Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में अंकों के माध्यम द्वारा गणित के नियमों का व्यवहारिक उपयोग करके मनुष्य के विभिन्न पक्षों, उसकी विचारधारा, जीवन के विषय इत्यादि का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाता है।
Ank Jyotish Today 20 July | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके।
उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।
इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
अंक 1
धन से जुड़ी अड़चनें अब धीरे-धीरे दूर हो रही हैं। धार्मिक या पुण्य कार्यों में खर्च का योग बन रहा है, जो आपको आत्मिक संतोष देगा। व्यापार में आमदनी में सुधार होगा, लेकिन अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। परिवार में सामान्य माहौल रहेगा, पर माता की सेहत चिंता बढ़ा सकती है। जीवनसाथी आपके हर निर्णय में साथ खड़ा रहेगा। शुभ अंक- 52
शुभ रंग- सिल्वर
विज्ञापन
3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 2
आज का दिन उत्साह और सफलता से भरा रहेगा। आर्थिक पक्ष मज़बूत होता दिख रहा है, और आय के नए स्रोत बन सकते हैं। परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा और सभी निर्णयों में साथ मिलेगा। नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो यह उपयुक्त समय हो सकता है। दांपत्य जीवन में सामंजस्य रहेगा, हालांकि प्रेम में अधिक गहराई की आवश्यकता है। शुभ अंक- 22
शुभ रंग- ग्रे
4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 3
दिन भाग्यवर्धक है और धन-सम्मान दोनों में वृद्धि के योग हैं। व्यापार में नई ऊंचाइयों को छूने का अवसर मिलेगा। सामाजिक रूप से आपके प्रयास सराहे जाएंगे। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ स्नेह बढ़ेगा, जिससे रिश्तों में मजबूती आएगी। शुभ अंक-12
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन
5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 4
आज का दिन थोड़ी मानसिक उलझन लेकर आ सकता है, खासतौर पर पैसों के मामले में। निवेश सोच-समझकर करें और खर्चों को नियंत्रित रखें। पारिवारिक दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा और किसी शुभ कार्य की चर्चा हो सकती है। जीवनसाथी के साथ समय मधुर रहेगा, जो मन को संतुलन देगा। शुभ अंक- 2
शुभ रंग- क्रीम
विज्ञापन
6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 5
धन के मामले में सतर्कता जरूरी है, अचानक खर्च या हानि हो सकती है। व्यापार से जुड़े निर्णयों को आज टालना ही उचित होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन बेहतर है और किसी पुराने प्रयास का फल मिल सकता है। परिवार में संतुलन बना रहेगा। जीवनसाथी का समर्थन राहत देगा। शुभ अंक- 15
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन
7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 6
आज का दिन आर्थिक दृष्टि से शुभ रहेगा। यदि किसी करीबी की सलाह लेकर निवेश करेंगे तो लाभ की संभावना है। व्यापार में स्थिरता बनी रहेगी। परिवार में सामंजस्य रहेगा और घर का माहौल सुखद होगा। जीवनसाथी के साथ दिन मधुर और यादगार बन सकता है। शुभ अंक- 3
शुभ रंग- गोल्डन
8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 7
आज रुकावटें दूर होंगी और आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में उन्नति और पहचान मिलने के योग हैं। व्यापार में लाभ के संकेत हैं, खासकर अगर आप किसी के साथ सलाह या साझेदारी से काम करें। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी से भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। शुभ अंक- 27
शुभ रंग- वॉइलेट
9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 8
दिन धन और नए अवसरों से भरा रहेगा। प्रॉपर्टी में निवेश करने की सोच रहे हैं तो समय अनुकूल है। व्यापार में नए प्रस्तावों पर विचार करें, यह लाभदायक हो सकता है। परिवार में मेल-मिलाप का वातावरण रहेगा। जीवनसाथी के साथ बातचीत में संतुलन बनाए रखें। शुभ अंक- 14
शुभ रंग- लाल
अंक 9
आज आर्थिक रूप से दिन मजबूत है और अचानक धन लाभ हो सकता है। व्यापार में पुराने अटके काम पूरे होंगे और भाई-बंधु का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ मधुर समय बीतेगा, लेकिन जीवनसाथी से किसी बात पर तकरार हो सकती है। शांत रहना ही समझदारी होगी। शुभ अंक- 12
शुभ रंग- लेमन
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।