फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: आज इन 5 मूलांकों के लोगों को काम में आएंगी दिक्कतें, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिषफल

Fri, 19 Sep 2025 07:02 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है।
विज्ञापन
1 of 10
19 सितंबर का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

19 September Ka Ank Jyotish: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 

उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

चलिए, जानते हैं आज का पूरा दिन 1 से 9 तक के सभी मूलांकों के लिए कैसा रहेगा।

विज्ञापन

2 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 1 
आज का दिन आपके लिए खास रहेगा। आपके अटके कार्य पूरे होते हुए नजर आएंगे। खास बात यह है कि प्रेम जीवन में संयम जरूरी होगा। कार्यक्षेत्र में छोटी-छोटी योजनाएं भी बड़ा असर डाल सकती हैं। निवेश के लिए समय शुभ है।  सेल्स व मार्केटिंग से जुड़े लोगों की कोई डील फाइनल हो सकती हैं।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

3 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 2
कार्यों के प्रति आत्मविश्वास बनाए रखें। व्यापार में लाभ होगा और छात्र वर्ग को इस समय प्रतियोगिताओं में सफलता मिलेगी। इस समय आप व्यापार में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और घर का पुराना विवाद भी समाप्त होगा। फील्ड का काम करने वाले लोगों को दूसरों पर ज्यादा भरोसा करने से बचना होगा।
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- सुनहरा 

4 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 3
आज का दिन आपके लिए लाभ के अवसर लेकर आया है। जीवनसाथी के साथ किसी पर्यटन स्थल पर समय बिताने का मौके मिलेगा। इस समय व्यापार में पिता या किसी वरिष्ठ व्यक्ति से मिला मार्गदर्शन आपके अटके काम को पूरा करेगा। आपको कुछ सम्मान की प्राप्ति भी हो सकती है।
शुभ अंक- 31
शुभ रंग-केसरिया
विज्ञापन

5 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 4
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। प्रेम संबंधों में व्यावहारिक सोच अपनाना लाभकारी रहेगा। कारोबार के लिए प्रयासरत हैं, तो सफलता पाने में अभी कुछ और समय लग सकता है। हालांकि, सेहत की समस्याएं पहले से कम होगी।
शुभ अंक- 22  
शुभ रंग- ग्रे
विज्ञापन

6 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 5
आज अपने रिश्तों में संतुलन बनाए रखना होगा अन्यथा समस्याएं हो सकती हैं। काम का अधिक तनाव आपको परेशान करेगा। आप कुछ भी नया करने से बचें। परिवार वालों का साथ व सहयोग प्राप्त होगा।
शुभ रंग- लाल
शुभ अंक- 6
विज्ञापन

7 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 6
आज का दिन आपके लिए समस्याओं भरा हो सकता है, इसलिए काम के प्रति ईमानदारी रखें। अगर प्रेम जीवन में साथी से जरूरी बातचीत करनी है तो शब्दों का चयन सावधानी से करना होगा। आपका जमीन का मामला सुलझेगा। संतान किसी काम को लेकर परमिशन मांग सकती है। 
शुभ अंक-52
शुभ रंग- सिल्वर

8 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 7
आज का दिन आपके लिए रिश्तों में प्रेम लेकर आया है। निवेश करते समय सतर्क रहना होग क्योंकि भविष्य पर इसका प्रभाव पड़ सकता है। व्यापार में किसी से पार्टनरशीप से अच्छा मुनाफा होगा।
शुभ अंक-12
शुभ रंग- लेमन

9 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 8
व्यावसायिक या सामाजिक कामों में सफलता आज आपको मिलेगी। परिवार वालों के साथ से आप किसी वाहन की खरीदारी भी कर सकते हैं। परंतु प्रेम जीवन में मानसिक शांति प्रभावित होगी। दोस्तों के साथ किसी काम का प्रारंभ भी आप करेंगे। किसी बात को लेकर परेशान रहेंगे।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग-  हरा
विज्ञापन

10 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 9 
आज आप बाजार में आई तेजी का लाभ उठाने में कामयाब होंगे। काम को पूरा करने में भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। सेहत सामान्य रहेगी। सोना या चांदी खरीदने के लिए पैसे जोड़ने का विचार करेंगे।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- लाल




 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें