फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish 08 October: शनिवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Sat, 08 Oct 2022 07:21 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
Dainik ank Jyotish - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1
आज हानि होने का अंदेशा है ऐसे में संभलकर चलें। प्रेम संबंधों में सफलता जरूर प्राप्त होगी। भावनात्मक एवं पारिवारिक संबधों का ध्यान रखें। अचानक कहीं घूमने का कार्यक्रम बन सकता है।
शुभ अंक- 40
शुभ रंग- सफेद
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2
परिजनों या पत्नी से मतभेद हो सकता है। करियर एवं व्यक्तिगत जीवन में अहम को न आने दें। दिन की शुरूआत में पारिवारिक मामले आपको बेचैन कर सकते हैं। परिवार का कोई व्यक्ति झुकना नहीं चाहेगा।
शुभ अंक- 10
शुभ रंग- नारंगी

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3
जीवनसाथी का सहयोग आपको सफलता दिलाएगा। विवाह के योग बनते नजर आ रहे हैं। वैवाहिक जीवन में भी थोड़ी समस्या आ सकती है, लेकिन आप समझदारी और चतुरता से उन्हें संभाल लेंगे।
शुभ अंक- 12
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4
आज का दिन शुभ है। नई नीतियां आपको आर्थिक लाभ दिलाएंगी। नई नीतियां आपको आर्थिक लाभ दिलाएंगी। हालांकि कारोबार में आपको आर्थिक नुकसान उठान पड़ सकता है।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5
जो उम्मीदें लगाए हो वह पूरी होगी। विदेश यात्रा पर जाने और नए संबंध बनने के योग हैं। आज आप चर्चा में रहेगें। कोर्ट से संबंधित मामले एवं सरकारी कार्यों में विजय प्राप्त होगी।
शुभ अंक- 27
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6
आज मन विचलित और उदास रह सकता है। ऐसे में आज आपको ध्यानपूर्वक काम करने की जरूरत है। उच्च शिक्षा में रूकावट आ सकती है जिसके कारण साथ परिवार में अशांति आ सकती है। ज्यादा मेहनत करने की आवश्यकता है।
शुभ अंक- 11
शुभ रंग- नारंगी

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7
रुके हुए कार्य आज काम पूरे हो सकते हैं। संपत्ति से संबंधित मामलों में जिम्मेदारी से काम लें। कार्य की अधिकता के कारण आज मौज-मस्ती नहीं कर पाएंगें। प्रेमी के साथ डेट पर जा सकते हैं। ध्यान रखें परिवारिक रिश्तों में समस्याएं आ सकती हैं।
शुभ अंक - 5 
शुभ रंग - पीला

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8
सरकारी नौकरी वालों का ट्रांसफर हो सकता है। यह परिवर्तन आपको बेहतरी की ओर ले जाएगा। अगर आप मित्र या प्रेमी की तलाश कर रहे हैं तो तलाश पूरी होगी। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होंगे।
शुभ अंक - 32
शुभ रंग - क्रीम
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9
दिन प्रेम और रोमांस से भरा रहेगा। जीवनसाथी का साथ आपके वैवाहिक जीवन को सुखद बना सकता है। वाहन या घर खरीदने के लिए दिन बड़ा ही शुभ हैं। रूके हुए काम पूरे होंगे। रिश्तों को लेकर दुविधा में पड़ सकते हैं।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- सफेद 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें