फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 September Ka Love Rashifal : जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा शनिवार का दिन

Sat, 30 Sep 2023 07:36 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
30 September Ka Love Rashifal - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Love Rashifal: चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

Shani Sade Sati: क्या होती है शनि की साढ़ेसाती, जानिए इसका गणित और शुभ-अशुभ प्रभाव
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज के दिन आपके लिए केवल दिल के रिश्ते आवश्यक हैं जो आपको सभी चिंताओं से बाहर निकाल कर आनंदित ढंग से जीवन बिताने की प्रेरणा देते हैं। अपने कीमती वक्त में से कुछ पल अपने सोलमेट के लिए भी निकालें। 
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):घर की मरम्मत और नवीनीकरण के लिए धन व्यय हो सकता है। आज नौकरी और रिश्तों दोनों से कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है। अपने ध्यान को अपने जीवन के विशेष व्यक्ति की तरफ केंद्रित करें और अपने विचारों को उससे बांटें। 

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): बिज़नेस पार्टनर के परिवार या पड़ोसियों के साथ रिलेशन्स मजबूत होंगे। जीवन में आई प्यार की बहार से आप खुद को खुशकिस्मत महसूस कर रहे हैं। ऐसे ही अपने चाहते के बगीचे को हरा भरा बनाये रखने का प्रयास करते रहें।
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): एक शानदार दिन के बाद पार्टी तो बनती है। आप हमेशा गलतियों को सुधारने की कोशिश करते है। आज आप अपने नए कार्यों की शुरुआत करने के लिए तैयार हैं। 
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):अपने दिल की बातों को अपने सोलमेट से बांटें और निश्चिन्त रहें कोई भी समस्या ज्यादा दिन तक आपको परेशान नहीं कर सकती। गलतफहमियों को आपने प्यार के बीच में न आने दें।
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): यह समय आपके पिता या शिक्षकों के लिए संकट का समय हो सकता है। ऐसे में उन्हें अनदेखा न करे क्योंकि वो आपकी शक्ति का आधार हैं। गायन, फैशन या कला में आपकी रूचि किसी को भी आपके लिए पागल बना देगी। 

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):आपकी बातचीत का कौशल आपके प्यार को गहरा कर देगा। आज का दिन नयी दोस्ती और अच्छे संबंधों को अनुभव करने का दिन है। आपके विरोधी भी आज आपको सराहेंगे जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आप अपने प्रेम भरे जीवन से खुश हैं किन्तु इसे और भी स्पाइसी बनाना चाहते हैं। इसके लिए कुछ नया ट्राई करें। अपने लुक को बदलें या अपने साथी के लिए उसका पसंदीदा डिश बनाएं। कई बार एक फूल वो काम कर जाता है जो महंगे उपहार भी नहीं कर पाते।

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):आज आपका करिश्मा, योग्यता और गुण पुरे आकर्षण में हैं। आपके कौशल के कारण आपका हर काम अच्छे से पूरा होगा। खुले विचारों वाले और दूरदर्शी बनें। किसी खास के प्रति आकर्षित महसूस करेंगे 

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):अपने महबूब की जुदाई का भय आपको मानसिक समस्याएं दे रहा है। ऐसे में खुलकर अपने शोना से इस बारे में बात करें। किसी का खराब स्वास्थ्य आपको अस्पताल या पुनर्वास केन्द्रों तक ले जा सकता है।

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): कोई यात्रा, समारोह या पार्टी आज आपके कार्ड में है। नए रिश्ते बनाने और पुराने रिश्ते में नयी जान डालने के लिए आज का समय अच्छा है।आपकी किस्मत में एक लम्बा और प्यार भरा संबंध है बस जीवन में किसी भी तरह की जल्दबाज़ी से बचें।
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): नेटवर्किंग के माध्यम से आप दूर बैठे अपने पार्टनर को भी दिल के नजदीक ले आएंगे और पाएंगे कुछ गुदगुदाते व सुनहरे पल। ध्यान रखें, अचानक आई कोई घरेलू मुसीबत, दुर्घटना या चोरी आपके लिए समस्या का कारण बन सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें