अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है।
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। Vastu Tips: बार-बार हो रही है धनहानि और नहीं बच रहा है एक भी पैसा? कहीं पर्स में ये चीजें तो नहीं रखते हैं आप
उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।
इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
अंक 1
आज के दिन आपको कठिन समय में किसी महत्वपूर्ण कार्य में दोस्तों और सहयोगियों का साथ मिलेगा। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। धन लाभ के भरपूर मौके मिलेंगे। शुभ अंक: 4
शुभ रंग: लाल
विज्ञापन
3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 2
कार्यक्षेत्र में आपको सहयोगियों की साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती है। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। शुभ अंक: 7
शुभ रंग: क्रीम
अंक 3
जीवनसाथी संग प्यार-मोहब्बत की तरफ रूझान रहेगा। कुछ खास लोगों से मुलाकात संभव है। छोटी-मोटी यात्राएं करनी पड़ सकती है। कुछ योजनाओं पर कार्य किया जाता सकता है, जिसमें आपको अच्छी खासी कामयाबी हासिल होगी। शुभ अंक: 6
शुभ रंग: पीला
विज्ञापन
5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 4
परिवार के सदस्यों का साथ मिलेगा। धन लाभ के अच्छे मौके और आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। लेकिन आपको अपनी सेहत का खास ध्याल रखना होगा। किसी अच्छे काम के चलते आपकी तारीफों होंगी। शुभ अंक: 1
शुभ रंग: हरा
विज्ञापन
6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 5
लंबे समय से कुछ अधूरे काम अगर लंबित है तो वह आज के दिन सुलझ सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के अच्छे मौके मिल सकते हैं। कोई अच्छा और बढ़िया अवसर आपके हाथ लग सकता है। शुभ अंक: 9
शुभ रंग: नीला
विज्ञापन
7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 6
आज के दिन आपको अपने लक्ष्यों को प्राप्ति करने में कामयाबी मिल सकती है। धन लाभ के बेहतरीन मौके आ सकते हैं। लेकिन आपको किसी गंभीर विषय पर बहुत ही सावधानी से आगे बढ़ना होगा। जल्दबाजी में कार्य को करने से बचना होगा। शुभ अंक: 3
शुभ रंग: गुलाबी
8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 7
आज के दिन कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। उद्देश्यों की पूर्ति होने से पूरा दिन आपके लिए अच्छा साबित होगा। जीवन में सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। शुभ अंक: 17
शुभ रंग: बैंगनी
9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 8
आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नयी शुरुआत के लिए एक आदर्श दिन है। कार्यस्थल पर महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं, लेकिन किसी भी निर्णय को जल्दबाजी में न लें। शुभ अंक: 4
शुभ रंग: भूरा
अंक 9
आपका दिन बहुत संतुलित रहेगा। परिवार में सुख और शांति का माहौल रहेगा। किसी रिश्ते में नई उम्मीद जाग सकती है। आज अधिक भावुक होने से बचें। शुभ अंक: 23
शुभ रंग: सुनहरा