फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Numerology: इन तारीखों पर जन्मी लड़कियां ससुराल के लिए होती हैं लक्ष्मी का रूप, घर लाती हैं बरकत

Tue, 06 Jan 2026 12:45 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology मान्यता है कि कुछ खास तारीखों में जन्मी लड़कियां अपने ससुराल के लिए अत्यंत शुभ मानी जाती हैं। आइए जानते हैं अंक ज्योतिष में ऐसी कौन-सी तिथियां विशेष मानी गई हैं, जिन पर जन्मी लड़कियां लक्ष्मी का रूप मानी जाती हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
लक्ष्मी का रूप होती हैं येे लड़कियां - फोटो : Amar Ujala
Numerology: अंकज्योतिष के अनुसार किसी व्यक्ति की जन्मतिथि उसके स्वभाव, सोच, रिश्तों को निभाने की क्षमता और व्यक्तित्व को दर्शाती है। मान्यता है कि कुछ खास तारीखों में जन्मी लड़कियां अपने ससुराल के लिए अत्यंत शुभ मानी जाती हैं। ये महिलाएं न सिर्फ आदर्श पत्नी और जिम्मेदार बहू बनती हैं, बल्कि अपने व्यवहार और गुणों से घर में सुख-शांति और समृद्धि भी लेकर आती हैं। आइए जानते हैं अंक ज्योतिष में ऐसी कौन-सी तिथियां विशेष मानी गई हैं, जिन पर जन्मी लड़कियां लक्ष्मी का रूप मानी जाती हैं। 

Rahu Gochar 2026: राहु के गोचर से शुरू होगा इन राशियों का गोल्डन टाइम, अचानक धन लाभ और तरक्की के योग
Numerology: किन मूलांक के लोगों के लिए शुभ रहेगा जनवरी का महीना? जानें आपके लिए कैसा रहेगा
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
मूलांक 2  - फोटो : adobe stock
मूलांक 2 
2, 11, 20 या 29 तारीख में जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है। इस मूलांक का संबंध चंद्रमा से होता है, जो मन, भावनाओं और संवेदनशीलता का प्रतीक माना जाता है। मूलांक 2 की लड़कियां बेहद कोमल, समझदार और परिवार के प्रति समर्पित होती हैं। ये ससुराल में सभी रिश्तों को प्रेम से निभाती हैं और घर का माहौल सौहार्दपूर्ण बनाए रखती हैं। स्वभाव से भावुक होने के कारण ये दूसरों की जरूरतों को जल्दी समझ लेती हैं। आमतौर पर इनके जीवन में आर्थिक स्थिरता रहती है और इन्हें आरामदायक जीवनशैली भी प्राप्त होती है।
विज्ञापन

3 of 5
मूलांक 3  - फोटो : adobe stock
मूलांक 3 
किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है। इस मूलांक के स्वामी गुरु ग्रह हैं, जो ज्ञान, सकारात्मक सोच और उदारता का प्रतिनिधित्व करते हैं। मूलांक 3 वाली महिलाएं बुद्धिमान, रचनात्मक और मिलनसार स्वभाव की होती हैं। ये अपने ससुराल में सकारात्मक ऊर्जा फैलाती हैं और परिवार को जोड़े रखने में अहम भूमिका निभाती हैं। गुरु की कृपा से विवाह के बाद इनके जीवन में उन्नति और स्थिरता देखने को मिलती है।

Numerology predictions 2026: इन लोगों के लिए शानदार रहेगा साल 2026, जानें आपका मूलांक क्या कहता है

4 of 5
मूलांक 5  - फोटो : adobe stock
मूलांक 5 
5, 14 या 23 तारीख में जन्मे लोगों का )मूलांक 5 होता है, जिसका संबंध बुध ग्रह से माना जाता है, जो संवाद और चतुराई का कारक है। इस मूलांक की महिलाएं तेज-तर्रार, समझौता करने में माहिर और परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालने वाली होती हैं। ससुराल में ये सभी से अच्छे संबंध बनाती हैं और अपनी समझदारी से हर स्थिति को संतुलित रखती हैं। इनके कारण घर में नई संभावनाएं और खुशियों का आगमन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मूलांक 6  - फोटो : adobe stock
मूलांक 6 
6, 15 या 24 तारीख में जन्म लेने वाले लोग मूलांक 6 के होते हैं। इस मूलांक के स्वामी शुक्र ग्रह हैं, जो प्रेम, सौंदर्य और वैभव का प्रतीक माने जाते हैं। इस मूलांक की महिलाएं आकर्षक, प्रेमपूर्ण और घर को संवारने-सजाने में निपुण होती हैं। ससुराल में इन्हें लक्ष्मी स्वरूप माना जाता है। शुक्र की कृपा से इनके जीवन में आर्थिक सुख, वैवाहिक सामंजस्य और खुशहाली बनी रहती है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें