October Horoscope: ज्योतिष में ग्रह और नक्षत्र एक निश्चित अंतराल पर अपनी स्थिति में बदलाव करते रहते हैं। अक्तूबर का महीना ग्रहों के राशि परिवर्तन के हिसाब से बहुत ही खास रहने वाला है। इस माह कई ग्रह अपनी राशि परिवर्तन करेंगे साथ ही इस महीने में सूर्य ग्रहण भी पड़ेगा। ग्रहों के राशि परिवर्तन करने से सभी राशि के जातकों पर इसका गहरा प्रभाव देखने को मिलता है। आइए जानते हैं अक्तूबर माह में किन-किन ग्रहों का राशि परिवर्तन होने जा रहा है।
ज्योतिष शास्त्र की गणनाओं के अनुसार अक्तूबर माह में सबसे पहले इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगेगा। यह सूर्य ग्रहण 02 अक्तूबर को लगेगा। इसके बाद 10 अक्तूबर को ग्रहों के राजकुमार बुधदेव सुबह 11 बजकर 25 मिनट पर तुला राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं सेनापति मंगल 20 अक्तूबर को अपनी नीच राशि कर्क में प्रवेश करेंगे। इसके अलावा हर माह अपनी राशि परिवर्तन करने वाले सूर्यदेव कन्या राशि की यात्रा को विराम देते हुए अपनी नीच राशि तुला में प्रवेश करेंगे। फिर सूर्य के राशि परिवर्तन के बाद शुक्रदेव 13 अक्तूबर मंगलदेव की राशि वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएंगे। शनि, राहु और केतु का इस माह में कोई भी परिवर्तन नहीं होगा। शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में मौजूद होंगे। राहु मीन राशि में जबकि केतु कन्या राशि में अपनी यात्रा को जारी रखेंगे। अगर सभी ग्रहों में सबसे शुभ फल प्रदान करने वाले गुरु बृहस्पति की बात करें तो यह 10 अक्तूबर से वृषभ राशि में उल्टी चाल से चलने लगेंगे। आइए जानते हैं अक्तूबर माह में ग्रहों के राशि परिवर्तन करने से किन राशि वालों के जीवन में सबसे ज्यादा असर देखने को मिलेगा।