फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: इन 3 राशि वालों के जीवन में किसी खास की होगी दस्तक, पढ़ें दैनिक लव राशिफल

Fri, 19 Sep 2025 07:01 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Love Horoscope Today in Hindi: आज का दिन कई राशियों के लिए भावनात्मक रूप से खास है। जहाँ कुछ लोगों को प्रेम में नई शुरुआत का मौका मिलेगा, वहीं कुछ के लिए ये आत्म-निरीक्षण और रिश्तों को सुधारने का दिन है।
विज्ञापन
1 of 13
19 सितंबर का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Love Horoscope 19 September in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। 

यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। 
Swapna Shastra: बार-बार आते हैं दुर्घटनाओं के सपने? जानें ये किस बात का है संकेत
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): रिश्तों में प्रेम की कमी आपको महसूस होगी। साथी को समझने का प्रयास करें और मन की बात उनसे अवश्य साझा करें। प्रेम विवाह के योग प्रबल हैं। 
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज का दिन रोमांस से भरा रहेगा। आप दोनों डिनर करने के लिए बाहर जा सकते हैं। किसी शॉपिंग का भी प्लान आप दोनों आज बनाएंगे। जीवनसाथी का स्वभाव चिड़चिड़ा होने के कारण कोई बात बुरी लग सकती है।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): अगर आपके बात करने के अंदाज में बदलाव आया है, तो साथी को यह पसंद नहीं आएगा। आपकी वाणी रिश्तों को प्रभावित करेगी। वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के रिश्तों में स्थिरता बनी रहेगी।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): कर्क राशि वालों के विवाह के मार्ग में आ रही परेशानियां दूर होगी। आपके सितारे बता रहे हैं कि यह रिश्ता भावनात्मक रूप से मजबूत आपको बनाएगा। पार्टनर को शॉपिंग पर लेकर जाएंगे। 
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): जीवन में किसी के आने से आप प्रसन्न रहेंगे। परंतु पुरानी बातों का बोझ मन पर बना रहेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। क्रश से बात होगी।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): कन्या राशि वाले किसी धोखे का शिकार हो सकते हैं। रिश्तों में खुलकर बात करने से बातें अधिक समझ आएंगी। आपके लिए मन की बात शेयर करने का दिन है।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आज का दिन आपके प्रेम जीवन में कई तरह के बदलाव लेकर आया है। परिवार में आप इस रिश्ते को सबके सामने लेकर आएंगे। इसलिए दिन प्रेम और रोमांस से भरा दिन हो सकता है, इसे पूरी तरह से जीएं।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope):  दिन रोमांस से भरपूर रहेगा। परिवार के लोगों को यह रिश्ता पसंद आएगा। क्रश से बात होने पर आपका मन प्रसन्न रहेगा। नए व्यापार पर भी आज मंजूरी मिलेगी।
 

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): धनु राशि के लोग किसी नए रिश्ते की शुरुआत करेंगे। परंतु आपको पुराने गिले पहले दूर करने होंगे। मन को शांत रखे और ध्यान से सोचना आपके लिए बेहतर होगा।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): मकर राशि वालों का मन परेशान रहेगा। आपको साथी से बात करनी होगी अन्यथा रिश्तों में गलतफमियां हो सकती हैं। यदि आप पहले से किसी को पसंद करते हैं, तो इजहार करने के लिए दिन अच्छा है। मूड को अच्छा बनाने के लिए बाहर जाएंगे।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): सोलमेट के साथ शॉपिंग पर जाना होगा। रिश्ता पहले से और मजबूत होगा। परिवार के लोग आप दोनों की तारीफ करेंगे। हालांकि, आप सिंगल हैं तो किसी पुराने मित्र से नया रिश्ता बन सकता है।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): इस रिश्ते की पहचान आप दोनों का भरोसा है, इसलिए आप स्वयं को भाग्यशाली महसूस आज करेंगे। अविवाहितों को भी कोई मीठा संकेत मिल सकता है। लव पार्टनर के साथ भविष्य के लिए प्लानिंग करेंगे। 



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें