फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

October Monthly Horoscope : मेष से लेकर मीन राशि वाले अक्तूबर महीने में इस दिन रहें जरा बचके...

Sun, 02 Oct 2022 01:00 PM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
monthly horoscope - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि-
माह अत्यधिक भागदौड़ और व्यर्थ व्यय का सामना करवाएगा। विद्यार्थियों को विदेश में पढ़ाई करने के लिए प्रयास करना हो तो उस दृष्टि से भी यह बेहतरीन समय है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और कोई भी कार्य जब तक पूर्ण न हो जाए उसे सार्वजनिक न करें। धार्मिक कार्यों तथा तीर्थ यात्रा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और खूब दान-पुण्य भी करेंगे। गुप्त शत्रुओं से बचें और कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले भी बाहर ही सुलझाएं। माह की 27-28 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन

2 of 12
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि-
संपूर्ण माह काफी मिलाजुला रहेगा। नया व्यापार आरंभ करने का अच्छा अवसर है। नौकरी वालों के लिए समय अपेक्षाकृत बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों और प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए भी समय बेहतरीन रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। यहां तक कि,प्रेम विवाह भी करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। माह की 11-12 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन

3 of 12
Gemini - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि-
संपूर्ण माह बेहतरीन सफलता दिलाएगा। जमीन जायदाद क्रय की दिशा में किया गया प्रयास सार्थक रहेगा। संबंधियों से भी सुखद समाचार प्राप्ति। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए प्रयास करना चाह रहे हों तो सफलता शीघ्र मिलेगी। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। संतान संबंधी चिंता परेशान कर सकती है। माह के तीसरे सप्ताह से ग्रह-गोचर की स्थिति मजबूत होगी। माह की 4-5 तारीख को रहें जरा बचके।

4 of 12
Cancer - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि-
अपनी ऊर्जा शक्ति के बल पर पर कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे,इसलिए संपूर्ण माह बेहतरीन सफलता दिलाएगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा भाइयों से सहयोग मिलेगा। धर्म और अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। व्यापार में भी उन्नति होगी। नौकरी में नए अनुबंध की प्राप्ति के योग। शादी-विवाह से संबंधित वार्ता में थोड़ा विलंब हो सकता है। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। माह की 25-26 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन

5 of 12
Leo - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि-
सम्पूर्ण माह अच्छी कामयाबी दिलाएगा विशेष करके नौकरी करने वालों के लिए तो समय वरदान की तरह है। साहस पराक्रम की वृद्धि होगी। सामाजिक पद प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारियों से संबंध मजबूत होंगे। माह के आरंभ में कुछ कार्य बाधा का सामना करना पड़ सकता है किंतु तीसरे सप्ताह से सफलता में वृद्धि होगी। मकान अथवा वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। माह की 8-9 तारीख को रहें जरा बचके। 
विज्ञापन

6 of 12
Virgo - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि-
माह का आरंभिक समय बेहतरीन सफलता दिलाएगा जैसी सफलता चाहेंगे हासिल करेंगे किंतु दूसरे सप्ताह से ग्रह गोचर में आए परिवर्तन के प्रभाव स्वरूप बैठे-बैठे परेशानियां तंग करेंगे। भावनाओं में बहकर लिया गया निर्णय नुकसान दे सिद्ध हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें और कोई भी कार्य जब तक पूर्ण ना हो जाए उसे सार्वजनिक ना करें लेनदेन के मामलों में विशेष सावधानी बरतें अन्यथा दिया गया धन वापस आने में संदेह है। माह की 11-12 तारीख को रहें जरा बचके। 
विज्ञापन

7 of 12
Virgo - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि-
कार्य व्यापार की दृष्टि से तो माह अच्छा रहेगा किंतु काफी प्रबल संभावना है कि बैठे-बैठे परेशानियां आ जाएं इसलिए विवादों से दूर रहें। कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले भी बाहर ही सुलझाएं। गुप्त शत्रुओं से बचें। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास में सफल रहेगा। माह की 4-5 तारीख को रहें जरा बचके।

8 of 12
Scorpio - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि-
माह बेहरीन सफलता दिलाएगा। कोई भी नया कार्य करना चाहें अथवा नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाहें तो उस दृष्टि से सफलता की संभावना सर्वाधिक रहेगी। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में किसी भी तरह के टेंडर का आवेदन करना चाह रहे हों तो अवसर बेहतरीन रहेगा। प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। माह की 15-16 तारीख को रहें जरा बचके।

9 of 12
Sagittarius - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि-
माह कई तरह के अप्रत्याशित सुखद परिणामों का सामना करवाएगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। पैतृक संपत्ति की भी प्राप्ति के योग। वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो उसे दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अति अनुकूल रहेगा। माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। यात्रा सावधानीपूर्वक करें। सामान चोरी होने से बचाएं। प्रेम संबंधी मामलों में व उदासीनता रहेगी इसलिए कार्य-व्यापार पर ही ध्यान दें। माह की 13-14 तारीख को रहें जरा बचके।

10 of 12
Capricorn - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि-
अपने दृढ़ निश्चयी स्वभाव के बल पर कठिन परिस्थितियों पर पूर्ण नियंत्रण पा लेंगे। मान सम्मान की वृद्धि होगी। सफलताओं का सिलसिला चलता रहेगा फिर भी किसी न किसी कारण से पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति का सामना करना पड़ेगा। मित्रों तथा संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। दूसरे देश की नागरिकता के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल है। कोर्ट के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। माह की 20-21 तारीख को रहें जरा बचके। 

11 of 12
Aquarius - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि-
संपूर्ण माह काफी मिलाजुला फल कारक रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा फिर भी कहीं न कहीं अपने लोग परेशान करेंगे। कार्य व्यापार की दृष्टि से भी समय सामान्य ही रहेगा किंतु माह के तीसरे सप्ताह से ग्रह गोचर में आए परिवर्तन के प्रभावस्वरूप परिस्थितियां अनुकूल होती जाएंगी। सरकारी विभागों में किसी भी तरह के टेंडर का आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। किसी महंगी वस्तु का क्रय करेंगे। सम्मान की भी वृद्धि होगी। 13-14 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन

12 of 12
Pisces - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि-
माह का आरंभ अत्यधिक खर्च कारक और तनावपूर्ण हो सकता है किंतु तीसरे सप्ताह से परिस्थितियां अनुकूल होती जाएंगी। कार्य क्षेत्र का विस्तार होगा। नौकरी में भी पदोन्नति तथा सम्मान की वृद्धि होगी। किसी भी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाहे तो उसे दृष्टि से ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। वाहन का भी क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। विदेश यात्रा अथवा वीजा आदि के लिए आवेदन करने का बेहतरीन अवसर हैं। माह की 25-26 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें