October Horoscope: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रह एक निश्चित अंतराल पर राशि परिवर्तन करते हैं। इस तरह से हर एक माह कई ग्रहों का राशि परिवर्तन होता है। अक्तूबर माह में कई ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे तो कई ग्रहों की चाल में बदलाव भी देखने को मिलेगा। ऐसे में अक्तूबर में सभी 12 राशियों के जातकों के जीवन में परिवर्तन देखने को मिलेगा। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अक्तूबर माह में सूर्य, शुक्र, राहु-केतु और बुध ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। आइए विस्तार से जानते हैं कि अक्तूबर माह में कब कौन से ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे और किन-किन राशि वालों को सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा।
अक्तूबर ग्रह-गोचर 2023
1- बुध का कन्या राशि में गोचर
वैदिक ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को सभी ग्रहों का राजकुमार माना जाता है। बुध ग्रह बुद्धि ,व्यापार, गणित और वाणी के कारक ग्रह माने जाते हैं। बुध ग्रह 01 अक्तूबर 2023 को रात 08 बजकर 30 मिनट पर कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे।
विज्ञापन
3 of 9
venus transit 2023
- फोटो : अमर उजाला
2-शुक्र ग्रह का सिंह राशि में गोचर
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र ग्रह को सुख-वैभव, धन संपदा, सौंदर्य और भौतिक भोगविलास का कारक ग्रह माना गया है। शुक्र ग्रह 02 अक्तूबबर 2023 को सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। जिस कारण कई राशियों के जीवन में महत्वपूर्ण परिवर्तन देखने को मिलेगा।
4 of 9
Mangal ke Gochar se Rashiyon Par Asar
- फोटो : अमर उजाला
3- मंगल का तुला राशि में गोचर
वैदिक ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को साहस और पराक्रम का ग्रह माना जाता है। इसके अलावा मंगल युद्ध के देवता और सेनापति का दर्जा प्राप्त है। मंगल 03 अक्तूबर 2023 को शाम 05 बजकर 12 मिनट पर तुला राशि में गोचर करेंगे।
विज्ञापन
5 of 9
Surya Gochar
- फोटो : अमर उजाला
4- सूर्य का तुला राशि में गोचर
सूर्य ग्रह सभी के केंद्र और आत्मा के कारक होते हैं। सूर्य हर एक माह में अपनी राशि परिवर्तन करते हैं जिसे सूर्य संक्रांति कहा जाता है। सूर्य 18 अक्तूबर 2023 को तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे।
विज्ञापन
6 of 9
mercury transit
5- बुध का तुला राशि में परिवर्तन
बुध ग्रह लगभग 20 से 25 दिनों में अपनी राशि परिवर्तन करते हैं। 19 अक्तूबर 2023 को बुध दोपहर 01 बजकर 06 मिनट पर कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे।
विज्ञापन
7 of 9
rahu gochar 2023
- फोटो : अमर उजाला
6- राहु का मीन राशि में गोचर
वैदिक ज्योतिष शास्त्र में राहु ग्रह को पापी ग्रह माना जाता है। राहु हमेशा ही उल्टी चाल से चलते हैं और राहु ग्रह को किसी भी राशि का आधिपत्य नहीं प्राप्त है। राहु करीब 18 महीनों में अपनी राशि परिवर्तन करते हैं। राहु 30 अक्तूबर 2023 को मेष राशि से निकलकर देवगुरु बृहस्पति की राशि मीन में प्रवेश करेंगे। राहु का राशि परिवर्तन बहुत ही खास रहेगा।
8 of 9
ketu transit 2023
- फोटो : अमर उजाला
7- केतु का कन्या राशि में गोचर
राहु-केतु का परिवर्तन बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इस माह राहु के अलावा केतु भी अपनी राशि परिवर्तन करेंगे। केतु करीब डेढ़ साल बाद 30 अक्तूबर को दोपहर 02 बजकर 13 मिनट पर शुक्र ग्रह की राशि तुला में प्रवेश करेंगे।
october monthly horoscope
- फोटो : october monthly horoscope
अक्तूबर माह इन राशियों के लिए होगा शुभ साबित
करीब 18 महीनों के बाद अक्तूबर माह में राहु-केतु का राशि परिवर्तन होगा। ऐसे में वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह महीना बहुत ही खास रहने वाला होगा। राहु-केतु के अलावा सूर्य और शुक्र जैसे महत्वपूर्ण ग्रह भी अपनी राशि बदलेंगे। इस तरह से मिथुन, सिंह, कन्या, मकर, धनु और कुंभ राशि वालों के लिए अक्तूबर का महीना बहुत खास रहेगा। कार्यों में सफलताएं प्राप्त होंगी। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन और वेतनवृद्धि के योग बन रहे हैं। इसके अलावा जो जातक व्यापार से जुड़े हैं उनके लिए अक्तूबर का महीना मुनाफा देने वाला साबित होगा।