Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन
2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 1
आज आपको अपने मित्रों का भरपूर साथ देंगे। धर्म कर्म में आपकी रुचि पैदा हो सकती है। कुछ छोटे-मोटे नुकसान आपको उठाने पड़ सकते हैं। रिश्तों के मामले में आपको थोड़ी सतर्कता बरतनी होगी। शुभ अंक- 21
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन
3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 2
धन लाभ के भरपूर मौके आपको आज मिलेगी। किसी सरकारी कामकाज में आपको दूसरे की मदद लेनी पड़ सकती है। घर के सदस्यों की याद आज आपको सता सकती है। शुभ अंक- 11
शुभ रंग- भूरा
4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 3
आपको लेन-देन के मामलों में थोड़ी सावधानियां बरतनी होगी। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। कामकाज में मनमुताबिक सफलता मिलने का दिन है। शुभ अंक- 10
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन
5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 4
आपका अगर कोई कानूनी मामला काफी समय से लंबित था तो आपको उसमें जीत मिल सकती है। धन लाभ के मौके मिलेंगे। परिवार संग किसी छोटी-मोटी यात्रा का प्लान बना सकते हैं। शुभ अंक- 19
शुभ रंग-नारंगी
विज्ञापन
6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 5
किसी ऋण या आर्थिक चिंता को कम करने के लिए आज आप अतिरिक्त कोशिश कर सकते हैं इसके अलावा वेतन बढ़ सकता है या बोनस मिल सकता है। शुभ अंक- 20
शुभ रंग- सफेद
विज्ञापन
7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 6
घर और काम में संतुलन रखते हुए अपने आप को न भूलें। आराम करें और मनोरंजन के लिए समय निकालें। कई व्यस्त दिनों के बाद आज आप अपने प्रियजनों के साथ समय बिताना चाहेंगे। शुभ अंक- 26
शुभ रंग- नीला
8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 7
आज आपको सुखों में वृद्धि देखने को मिल सकती है। कोई बड़ा प्रोजेक्ट आपके हाथ लग सकता है। लेकिन आपको यात्रा के दौरान सावधान रहना होगा। शुभ अंक- 31
शुभ रंग- केसरिया
9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 8
आपको किसी यात्रा या विदेश यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। आपके पिता या पिता जैसा कोई आपके जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। शुभ अंक- 15
शुभ रंग- गुलाबी
अंक 9
आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन फिर आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में कामयाब होंगे। शुभ अंक- 19
शुभ रंग- बैंगनी