फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवंबर में किन राशि के लोगों को मिलेगी खुशियां और किसे रहना है सावधान, पढ़ें सभी 12 राशियों की भविष्यवाणियां

Tue, 03 Nov 2026 10:28 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

November predictions 2026: नवंबर 2026 का महीना शुरू हो चुका है। इस माह ग्रहों की बदलती चाल से कुछ राशि वालों को करियर और कारोबार में सफलता मिल सकती है, तो कुछ के लिए तरक्की और धन लाभ के नए रास्ते खुल सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 13
November predictions 2026 - फोटो : अमर उजाला AI
November predictions 2026: नवंबर का महीना शुरू हो चुका है। यह महीना त्योहारों, खुशियों और कई खास अवसरों से भरा रहने वाला है। इस दौरान दिवाली छठ समेत कई बड़े पर्व मनाए जाएंगे। वहीं, कई प्रमुख ग्रहों का राशि परिवर्तन भी होगा, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जीवन पर देखने को मिल सकता है। ग्रहों की बदलती चाल के कारण कुछ राशि वालों को करियर और कारोबार में बड़ी सफलता मिल सकती है, तो कुछ को तरक्की के नए अवसर प्राप्त होंगे। हालांकि, कुछ जातकों को इस दौरान चुनौतियों और उतार-चढ़ाव का सामना भी करना पड़ सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि नवंबर का महीना मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 13
November predictions 2026 - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
  • मेष राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना औसत फलदायी रहने वाला है। 
  • व्यवसाय से जुड़े लोगों को बाजार में अपने प्रतिस्पर्धियों से कड़ी टक्कर मिल सकती है। 
  • वाणी और व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें। 
  • धन लाभ होगा और कोई तरक्की आपको इस समय आप करेंगे।
  • लंबे समय से रूका हुआ काम जल्द से जल्द पूरा होगा। 
  • माह के दूसरे सप्ताह में जीवनसाथी से जुड़े किसी मामले को लेकर मन चिंतित रह सकता है।
  • माह के उत्तरार्ध में आय के नए स्रोत बनने और धन में वृद्धि के योग हैं। 
  • राज्य पक्ष से जुड़ी चिंताएं भी दूर हो सकती हैं।
विज्ञापन

3 of 13
November predictions 2026 - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
  • वृषभ राशि के जातकों को नवंबर के महीने में अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। 
  • नई नौकरी के लिए अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। 
  • इस माह आपको सेहत से जुड़ी सभी परेशानियों से राहत मिलेगी।
  • आपको मानसिक तनाव से छुटकारा मिलेगा। 
  • विद्यार्थियों के लिए महीने का उत्तरार्ध शुभ साबित होगा। 
  • इस दौरान छोटी-मोटी परेशानियों को नजरअंदाज करें तो आपकी सेहत सामान्य बनी रहेगी।

4 of 13
November predictions 2026 - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
  • मिथुन राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना सौभाग्य और खुशियां लेकर आ सकता है। 
  • इस माह थोड़े से प्रयासों से ही आपको मनचाही नौकरी और रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। 
  • मौसमी या किसी पुरानी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। 
  • नया घर खरीदने का सपना पूरा होगा और इस समय आपका भाग्य भी चमका रहेगा।
  • युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती और दोस्तों के साथ बीतेगा। 
  • लव पार्टनर के साथ आपसी समझ और विश्वास बढ़ेगा। 
  • माह के उत्तरार्ध में किसी के प्रति आपका आकर्षण बढ़ सकता है और नई मित्रता प्रेम संबंध में बदल सकती है।
विज्ञापन

5 of 13
November predictions 2026 - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
  • कर्क राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना शुभ परिणाम लेकर आने वाला है। 
  • भूमि-भवन से जुड़े विवाद सुलझ सकते हैं और पैतृक संपत्ति की प्राप्ति के योग बनेंगे। 
  • माह के दूसरे सप्ताह में प्रभावशाली लोगों के साथ आपका संपर्क बढ़ेगा। 
  • सत्ता और सरकार से जुड़े लोगों की पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। 
  • दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
  • मनचाहा साथी जीवन में आ सकता है।
  • प्रेम संबंधों की दृष्टि से भी यह समय अनुकूल रहेगा। 
  • किसी की लव स्टोरी शुरू हो सकती है।
विज्ञापन

6 of 13
November predictions 2026 - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
  • सिंह राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना मिले-जुले परिणाम लेकर आ सकता है। 
  • इसके अलावा आप कोई बड़ी वस्तु खरीद सकते हैं।
  • इस दौरान आपको अपने कार्यों को पूरा करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है।
  • माह के दूसरे सप्ताह में स्वजनों के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं। 
  • जीवन में कोई व्यक्ति इस माह अनेक खुशियां लेकर आ सकता है।
  • आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा और परिवार के सदस्यों की भावनाओं को समझने का प्रयास करना होगा।
विज्ञापन

7 of 13
November predictions 2026 - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
  • कन्या राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना मिश्रित फलदायी रहने वाला है। 
  • माह की शुरुआत आपके लिए अच्छी रहेगी। 
  • इष्ट-मित्रों और लव पार्टनर के साथ सुखद समय बिताने के अवसर मिलेंगे। 
  • माह के मध्य में कोई बड़ा फैसला लेते समय पिता का विशेष सहयोग प्राप्त होगा। 
  • महीने के अंत में लव पार्टनर की तरफ से कोई सुखद समाचार मिल सकता है।
  • परिवार के सदस्यों के बीच चली आ रही अनबन खत्म होगी। 

8 of 13
November predictions 2026 - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
  • तुला राशि के जातकों को नवंबर के महीने में अपने कामकाज को लेकर विशेष सतर्कता बरतनी होगी। 
  • आपको जल्दबाजी से बचते हुए अपने कार्यों को सही तरीके से और समय पर पूरा करने का प्रयास करना होगा। 
  • यदि आप पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं तो अपने पार्टनर के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखें।
  • इस दौरान लोगों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर चलना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। 
  • रिश्ते-नातों की दृष्टि से माह का पूर्वार्ध अनुकूल रहेगा। 
  • स्वजनों का पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा। 

9 of 13
November predictions 2026 - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
  • वृश्चिक राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना मिले-जुले फल देने वाला साबित होगा। 
  • नौकरीपेशा लोगों की मेहनत को सराहा जाएगा। 
  • सरकारी क्षेत्रों में आप तरक्की करेंगे।
  • माह के मध्य में परिस्थितियां एक बार फिर आपके पक्ष में होती नजर आएंगी। 
  • इस दौरान आपको करियर और कारोबार में मनचाही सफलता मिल सकती है। 
  • कामकाजी महिलाओं के पद में वृद्धि होने से कार्यक्षेत्र के साथ घर-परिवार में भी उनका सम्मान बढ़ेगा। 
  • माह के उत्तरार्ध में आय के नए स्रोत बनेंगे और संचित धन में वृद्धि होगी। 
  • प्रेम संबंधों में छोटी-मोटी नोकझोंक के बावजूद मधुरता बनी रहेगी। 
  • दांपत्य जीवन भी सुखमय रहेगा।

10 of 13
November predictions 2026 - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
  • धनु राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना करियर और कारोबार के लिहाज से अनुकूल रह सकता है। 
  • इस दौरान बाजार में आपकी साख बढ़ेगी। 
  • विदेश से जुड़े कारोबार करने वालों को विशेष लाभ मिल सकता है। 
  • इस समय दान पुण्य का पूरा फल प्राप्त होगा।
  • कारोबार में अपनी साख बनाए रखने के लिए सोच-समझकर फैसले करें। 
  • जल्दबाजी में किया गया कोई भी काम नुकसान पहुंचा सकता है।

11 of 13
November predictions 2026 - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
  • मकर राशि के जातकों के लिए नवंबर महीने की शुरुआत थोड़ी आपाधापी भरी रह सकती है। 
  • माह के तीसरे सप्ताह में लाभ के मार्ग में आ रही कोई बड़ी बाधा दूर होने से आपको राहत मिलेगी। 
  • इस दौरान परिवार और जीवनसाथी के साथ संबंधों को बेहतर बनाए रखने का प्रयास करें।
  • किसी भी बड़े फैसले को लेने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह जरूर लें। 
  • करियर और निजी जीवन से जुड़े मामलों में धैर्य बनाए रखना आपके लिए जरूरी होगा। 

12 of 13
November predictions 2026 - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
  • कुंभ राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना आर्थिक मामलों में राहत देने वाला रह सकता है। 
  • बिजनेस में लेकर माह की शुरुआत थोड़ी चुनौतीपूर्ण रह सकती है।
  • इस दौरान कहीं से अचानक धन की प्राप्ति संभव है। 
  • इस दौरान आपको करियर और कारोबार से जुड़े मामलों में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। 
  • माह के अंतिम सप्ताह में करियर और कारोबार के सिलसिले में की गई यात्राएं सुखद एवं लाभप्रद साबित हो सकती हैं। 
  • जीवनसाथी की विशेष उपलब्धि से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। 
  • प्रेम प्रसंग के मामलों में विशेष सावधानी बरतें और किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें।
विज्ञापन

13 of 13
November predictions 2026 - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
  • मीन राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना भ्रम दूर करने और सही-गलत के बीच अंतर समझने का अवसर लेकर आएगा। 
  • प्रेम संबंधों के मामले में आपको सूझबूझ से काम लेना होगा। 
  • किसी भी बात को लेकर जल्दबाजी में प्रतिक्रिया देने से बचें और रिश्तों में आपसी विश्वास बनाए रखें।
  • कोर्ट कचहरी से जुड़े मामले आपसी सहमति से समाप्त हो सकते हैं।
  • इस दौरान आपको अपने फैसले सोच-समझकर लेने होंगे। 
  • विद्यार्थियों को परीक्षा-प्रतियोगिता में मनचाही सफलता प्राप्त होगी। 
 

नवंबर में गुरु-मंगल की युति: इन तीन राशि वालों को मिलेगी बड़ी सफलता, मार्च तक व्यापार में रहेगा अच्छा समय

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें