अंक ज्योतिष में अंकों के माध्यम से गणित के नियमों का व्यवहारिक उपयोग करके मनुष्य के विभिन्न पक्षों, उसकी विचारधारा, जीवन के विषय इत्यादि का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाता है। चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन
2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 1
वाहन के खराब होने से आपको समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। परीक्षा में सफलता मिलेगी। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें। शेयर पर धन न लगाएं। परिवार में संतान से संबंधित किसी शुभ कार्य की स्थिति रहेगी। अपने बॉस व अधिकारियों से अनबन हो सकती है। यात्रा से सफलता मिलने की कम संभावना है। शुभ अंक - 16
शुभ रंग- क्रीम
विज्ञापन
3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 2
आज खान-पान का विशेष ध्यान रखें। दिनचर्या को व्यवस्थित रखें नहीं तो उदर विकार व एसीडिटी से खतरा हो सकता है। अनैतिक प्रेम संबंध के कारण पति-पत्नि में आपसी मतभेद व मन-मुटाव की स्थिति बन सकती है। संतान के कॅरियर की तरफ ध्यान दें। विवाह आदि को लेकर उत्सुकता रहेगी। शुभ अंक - 6
शुभ रंग - सफेद
4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 3
आप दृढ़ निश्चयी व्यक्ति हैं। व्यापार में कुछेक दिक्कतें आ सकती हैं। व्यापार ठीक से नहीं चलेगा। परिजनों को मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। व्यापार में मंदी का सामना करना पड़ सकता है। कोर्ट कचहरी के चक्कर लग सकते हैं। शुभ अंक-14
शुभ रंग – क्रीम
विज्ञापन
5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 4
आज आप कोई नया काम, कला या हुनर सीख सकते हैं। विद्यार्थियों को सकारात्मक परिणाम मिलेगा। सरकारी नौकरी का आवेदन नामंजूर हो सकता है। रिश्तेदारों के माध्यम से नौकरी मिल सकती है। अहंकार के कारण प्रेम में असफलता और घर में तनाव रहेगा। शुभ अंक- 13
शुभ रंग- भूरा
विज्ञापन
6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 5
आज आप पुराने मित्रों, रिश्तेदारों व परिचितों से संपर्क कायम करेंगें। बैंक से लोन ले सकते हैं। किसी से उधार लेने से बचें, कर्ज बढ़ सकता है। विरोधी या शत्रु हावी होंगे। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। सरकारी कामों में विघ्न पड़ सकता है। अपने बॉस को खुश रखें। शुभ अंक- 22
शुभ रंग- सफेद
विज्ञापन
7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 6
भावना में बह कर कोई निर्णय न लें। दुर्घटना हो सकती है आपकी कल्पना शक्ति बहुत अच्छी है। संगीत एवं कला में रुचि आपको प्रशंसा दिलाएगी। पारिवारिक दृष्टि से जीवन में संघर्ष बढ़ने की उम्मीद है। शुभ अंक - 32
शुभ रंग- पीला
8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक - 7
बच्चों की परीक्षा का परिणाम अच्छा हो सकता है। पुराने रूके हुये कार्य फिर गति पकड़ेंगे। कला, विज्ञान एवं भौतिकी से जुड़े व्यक्तियों के लिये लाभ का दिन है। खर्च की अधिकता रहेगी। अपने सहकर्मी से वाद-विवाद हो सकता है| सतर्क रहें, कोई आपके साथ छल कर सकता है। शुभ अंक- 8
शुभ रंग- लाल
9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 8
जमीन-जायदाद संबंधी क्रिया-कलाप में विलंब हो सकता है। आज आप वैवाहिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं और समय का पूरा आनंद लेंगे। सोशल मीडिया में समय व्यतीत होगा। विदेश यात्राएं कर सकते हैं। शादी शुदा जोड़े किसी झमेले में पड़ सकते हैं। शुभ अंक- 24
शुभ रंग- क्रीम
अंक 9
आज आपकी मुश्किलें कम होंगी। मित्रो का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिये दिन सामान्य रहेगा। प्रेमी जो विवाह के इच्छुक हैं, उनका रिश्ता होने की संभावना है। पारिवारिक कलह की आशंका है। संयम बनाए रखें। शुभ अंक- 5
शुभ रंग- भूरा