तुला राशि में बुध और सूर्य के योग से बनने वाला बुद्धादित्य योग खास महत्व रखता है।
- फोटो : adobe stock
धनतेरस शुभ योग
धनतेरस का त्योहार हमेशा से धन, समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक माना गया है। इस बार धनतेरस शनिवार के दिन पड़ रहा है, जिससे माना जा रहा है कि शनि देव की विशेष कृपा भी इस दिन के साथ जुड़ी हुई है। ज्योतिष के अनुसार, तुला राशि में बुध और सूर्य के योग से बनने वाला बुद्धादित्य योग खास महत्व रखता है, जो कई लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है।
ब्रह्म योग और बुद्धादित्य योग के इस समागम से सभी राशियों को किसी न किसी रूप में लाभ मिलेगा। खासकर करियर, धन-संपत्ति और प्रतिष्ठा के मामले में यह योग बहुत फायदेमंद साबित होंगे। जो लोग लंबे समय से अपने भाग्य को लेकर चिंतित थे, उनके लिए यह समय नई शुरुआत और तरक्की का संदेश लेकर आएगा। व्यापार में वृद्धि होगी और नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं।