फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

October Horoscope: अक्तूबर माह में कई ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन, इन राशि वालों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव

Wed, 25 Sep 2024 03:38 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
ग्रहों का गोचर - फोटो : अमर उजाला
October Horoscope: ज्योतिष में ग्रह और नक्षत्र एक निश्चित अंतराल पर अपनी स्थिति में बदलाव करते रहते हैं। अक्तूबर का महीना ग्रहों के राशि परिवर्तन के हिसाब से बहुत ही खास रहने वाला है। इस माह कई ग्रह अपनी राशि परिवर्तन करेंगे साथ ही इस महीने में सूर्य ग्रहण भी पड़ेगा। ग्रहों के राशि परिवर्तन करने से सभी राशि के जातकों पर इसका गहरा प्रभाव देखने को मिलता है। आइए जानते हैं अक्तूबर माह में किन-किन ग्रहों का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। 

ज्योतिष शास्त्र की गणनाओं के अनुसार अक्तूबर माह में सबसे पहले इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगेगा। यह सूर्य ग्रहण 02 अक्तूबर को लगेगा। इसके बाद 10 अक्तूबर को ग्रहों के राजकुमार बुधदेव सुबह 11 बजकर 25 मिनट पर तुला राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं सेनापति मंगल 20 अक्तूबर को अपनी नीच राशि कर्क में प्रवेश करेंगे। इसके अलावा हर माह अपनी राशि परिवर्तन करने वाले सूर्यदेव कन्या राशि की यात्रा को विराम देते हुए अपनी नीच राशि तुला में प्रवेश करेंगे। फिर सूर्य के राशि परिवर्तन के बाद शुक्रदेव 13 अक्तूबर मंगलदेव की राशि वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएंगे। शनि, राहु और केतु का इस माह में कोई भी परिवर्तन नहीं होगा। शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में मौजूद होंगे। राहु मीन राशि में जबकि केतु कन्या राशि में अपनी यात्रा को जारी रखेंगे। अगर सभी ग्रहों में सबसे शुभ फल प्रदान करने वाले गुरु बृहस्पति की बात करें तो यह 10 अक्तूबर से वृषभ राशि में उल्टी चाल से चलने लगेंगे। आइए जानते हैं अक्तूबर माह में ग्रहों के राशि परिवर्तन करने से किन राशि वालों के जीवन में सबसे ज्यादा असर देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

2 of 4
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष राशि 
मेष राशि के जातकों के लिए अक्तूबर का महीना बहुत ही विशेष रहने वाला साबित होगा। मेष राशि के स्वामी मंगल 20 अक्तूबर को अपनी नीच राशि कर्क में प्रवेश करेंगे, जिसके चलते यह गोचर आपकी राशि के चौथे भाव में होगा। मंगल के नीच राशि में गोचर करने से आपकी सेहत में कुछ प्रभाव देखने को मिल सकता है, इसके साथ ही साथ आपकी माता के स्वास्थ्य में भी गिरावट देखने को मिल सकती है। इसके अलावा सूर्य भी अपनी नीच राशि यानी तुला में गोचर करेंगे। इस गोचर का प्रभाव आपके लिए संतान भाव को प्रभावित करेगा। वहीं गुरु का वक्री होना आपके लिए कुछ न कुछ आर्थिक परेशानी लेकर आ सकता है। ऐसे में आपके करियार और व्यापार में कुछ असर देखने को मिल सकता है। आपके लिए नौकरी के अच्छे योग बन रहें। आपके लिए करियर और व्यापार के लिए अच्छा साबित हो सकता है। 
विज्ञापन

3 of 4
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि 
मिथुन राशि वालों को अक्तूबर माह में थोड़ा संभलकर रहना होगा। आपके जीवन में ग्रहों का प्रभाव मिलाजुला रहने वाला होगा। इस माह में मंगल का गोचर आपके लिए धन हानि करवा सकता है। इसके अलावा इस माह आपके ऊपर काम का तनाव ज्यादा रह सकता है। संतान से संबंधित आपको कुछ परेशानियां आ सकती हैं। सूर्य का तुला राशि में होने आपको विशेष सावधानी बरतनी होगी। आपके मान-सम्मान में गिरावट देखने को मिल सकती है। शुक्र का गोचर आपके लिए अच्छा साबित होगा। 
विज्ञापन

4 of 4
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह राशि 
सिंह राशि के जातकों के लिए अक्तूबर का महीना बहुत अच्छा रहने वाले होगा। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि देखने को मिलेगा। लेकिन आपके सामने कुछ छोटी-मोटी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के अच्छे अवसर मिल सकते हैं और कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि आपके हिस्से में आ सकती है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें