फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: जानें गुरुवार को आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Thu, 20 Jun 2024 07:52 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
20 जून का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1 
व्यवसाय को बढ़ाने के लिए संचार, विज्ञापन या मार्केटिंग सबसे बेहतरीन उपाय है जिससे आपको अवश्य लाभ होगा। लोगों की नकारात्मक प्रतिक्रिया पर ध्यान न देते हुए अपने कर्म पर ध्यान दें। 
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग-  नारंगी 
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2  
अपने लक्ष्य पर केंद्रित करके कार्य करें, भाग्य आपका साथ ज़रूर देगा। संबंध और साझेदारी अब आपको आकर्षित कर रहे हैं। हो सकता है कि जीवन के इस चरण में आपको वो न मिले जो आप चाहते हैं लेकिन आपका भविष्य शानदार होगा।
शुभ अंक-11
शुभ रंग- भूरा 

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3 
कला आपकी सबसे बड़ी सम्पत्ति है जिससे आप न केवल अपना करियर बना सकते हैं बल्कि आपको अलग पहचान मिलेगी। किसी यात्रा की योजना का रद्द होना आपके लिए नुकसान का कारण बन सकता है। 
शुभ अंक- 19 
शुभ रंग-  हरा
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4 
आज आपकी प्रतिबद्धताएं आपको व्यस्त रखेंगी, ऐसे में खुद के लिए समय निकालें। अपने खाली समय का सदुपयोग करें और अपने शौक को पूरा करें। आपका कोई अच्छा दोस्त या रिश्तेदार जीवन के हर चरण में आपकी सहायता करेगा।
शुभ अंक-23 
शुभ रंग- पीला 
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5  
आज आपके सितारों के अनुसार नयी नौकरी या रोजगार की संभावना है जिससे आपको आर्थिक लाभ के साथ साथ ख़ुशी व संतुष्टि भी प्राप्त होगी। आज का पूरा दिन नयी योजनाएं बनाने और नए अनुभवों में बीतेगा।
शुभ अंक- 9 
शुभ रंग- केसरिया 
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6
सार्वजनिक दुश्मन या राजनीतिक विपक्षी आज आपका नुकसान करने की योजना बना सकते हैं लेकिन आप अपनी समझदारी से हर समस्या को हल कर सकते हैं। क़ानूनी समझौते या टाई अप भी आपको चिंतित कर सकते हैं। 
शुभ अंक-16 
शुभ रंग- नीला 

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7 
आत्मनिरीक्षण के लिए यह समय बेहतरीन हैं। आप अपने आसपास के समाज को लेकर चिंतित को सकते हैं, खास कर उन लोगों के बारे में सोच कर जो कम भाग्यशाली और सुविधाओं से बंचित है। 
शुभ अंक- 18 
शुभ रंग- ग्रे 

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8
धन सम्बन्धित मामले भी आपको आकर्षित कर सकते हैं। दिन का लाभ पूरी तरह से उठाने के लिए अपने समय को नियोजित करें। आज आप ऐसा अनुभव करेंगे कि आपके आसपास कोई अलौकिक शक्ति हैं जो आपको हर बाधा से बचा रही हैं।
शुभ अंक-6 
शुभ रंग- लाल 
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9 
व्यापार में अपने ग्राहकों को पर्याप्त सेवा प्रदान करें ताकि आपका व्यवसाय बढ़ें। अपनी मेहनत का फल भी आपको मिल ही रहा है। दूसरों से बातचीत आपको फिर से जीवंत और युवा महसूस करा सकती है।
शुभ अंक-29 
शुभ रंग- गुलाबी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें