Love Horoscope Today in Hindi: आज का दिन कई राशियों के लिए भावनात्मक रूप से खास है। जहाँ कुछ लोगों को प्रेम में नई शुरुआत का मौका मिलेगा, वहीं कुछ के लिए ये आत्म-निरीक्षण और रिश्तों को सुधारने का दिन है।
Love Horoscope 9 September in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।
यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं।
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): मेष राशि वालों के प्रेम जीवन में आज बदलाव आ सकते हैं। आपके रिश्ते में अगर कोई बात या धोखा हुआ था, तो उसपर बात होगी। मन की भावनाओं को खुलकर सामने रखें। अविवाहित या सिंगल लोगों के लिए दिन अनुकूल रहेगा।
विज्ञापन
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): वृषभ राशि वालों के लिए दिन नए संदेश लेकर आया है। साथी से कोई उपहार आपको मिलेगा। रिश्तों में प्रेम बढ़ने से मानसिक रूप से आप स्वस्थ महसूस करेंगे। हालांकि, सिंगल लोग आज किसी से खास उम्मीद न रखें।
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आज का दिन आपके लिए रिश्तों में सुधार के मौके लेकर आया है। लव पार्टनर के साथ कोई ट्रिप प्लान करेंगे। हालांकि, आप शाम को कोई फिल्म देखने का प्लान भी बना सकते हैं। आज साथ में बिताया हुआ समय जीवन के खूबसूरत पलों में से एक होने वाला है।
विज्ञापन
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): विवाह के लिए योग्य वर का प्रस्ताव आ सकता है। हालांकि, आप परिवार वालों के सामने अपने प्रेम का इजहार भी कर सकते हैं। बात शादी तक बनने के योग हैं। सिंगल लोगों की क्रश से मुलाकात का प्लान बना सकते हैं।
विज्ञापन
6 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): प्रेम जीवन में थोड़ी कठिनाईयां आएंगी। लेकिन बात करने से बातों का हल निकलेगा और आप अच्छा भी महसूस करेंगे। वहीं सामाजिक तौर पर ज्यादा बातचीत नहीं करेंगे। वैवाहिक जीवन जी रहे लोग आज किसी से मिलने जा सकते हैं।
विज्ञापन
7 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): कन्या राशि वालों के जीवन में किसी खास की दस्तक होगी। आपके सितारे बता रहे हैं कि ये रिश्ता सामाजिक और भावनात्मक रूप से आपको पसंद आएंगा। लेकिन शादीशुदा लोगों को किसी बड़े बदलाव को झेलना पड़ सकता है। दोनों को एक-दूसरे की ताकत और कमजोरी जानने का मौका आज मिलने वाला है।
8 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): तुला राशि वालों के लिए आज का लव राशिफल कहता है कि एक दूसरे की देखभाल जैसे कर्मों से और आप दोनों करीब आएंगे। किसी पार्टी में आप दोनों साथ जा सकते हैं। यहां घर वाले जमकर आप दोनों के साथ की तारीफ करेंगे।
9 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): प्रेम जीवन में यदि कुछ समस्याएं चल रही थी, तो आज उसे दूर करें। आपकी बातें साथी के मन को शांत कर सकती हैं। प्रपोज करने का मन बना सकते हैं। खास बात यह है कि सकारात्मक जवाब मिल सकता है
10 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आज जीवनसाथी के साथ नए कार्य का प्रारंभ करेंगे। आप दोनों एक दूसरे की शक्ति बनकर सामने आएंगे। वैवाहिक जीवन जी रहे लोग नए सिरे से शुरुआत करने का प्रयास करेंगे। पूर्व में हुई गलतियों को दोनों सुधार करेंगे। हालांकि, अधिक बातचीत से भी गलतफहमियां दूर होंगी।
11 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): एक दूसरे से दूर रह रहे प्रेमी जोड़े को आज मुलाकात का अवसर मिलेगा। आप दोनों खरीदारी या फिल्म देखने का प्लान बना सकते हैं। आज बिताया गया समय आपको भावनात्मक रूप से मजबूत महसूस करा सकता है।एक ईमानदार चर्चा आपके रिश्ते में नई ऊर्जा भर सकती है।
12 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): कुंभ राशि वालों के लिए समय लाभकारी है। रिश्तों में खुशियों का संचार होगा। अपने दिल की बात समझें, लेकिन व्यावहारिक रूप से आगे बढ़ें। प्रियजन के साथ मौज-मस्ती करने का मौका भी आज मिल सकता है।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): सिंगल जातकों का दिन परिवार संग हंसी-खुशी बीतेगा। लेकिन रिश्तों में आपको कम्फर्ट जोन से बाहर आना होगा और खुलकर संवाद करना होगा। एक खुशहाल प्रेम जीवन का मार्ग भी प्रशस्त होगा।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।