Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
अंक 1
अभी कानूनी परेशानियां, अवरोध, पीड़ा या वाद-विवाद आपकी खुशियों में बाधा बन सकती है। काम में अपने प्रयास जारी रखें और आप समस्या में ही समाधान ढूंढ पाएंगे। शुभ अंक- 52
शुभ रंग- सिल्वर
विज्ञापन
3 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 2
दुश्मनों की बातों को अनदेखा करें और उन पर ध्यान केंद्रित करें जो आपके शुभ-चिंतक हैं। आज सितारे और किस्मत दोनों आपके पक्ष में है। एक स्थिर मन और सही दृष्टिकोण आपको हर तरह से सफल बनाने में मदद करेगा। शुभ अंक- 22
शुभ रंग- ग्रे
4 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 3
रिश्तों में राजनीतिज्ञ बनें। यह समय आत्म विश्लेषण और ध्यान करने व रचनात्मक होना का है। अगर कोई नुकसान आपको परेशान कर रहा है तो शांति और आशा के लिए अपने दोस्तों और प्रियजनों से मिलें। शुभ अंक-12
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन
5 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 4
आपके सितारे जीवन को नए जोश और संभावनाओं से भरने वाले है। अपने आवेश पर नियंत्रण रख कर आप सफलता और स्थिरता का मज़ा ले सकते है। आज आपकी व्याकुलता मुश्किलें पैदा कर सकती है इसलिए दिल में कोई भी बात न रखें। शुभ अंक- 2
शुभ रंग- क्रीम
विज्ञापन
6 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 5
अभी आप सफल महसूस कर रहे हैं किंतु उदार न बनें। घर के प्रोजेक्ट या बुरे दिनों के लिए धन बचाएं। दोस्तों और भाई बहनों के साथ कैंपिंग या घूमने के लिए समय निकाल सकते हैं। शुभ अंक- 15
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन
7 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 6
नेटवर्किंग की संभावनाओं का ध्यान रखें क्योंकि कोई रोचक रिश्ते आपके जीवन में प्रवेश करने वाले हैं। आज आपको लग सकता है कि नयी योजना को शुरू करने के लिए अभी समय उचित नहीं है, इसलिए कुछ देर के लिए कार्य को स्थगित कर दें। शुभ अंक- 3
शुभ रंग- गोल्डन
8 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 7
रिश्ते अक्सर आपसी समझ और विश्वास पर आधारित होते हैं। आज आप पाएंगे कि आपके दोस्त हर तरह से आपकी मदद कर रहे हैं और बदले में उन्हें भी सहायता की ज़रूरत है। प्रतिद्वंदी भी आपकी तरफ होंगे। शुभ अंक- 27
शुभ रंग- वॉइलेट
9 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 8
कानूनी मामलों को व्यवस्थित करें और आध्यात्मिक मामलों के लिए समय निकालें। पिता जैसा कोई आपके जीवन में मुख्य भूमिका निभाएगा। आपकी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने का अच्छा समय है और आप आज बेहद भाग्यशाली हैं। शुभ अंक- 14
शुभ रंग- लाल
अंक 9
अपने स्वास्थ्य और किसी मुद्दे जिसे आप नजरअंदाज कर रहे हों, उनका खास ख़याल रखें। बुरे और बेवकूफी भरे यौन संबंधों से बचना आपको तंदुरुस्ती प्रदान करेगा। आध्यात्मिक मामलों पर आपका ध्यान हो सकता है। शुभ अंक- 12
शुभ रंग- लेमन