फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: मूलांक 1 और 2 वाले लोग कार्यों में बरतें सावधानी, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष राशिफल

Mon, 28 Apr 2025 06:29 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है।
विज्ञापन
1 of 10
28 April Numerology - फोटो : amar ujala
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 
Vastu Tips: बार-बार हो रही है धनहानि और नहीं बच रहा है एक भी पैसा? कहीं पर्स में ये चीजें तो नहीं रखते हैं आप

उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

Gemstone: नीलम से लेकर पन्ना तक, किस दिन पहनना चाहिए कौन सा रत्न? यहां जानें इसके लाभकारी प्रभाव
विज्ञापन

2 of 10
28 April Numerology - फोटो : adobe stock
अंक 1 
आज का दिन आपके लिए कुछ कठिनाइयां लेकर आ सकता है। पुरानी बात को लेकर तनाव बना रहेगा। खुद को विश्राम देने के लिए समय निकालें। इससे आप खुद को ताजगी से भरा हुआ महसूस करेंगे। सिंगल लोग दिन प्रियतम के साथ दिन गुजार सकते हैं। 
शुभ अंक-19 
शुभ रंग-नारंगी

विज्ञापन

3 of 10
28 April Numerology - फोटो : adobe stock
अंक 2
आज आपको पैसे के खर्च को लेकर सावधानियां रखनी होगी, नहीं तो आर्थिक नुकसान हो सकता है। आपकी सेहत सही रहेगी। नए काम की शुरुआत करने के लिए किसी अनुभवी से बात करेंगे। महत्वपूर्ण कामों की नींव रखने के लिए ग्रह स्थिति बहुत अनुकूल है। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा।
शुभ अंक- 31
शुभ रंग-केसरिया

4 of 10
28 April Numerology - फोटो : adobe stock
अंक 3
आज का दिन प्रेमियों के लिए खास है। इस दौरान ऑनलाइन काम कर रहे लोगों को मनचाहा पद मिलने की भी संभावना है। परिवार में किसी मुद्दे पर दो विचार सामने आ सकते हैं। जीवनसाथी के सहयोग से जीवन में संतुलन बना रहेगा। निवेश करने के लिए सलाह लेना उचित रहेगा।
शुभ अंक - 10
शुभ रंग - हरा 
विज्ञापन

5 of 10
28 April Numerology - फोटो : adobe stock
अंक 4
इस मूलांक के जातकों को आज नए प्रोजेक्ट्स में सफलता प्राप्त होगी। किसी पर आंख मूंदकर विश्वास करना आपको मुसीबत में डाल सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से भी यह समय फायदेमंद रहेगा, नए आय के स्रोत खुल सकते हैं। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा जिससे कार्यों में सफलता मिलेगी। 
शुभ अंक - 12
शुभ रंग -लाल
विज्ञापन

6 of 10
28 April Numerology - फोटो : adobe stock
अंक 5
निवेश में बड़ा लाभ होने पर घर की सुख-सुविधाओं के साधनों में वृद्धि होगी। शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत लोगों के वेतन में वृद्धि संभव है। नई योजनाएं कारगर साबित होंगी। बिजनेस में आप कुछ नए लोगों को अपने साथ जोड़ेंगे। घर परिवार का सहयोग आपके तनाव को कम करने में सहायता करेगा।
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग-  नारंगी 
विज्ञापन

7 of 10
28 April Numerology - फोटो : adobe stock
अंक 6
आज का दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। मेडिकल और हेल्थकेयर सेक्टर में काम करने वालों के वेतन में वृद्धि संभव है। इस दौरान नौकरी की तालाश कर रहे लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं, परंतु आपको जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लेना है। परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताएं।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- केसरिया

8 of 10
28 April Numerology - फोटो : adobe stock
अंक 7
आज आपको अचानक कोई नया अवसर मिल सकता है। परंतु बिजनेस कर रहे लोगों को वित्तीय मामलों में सोच-समझकर निवेश करना होगा।  नौकरीपेशा लोगों की आय के नए स्रोत बनेंगे। प्रेम संबंध सामान्य बने रहेंगे। जीवनसाथी के साथ सुखमय जीवन व्यतीत होगा। 
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला

9 of 10
28 April Numerology - फोटो : adobe stock
अंक 8
आज सीनियर और सहयोगियों के साथ छोटी-मोटी असहमति के बावजूद उनकी तरफ से मदद भी मिलती रहेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। शिक्षा और रिसर्च से जुड़े लोग महत्वपूर्ण विषय पर अध्ययन करेंगे। कारोबार में विस्तार की योजनाएं फलीभूत होती हुई नजर आएंगी।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

10 of 10
28 April Numerology - फोटो : adobe stock
अंक 9
नौकरीपेशा लोग कार्यक्षेत्र में अपनी परिस्थितियों को देखते हुए अपने कामकाज में बड़ा बदलाव ला सकते हैं। घर-परिवार में भी लोगों के साथ अच्छी ट्यूनिंग बनी रहेगी। आप कोई बड़ी कारोबारी डील कर सकते हैं। किसी भी कार्य को पूरे मनोयोग से न करने पर परिणाम भी विपरीत मिल सकते हैं। भूमि-भवन अथवा किसी पारिवारिक मामले को लेकर आपका मन चिंतित रह सकता है। 
शुभ अंक-16 
शुभ रंग- नीला 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें