय सामान्य रहेगा। साझेदारों और सप्लायरों के साथ आपके संबंध मधुर बने रहेंगे, जिससे कामकाज को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। माह के उत्तरार्ध में परिवार के साथ यात्रा के योग बन रहे हैं। संबंधों और पारिवारिक सुख की दृष्टि से माह का उत्तरार्ध पूर्वार्ध की तुलना में अधिक बेहतर रहेगा।

4 of 13
october rashifal 2026 - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों का कोई बड़ा अटका काम इस महीने पूरा होगा। हालांकि, सेहत की दृष्टि से माह के मध्य में विशेष सावधानी बरतनी होगी। इस दौरान वाहन चलाते समय सतर्क रहें और लापरवाही से बचें। इस माह प्रभावशाली लोगों से आपके संपर्क बढ़ेंगे, जिनकी मदद से आपको लाभप्रद योजनाओं से जुड़ने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा और उच्च शिक्षा की दिशा में किए गए प्रयास सफल हो सकते हैं। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और दांपत्य जीवन भी मधुर रहेगा। अपनों के साथ सुखद समय बिताने के कई अवसर प्राप्त होंगे।
विज्ञापन

5 of 13
october rashifal 2026 - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
कर्क राशि वालों को कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिलेगी। लेकिन कठिन परिश्रम के बाद भी सामान्य लाभ मिलने से मन थोड़ा निराश हो सकता है। इस माह आपको अपने शुभचिंतकों और भाई-बंधुओं का सहयोग अपेक्षाकृत कम मिल पाएगा। माह के मध्य में आलस्य हावी हो सकता है, जिसका असर आपके कामकाज पर भी पड़ सकता है। इस दौरान घरेलू मामलों को लेकर कुछ बड़े खर्च सामने आ सकते हैं, लेकिन आप अपनी समझदारी से उन्हें आसानी से संभाल लेंगे। गृहस्थ जीवन को सुखी और शांत बनाए रखने के लिए जीवनसाथी की भावनाओं को समझें और बातचीत में धैर्य बनाए रखें।
विज्ञापन

6 of 13
october rashifal 2026 - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए अक्तूबर का महीना कई मामलों में सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके कामकाज और निर्णयों की प्रशंसा होगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए माह का पूर्वार्ध मध्यम फलदायी रहेगा। इस दौरान व्यापार से जुड़े निर्णय बहुत सोच-समझकर लेने की आवश्यकता होगी। यदि आप पार्टनरशिप में व्यवसाय करते हैं तो साझेदार के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखें। समाज सेवा और राजनीति से जुड़े कार्य करने वाले लोगों की प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। रिश्तेदारों और मित्रों के साथ सुखद समय बिताने के अवसर भी प्राप्त होंगे।
विज्ञापन

7 of 13
october rashifal 2026 - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए अक्तूबर का महीना शुभ रहेगा। आपको कोई बड़ी सफलता मिलेगी। महीने की शुरुआत में कारोबार थोड़ी धीमी गति से आगे बढ़ेगा, लेकिन माह के मध्य तक परिस्थितियां एक बार फिर अनुकूल होने लगेंगी। इस दौरान आपको लाभ कमाने के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। हालांकि, किसी भी कारोबारी डील को जल्दबाजी में करने से बचें और सभी पहलुओं की अच्छी तरह जांच कर लें। माह का मध्य नौकरीपेशा लोगों के लिए राहत भरा रह सकता है। विद्यार्थियों की पढ़ाई में कुछ व्यवधान आ सकते हैं, इसलिए परीक्षा और प्रतियोगिता में मनचाहा परिणाम पाने के लिए एकाग्रता बनाए रखते हुए सामान्य से अधिक मेहनत करनी होगी।

8 of 13
october rashifal 2026 - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
तुला राशि वालों को अपनो का साथ पूरा मिलेगा और इस महीने कोई तरक्की आपकी होने की अधिस संभावनाएं हैं। इस दौरान आपको करियर और कारोबार में आगे बढ़ने के कई अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। व्यवसायी वर्ग बाजार में आई तेजी का लाभ उठाने में सफल रहेगा। किसी बड़ी व्यावसायिक डील से आपकी बाजार में साख मजबूत हो सकती है। पुराने निवेश से भी लाभ मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों के लिए माह का मध्य भाग गुडलक लेकर आएगा। इस दौरान वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा, जिससे कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी। प्रेम संबंधों से जुड़ी चिंताएं भी धीरे-धीरे दूर होंगी और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। कारोबार के सिलसिले में विदेश से जुड़ने का मौका मिल सकता है।

9 of 13
october rashifal 2026 - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों को कोर्ट के मामलों में थोड़ी परेशानियां आ सकती हैं। स्वास्थ्य को लेकर इस माह लापरवाही न बरतें और किसी भी परेशानी को नजरअंदाज करने के बजाय समय पर चिकित्सकीय परामर्श लेते रहें। व्यवसाय से जुड़े लोगों को साझेदारों और सप्लायरों के साथ मधुर संबंध बनाए रखने की आवश्यकता होगी। पारिवारिक दृष्टि से अक्तूबर का महीना उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। कभी आपको परिवार का सुख-सहयोग मिलेगा, तो कभी किसी सदस्य के व्यवहार के कारण मानसिक तनाव हो सकता है। माह के उत्तरार्ध में किसी प्रिय व्यक्ति के साथ वाद-विवाद होने की आशंका है। रिश्तों को बेहतर बनाए रखने के लिए अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें और बातों को बढ़ाने से बचें।

10 of 13
october rashifal 2026 - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए समय खास हो सकता है। आपको करियर और कारोबार को आगे बढ़ाने के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और नई जिम्मेदारियां मिलने की संभावना भी बन सकती है। इस दौरान आप सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजों पर खुले हाथ से खर्च कर सकते हैं, इसलिए बजट का ध्यान रखना जरूरी होगा। परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है, लेकिन समझदारी और बातचीत से स्थिति को संभाला जा सकेगा। प्रेम संबंधों में भी एक-दूसरे की भावनाओं को समझने और धैर्य बनाए रखने की जरूरत रहेगी।

11 of 13
october rashifal 2026 - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
मकर राशि वालों की मन की इच्छा पूरी होगी। महीने की शुरुआत में आपको अपने कामकाज को लेकर विशेष सावधानी बरतनी होगी। भूलकर भी अपना महत्वपूर्ण काम पूरी तरह किसी दूसरे के भरोसे छोड़ने की गलती न करें। स्वास्थ्य और संबंधों को लेकर भी माह के पूर्वार्ध में सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। इस दौरान परिवार के किसी सदस्य से जुड़ी समस्या आपकी चिंता का बड़ा कारण बन सकती है। आर्थिक मामलों में जोखिम भरे निवेश से बचें और कोई भी बड़ा फैसला सोच-समझकर लें।

12 of 13
october rashifal 2026 - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए अक्तूबर का महीना लकी माना जा रहा है। सौभाग्य का साथ मिलने से लंबे समय से अटके हुए कार्य पूरे होने की राह आसान होगी। हालांकि, इस दौरान आप किसी मौसमी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं, इसलिए अपनी सेहत के साथ-साथ जीवनसाथी के स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखें। माह के उत्तरार्ध में आपका मन धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में खूब लगेगा। इससे मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होगा। घर और बाहर कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी।
विज्ञापन

13 of 13
october rashifal 2026 - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
मीन राशि वालों को नई नौकरी मिलने की संभावनाएं हैं। माह के दूसरे सप्ताह में बाजार में अपनी साख बनाए रखने और मनचाहा लाभ प्राप्त करने के लिए आपको अपने प्रतिस्पर्धियों से कड़ी चुनौती मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को इस माह अपने सीनियर और जूनियर के साथ बेहतर तालमेल बनाकर चलने की आवश्यकता होगी। कार्यक्षेत्र में छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव लेने से बचें। परिवार के किसी सदस्य से जुड़ी परेशानी आपकी चिंता का बड़ा कारण बन सकती है। ऐसी परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखें और अपनी वाणी व व्यवहार पर नियंत्रण रखते हुए सभी के साथ विनम्रता से पेश आएं। इससे पारिवारिक माहौल को बेहतर बनाए रखने में मदद मिलेगी। कई चीजें आपके पक्ष में जाती हुई नजर आएंगी।
मंगल-गुरु की युति: पूरे अक्तूबर इन 3 राशि वालों का रहेगा गोल्डन टाइम, हर काम में मिलेंगे शानदार रिजल्ट
 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें