मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए नवंबर महीने की शुरुआत चिंता और परेशानियों से मुक्ति पाने के साथ होगी। इस दौरान आपके अटके कार्य किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से पूरे होंगे। आप अपने करियर-कारोबार आदि से जुड़ी समस्याओं का समाधान खोजने में कामयाब हो जाएंगे। इस दौरान किये गये प्रयासों का शुभ फल आपको माह के दूसरे सप्ताह से दिखाई देने लगेगा। इस दौरान आपका अपने कार्यक्षेत्र पर दबदबा कायम रहेगा और कारोबार में आप मनचाहा लाभ कमा सकेंगे। यात्राएं शुभ साबित होंगी। माह के मध्य तक आपका बिजनेस नई उंचाईयों को छूता नजर आएगा। कारोबार विस्तार की योजनाएं सफल साबित होंगी।
करियर-कारोबार को लेकर नवंबर महीने के उत्तरार्ध में आपको विशेष रूप से सावधान रहने की आवश्यकता रहेगी। ख्याल रहे कि आपकी जरा सी लापरवाही बड़े नुकसान का कारण बन सकती है। इस दौरान आय के मुकाबले खर्च की अधिकता रहेगी। पैसों की किल्लत से बचने के लिए धन का प्रबंधन करके चलना उचित रहेगा।
माह के उत्तरार्ध में छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए आपको पूरे महीने स्वजनों की भावनाओं की कद्र करते हुए उन्हें धैर्यपूर्वक उन्हें सुनने समझने की कोशिश करना चाहिए। यदि आप ऐसा करने में कामयाब रहते हैं तो आपकी लव लाइफ हो या फिर वैवाहिक लाइफ दोनों ही अच्छे से चलती रहेगी। माह के मध्य में किसी प्रिय व्यक्ति जैसे छोटे भाई-बहन अथवा जीवनसाथी आदि के साथ तकरार होने की आशंका बनी रहेगी। इस दौरान लोग आपकी बातों का गलत अर्थ निकाल सकते हैं। इस दौरान आपको अपनी सेहत और संबंध दोनों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत बनी रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन उगते हुए सूर्य देवता को जल दें और सूर्याष्टकं का पाठ करें।
विज्ञापन
2 of 12
अपने करियर और कारोबार में नाम, शोहरत और धन खूब कमाएंगे और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
- फोटो : amar ujala
वृष राशि
वृष राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना काफी भागदौड़ भरा रहने वाला है। इस माह आपको अपने करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की कई यात्राएं करनी पड़ सकती है। नौकरीपेशा लोगों की कार्यक्षेत्र में काफी व्यस्तता बनी रहेगी। हालांकि सुखद पक्ष यह है कि आपके द्वारा की गई मेहनत का आपको पूरा फल मिलेगा। कारोबारियों को माह की शुरुआत में आशा से कम लाभ हो सकता है लेकिन दूसरे सप्ताह से स्थितियां आपके पक्ष में बनती हुई बनती नजर आएंगी। इस दौरान सत्ता-सरकार और कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में अपेक्षा के अनुसार सफलता मिलेगी।
माह की शुरुआत में आपको अचानक से कुछ चीजों पर बड़ी धनराशि खर्च करनी पड़ सकती है। आपको पैसों की किल्लत न हो, इससे बचने के लिए धन का प्रबंधन करके चलना उचित रहेगा। माह के मध्य में आप अपने इष्टमित्रों एवं वरिष्ठ लोगों की मदद से करियर और कारोबार में अप्रत्याशित सफलता प्राप्त कर सकते हैं। इस दौरान किस्मत आप पर पूरी तरह से मेहरबान रहेगी। आप अपने करियर और कारोबार में नाम, शोहरत और धन खूब कमाएंगे और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
हालांकि माह के अंतिम सप्ताह में आपको धन के लेनदेन एवं लोगों के साथ बात व्यवहार में सावधानी बरतनी होगी। रिश्ते-नाते की दृष्टि से माह की शुरुआत का समय थोड़ा प्रतिकूल रहने वाला है। इस दौरान आप अपने कामकाज में इतने डूबे रहेंगे कि आप अपने घर-परिवार पर कम ध्यान दे पाएंगे। इस दौरान आपकी अपने लव अथवा लाइफ पार्टनर से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। यह मतभेद मनभेद में न बदलने पाए इसके लिए आपको इस दौरान विशेष प्रयास करने होंगे। वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाने के लिए घर की जिम्मेदारियों से न भागें और न ही जीवनसाथी की भावनाओं की उपेक्षा करें।
उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के श्रीयंत्र की पूजा एवं श्रीसूक्त का पाठ करें।
विज्ञापन
3 of 12
मिथुन राशि के जातकों को माह के पूर्वार्ध में घर और बाहर दोनों जगह लोगों के साथ तालमेल बिठाकर चलना उचित रहेगा।
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीने की शुरुआत थोड़ा उठापटक भरी रह सकती है। इस दौरान आपको अपने कार्यों को पूरा करने के लिए अधिक परिश्रम और प्रयास की आवश्यकता रहेगी। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो आपके सिर पर कामकाज का अतिरिक्त बोझ गिर सकता है और यदि आप व्यवसायी हैं तो आय के मुकाबले व्यय की अधिकता रहेगी।
मिथुन राशि के जातकों को माह के पूर्वार्ध में घर और बाहर दोनों जगह लोगों के साथ तालमेल बिठाकर चलना उचित रहेगा। माह के मध्य में आपके जीवन में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं और आप लंबे समय से अपनी नौकरी में बदलाव करने की सोच रहे थे तो इस दौरान आपको अच्छा अवसर मिल सकता है। इस दौरान आपको कारोबार में अच्छी प्रगति एवं लाभ होता नजर आएगा। कुल मिलाकर इस दौरान आपकी करियर और कारोबार में अच्छी पकड़ देखने को मिलेगी। लोग आपके निर्णयों की तारीफ करेंगे। इस दौरान आप जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में अपना बेस्ट देने में कामयाब होंगे। माह के उत्तरार्ध का समय थोड़ा प्रतिकूल रह सकता है। इस दौरान आपको लोगों के साथ बेवजह विवाद करने से बचते हुए सिर्फ और सिर्फ अपने लक्ष्य पर फोकस करने की आवश्यकता रहेगी।
माह के अंत में कुछ बड़े खर्च आने से आपके सामने आर्थिक दिक्कतें पैदा हो सकती हैं। सेहत और संबंध की दृष्टि से माह की शुरुआत आपके लिए अच्छी नहीं रहेगी। इस दौरान आप मौसमी बीमारी के शिकार हो सकते हैं तो वहीं स्वजनों के साथ गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। लव लाइफ और मैरीड लाइफ के लिए माह के मध्य का समय अनुकूल रहेगा। इस दौरान आप अपने घर-परिवार के सदस्यों के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। माह के उत्तरार्ध में माता की सेहत को लेकर मन चिंतित रह सकता है।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी को दूर्वा चढ़ाकर गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।
4 of 12
यदि आप उच्च शिक्षा की प्राप्ति के लिए प्रयासरत हैं तो आपको इस संबंध में माह के उत्तरार्ध तक ही सफलता मिल पाएगी।
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए नवंबर महीने की शुरुआत थोड़ा उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। महीने के पहले सप्ताह में सोचे हुए कार्यों को पूरा करने में आपको कुछेक दिक्कतें आ सकती हैं। इस दौरान आपको सौभाग्य का साथ कम साथ मिल पाएगा। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर से भी अपेक्षाकृत सहयोग नहीं मिलेगा, जिसके चलते आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों पर उनके वरिष्ठों का दबाव बना रहेगा तो वहीं व्यवसाय से जुड़े लोगों को बाजार में अपनी साख को बनाए रखने के लिए अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ेगा। इस दौरान कर्क राशि के जातकों को किसी भी अवसर को हाथ से निकलने नहीं देना चाहिए अन्यथा बाद में पछतावा करना पड़ सकता है।
माह के मध्य में आपको आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप उच्च शिक्षा की प्राप्ति के लिए प्रयासरत हैं तो आपको इस संबंध में माह के उत्तरार्ध तक ही सफलता मिल पाएगी। माह के तीसरे सप्ताह में आपको कारोबार में लाभ की प्राप्ति तो होगी लेकिन इस दौरान आप अपनी सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर खुले हाथ से खर्च भी करेंगे। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाने के लिए नवंबर महीने की शुरुआत में अपनों के लिए थोड़ा समय अवश्य निकालें। इस दौरान लाइफ पार्टनर अथवा लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं।
हालांकि माह के मध्य तक आप संवाद के जरिए इसे दूर दूर करने में अंतत: कामयाब हो जाएंगे। नवंबर के महीने में आपको अपने रिश्तों को बेहतर बनाए रखने के लिए आपको अहंकार करने से बचना होगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव को जल चढ़ाएं और शिव सहस्त्रनाम का पाठ करें।
विज्ञापन
5 of 12
नवंबर के दूसरे सप्ताह में नौकरीपेशा व्यक्तियों पर अचानक से कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है।
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को नवंबर के महीने में अपनी वाणी और व्यवहार में विनम्रता बनाए रखने की आवश्यकता रहेगी। इस माह यदि एक कदम पीछे करने पर चीजें बनती हों तो उसे बनाने में बिल्कुल न हिचकिचाएं। यदि आप ऐसा करने में कामयाब रहते हैं तो नवंबर महीने की शुरुआत में आने वाली बड़ी मुश्किलों को आसानी से दूर कर लेंगे। व्यवसाय से जुड़े लोगों को माह के पूर्वार्ध में आय और व्यय में संतुलन साधने की आवश्यकता रहेगी।
नवंबर के दूसरे सप्ताह में नौकरीपेशा व्यक्तियों पर अचानक से कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है, जिसे पूरा करने के लिए उन्हें अधिक परिश्रम और प्रयास करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको भूमि-भवन, वाहन आदि के क्रय-विक्रय के लिए बड़ी धनराशि खर्च करनी पड़ सकती है। माह के मध्य में आपको कारोबार में अच्छा लाभ मिलेगा। इस दौरान मनचाही जगह पर तबादले अथवा पदोन्नति की कामना भी पूरी हो सकती है। आपकी आय के नये स्रोत बनेंगे और संचित धन में वृद्धि होगी। संतान से जुड़ी कोई बड़ी चिंता दूर होने पर आप राहत की सांस लेंगे।
रिश्ते-नाते की दृष्टि नवंबर महीने की शुरुआत अच्छी रहने वाली है। इस दौरान आपके रिश्ते स्वजनों के साथ अच्छे बने रहेंगे और और आपके शुभचिंतक तमाम मुश्किलों को दूर करने में मददगार साबित होंगे। यदि आप चाहते हैं कि आप की लव लाइफ शानदार बनी रहे तो अपने रिश्ते के बीच किसी भी प्रकार का अहं और वहम लाने से बचें। माह के उत्तरार्ध में आप अपने परिवार संग हंसी-खुशी समय बिताएंगे। घर में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री लक्ष्मीनारायण की पूजा एवं श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
विज्ञापन
6 of 12
माह के मध्य में नौकरीपेशा लोगों का कार्यक्षेत्र में कद और पद बढ़ सकता है।
- फोटो : amar ujala
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना करियर और कारोबार की दृष्टि से नई संवभावनाओं के द्वार खोलने वाला साबित होगा। इस माह आपके सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होते हुए नजर आएंगे और आपको घर और बाहर दोनों जगह लोगों का सहयोग और समर्थन मिलेग।
माह की शुरुआत से ही आपको सौभाग्य का साथ मिलता हुआ नजर आएगा। ऐसे में करियर और कारोबार में आपको मनचाही सफलता और आर्थिक लाभ की प्राप्ति होगी। यदि आप लंबे समय से अपने कारोबार का विस्तार करने की सोच रहे थे तो इस माह आपकी यह मनोकामना पूरी हो जाएगी। यदि आप लंबे समय से बेरोजगार चल रहे थे तो रोजी-रोजगार की दिशा में बड़ी सफलता हाथ लग सकती है।
माह के मध्य में नौकरीपेशा लोगों का कार्यक्षेत्र में कद और पद बढ़ सकता है। इस दौरान आपको किसी दूसरी संस्था से अच्छा आफर आ सकता है। हालांकि करियर और कारोबार में किसी भी बड़े बदलाव को करने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह लेना न भूलें। माह के उत्तरार्ध में व्यवसाय से जुड़ी यात्राएं शुभ एवं लाभप्रद साबित होंगी।
रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह पूरा माह आपके लिए अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। जीवन के हर कदम पर संगी-साथी आपके साथ खड़े रहेंगे और आपके फैसले पर अपना समर्थन देंगे लेकिन सेहत के मोर्चे पर आपको थोड़ी-बहुत परेशानी झेलनी पड़ सकती है। माह की शुरुआत में किसी पुराने रोग के दोबारा उभरने पर शारीरिक एवं मानसिक कष्ट हो सकता है। माह के उत्तरार्ध में कामकाज की व्यस्तता के चलते आप अपने घर-परिवार के सदस्यों के साथ कम समय बिता पाएंगे।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्रीकृष्ण की विधि-विधान से पूजा करें तथा बुधवार के दिन गोमाता को हरा चारा खिलाएं।
विज्ञापन
7 of 12
इस माह आपके द्वारा लिये गये हर छोटे-बड़े फैसले का आपके आने वाले जीवन पर काफी असर पड़ेगा।
- फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना काफी महत्वपूर्ण साबित होने जा रहा है। इस माह आपके द्वारा लिये गये हर छोटे-बड़े फैसले का आपके आने वाले जीवन पर काफी असर पड़ेगा। माह की शुरुआत में आप अपने करियर-कारोबार को नई दिशा देने का प्रयास कर सकते हैं। खास बात यह कि ऐसा करते समय आपको स्वजनों का पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा। इस दौरान आप जीवन से जुड़ी बड़ी से बड़ी समस्याओं का सामाधान आसानी से खोजने में कामयाब हो जाएंगे।
कुल मिलाकर इस माह आप अपने करियर और कारोबार को चमकाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे और आपको आपकी मेहनत का पूरा फल भी मिलेगा। माह के मध्य में आपको किसी योजना आथवा कारोबार में किया निवेश बड़ा लाभ दिला सकता है। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत रहेगी। माह के उत्तरार्ध में तुला राशि के जातकों को कोई बड़ा निर्णय असमंजस अथवा जल्दबाजी में लेने से बचना चाहिए अन्यथा उन्हें तमाम तरह की परेशानियों के साथ आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है।
रिश्ते-नाते की दृष्टि से माह के पूर्वार्ध का समय आपके आत्मीय संबंधों की दृष्टि से अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। इस दौरान आपकी अपने लव अथवा लाइफ पार्टनर के साथ खूब जमेगी और आप उसके साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। यदि आप अभी तक सिंगल थे तो आपके जीवन में मनचाहे व्यक्ति की इंट्री हो सकती है। अविवाहित लोग विवाह के बंधन में बंध सकते हैं। सेहत की दृष्टि से माह के उत्तरार्ध में आपको सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान अपना खानपान और दिनचर्या सही रखें।
उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग की सफेद चंदन लगाकर पूजा एवं रुद्राष्टकं का पाठ करें।
8 of 12
नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अपने गुप्त शत्रुओं से खूब सावधान रहने की आवश्यकता रहेगी।
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना मिश्रित फलदायक रहने वाला है। माह की शुरुआत में आपके द्वारा की गई मेहनत और प्रयास का फल उम्मीद से कम मिलेगा, जिसके चलते आपके मन में हताशा के भाव बने रहे सकते हैं। माह की शुरुआत में करियर और कारोबार के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा थकान भरी और उम्मीद से कम फलदायी रहेगी। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अपने गुप्त शत्रुओं से खूब सावधान रहने की आवश्यकता रहेगी क्योंकि वे आपके काम और आपकी छवि को बिगाड़ने का षडयंत्र रच सकते हैं।
माह के पूर्वार्ध में आपको कारोबार में काफी उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आय के मुकाबले व्यय की अधिकता रहेगी, जिसके चलते आपको आर्थिक दिक्कतों का भी सामना करना पड़ सकता है। माह के उत्तरार्ध में इष्टमित्रों और परिजनों के सहयोग से आप अपने जीवन से जुड़ी समस्याओं का काफी हद तक सामाधान निकालने में कामयाब हो जाएंगे। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों के लिए माह के उत्तरार्ध का समय शुभ साबित होगा।
रिश्ते-नाते की दृष्टि से आपको माह के पूर्वार्ध में निगेटिवटी फैलाने वाले लोगों से उचित दूरी बनाकर चलने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान लोगों की आलोचना करने से बचें और गलतफहमियों को दूर करने के लिए संवाद का सहारा लें। नवंबर के मध्य में जब आप कठिन परिस्थितियों से गुजर रहे होंगे तो उस समय आपका लव अथवा लाइफ पार्टनर आपका संबल साबित होगा। इस दौरान आपको अपनी सेहत और खानपान पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में गुड़ और चना चढ़ाकर चालीसा का सात बार पाठ करें।
9 of 12
यदि आप अपनी नौकरी अथवा व्यवसाय में बदलाव का प्लान बना रहे हैं तो आपको इसके लिए उचित समय आने का इंतजार करना उचित रहेगा।
- फोटो : amar ujala
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। इस माह आप कभी घी घना तो कभी सूखा चना तो कभी वो भी मना जैसी स्थितियों से गुजर सकते हैं। माह की शुरुआत में आपको आर्थिक चिंता घेरे रहेगी। इस दौरान अचानक आपके सिर पर कुछेक बड़े खर्च आ जाएंगे, जिसे पूरा करने के लिए आपको उधार लेने की नौबत आ सकती है। करियर-कारोबार की दृष्टि से आपको पूरे माह सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी।
नवंबर महीने के पूर्वार्ध में नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अनचाहे बदलाव का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे और आपके कामकाज में बाधा डालने का प्रयास कर सकते हैं। माह के मध्य में आपको कामकाज के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। इस दौरान आप अपनी क्षमता से अधिक जिम्मेदारी लेने का रिस्क उठा सकते हैं, जिसके पूरा न होने पर आपको अपमानित होना पड़ सकता है। व्यवसाय की दृष्टि से नवंबर के मध्य का समय आपके लिए शुभ साबित होगा। इस दौरान आप अपने कारोबार में मनचाहा लाभ उठा सकेंगे। यदि आप अपनी नौकरी अथवा व्यवसाय में बदलाव का प्लान बना रहे हैं तो आपको इसके लिए उचित समय आने का इंतजार करना उचित रहेगा।
रिश्ते-नाते की दृष्टि से माह के पूर्वार्ध का समय थोड़ा प्रतिकूल रहने वाला है। इस दौरान छोटे-भाई बहन के साथ किसी बात को लेकर तकरार हो सकती है। इस दौरान प्रेम संबंध में भी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। अपनी लव लाइफ और मैरीड लाइफ को सुखमय बनाने के लिए अपने रिश्ते के बीच अहंकार को न लाएं और अपने पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु को केसर का तिलक लगाकर श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
10 of 12
यदि आप पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं तो माह के दूसरे सप्ताह में साझेदार के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है।
- फोटो : amar ujala
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए नवंबर महीने की शुरुआत थोड़ी आपाधापी भरी रह सकती है। इस दौरान मकर राशि के जातकों को सोचे हुए कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए अधिक परिश्रम और और भागदौड़ करनी पड़ सकती है। माह की शुरुआत में भूमि-भवन से जुड़े मामले आपकी चिंता का कारण बनेंगे। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में अड़चनें आ सकती है। इस दौरान आपकी पिता के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। माह के पूर्वार्ध में करियर-कारोबार से जुड़ी समस्याएं और खराब सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा। इस दौरान स्वास्थ्य संबंधी किसी भी दिक्कत को इग्नोर न करें अन्यथा अस्पताल के चक्कर तक लगाने पड़ सकते हैं।
माह के पूर्वार्ध में आपको अपनी सेहत और सामान का विशेष ख्याल रखना होगा अन्यथा शारीरिक पीड़ा के साथ आर्थिक हानि भी झेलनी पड़ सकती है। विशेष रूप से यात्रा आदि के दौरान अपने सामान का विशेष ख्याल रखें। यदि आप पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं तो माह के दूसरे सप्ताह में साझेदार के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। इस दौरान आपको धन का लेनदेन और कागज संबंधी कार्य करते समय खूब सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी।
मकर राशि के जातकों के लिए नवंबर महीने का उत्तरार्ध थोड़ा राहत भरा रहेगा। इस दौरान आपके लंबे समय से अटके कार्य किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से पूरे होंगे। बेरोजगार लोगों को रोजगार की प्राप्ति होगी। धन लाभ से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। रिश्ते-नाते की दृष्टि से माह के पूर्वार्ध का समय छोड़ दें तो पूरे महीने आपको स्वजनों और प्रियजनों का सहयोग और समर्थन मिलता रहेगा। प्रेम-प्रसंग की दृष्टि से माह के उत्तरार्ध का समय शुभ रहने वाला है।
उपाय: प्रतिदिन संकटमोचक हनुमान जी की पूजा में श्री सुंदरकांड का पाठ करें।
11 of 12
नवंबर महीने के पहले सप्ताह में आपको करियर-कारोबार के लिए लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है।
- फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना मिलाजुला रहने वाला है। इस माह आपको तमाम तरह की समस्याओं से न जूझना पड़े और मनमाफिक सफलता की प्राप्ति हो, इसके लिए आपको शुरुआत से अपने समय, धन, उर्जा आदि का प्रबंधन करके चलना होगा। नवंबर महीने के पहले सप्ताह में आपको करियर-कारोबार के लिए लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा सुखद एवं लाभप्रद साबित होगी। इस दौरान आपके प्रभावी लोगों के संबंध स्थापित होंगे, जिनकी मदद से भविष्य में लाभदायक योजनाओं से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। इस दौरान जहां व्यवसाय से जुड़े लोगों को उम्मीद से कहीं ज्यादा कारोबार में लाभ प्राप्त होगा वहीं नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे।
नवंबर महीने के मध्य का समय करियर-कारोबार की दृष्टि से चुनौती भरा रह सकता है। इस दौरान आपको अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। हालांकि मुश्किल भरे समय में आपके शुभचिंतक एवं परिजन आपकी मदद के लिए हमेशा साथ खड़े रहेंगे। जिनकी मदद से अंतत: आप सभी चुनौतियों से पार पाने में कामयाब हो जाएंगे। न
वंबर महीने के उत्तरार्ध का समय रोजी-रोजगार की दृष्टि से अत्यंत ही शुभ साबित होगा। इस दौरान बेरोजगार लोगों को रोजगार की प्राप्ति होगी। कारोबार में खासा मुनाफा होगा। कुल मिलाकर आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। रिश्ते-नाते की दृष्टि से माह के मध्य का थोड़ा समय यदि छोड़ दें तो बाकी पूरा महीना आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। हालांकि प्रेम-प्रसंग में सावधानी से कदम आगे बढ़ाएं और इस संबंध में बगैर सोचे-समझे कोई बड़ा निर्णय न लें। जीवनसाथी और परिवार के सदस्यों के साथ सुखद समय बिताने के अवसर मिलेंगे।
उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर जल और बेलपत्र चढ़ाकर रुद्राष्टकं का पाठ करें।
माह की शुरुआत में आपसी समझ की कमी चलते लव अथवा लाइफ पार्टनर के साथ तकरार हो सकती है।
- फोटो : amar ujala
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना मिश्रित फलदायी है। इस माह साझेदारी में व्यवसाय करने वालों को अपने पार्टनर की तरफ से कुछेक मुश्किलें आ सकती हैं। आपका साझेदार कारोबार में खलल डाल सकता है। इस माह आपको उन लोगों से उचित दूरी बनाकर चलने की आवश्यकता होगी जो अक्सर नकारात्मकता की बात करते हैं। नवंबर महीने की शुरुआत में जोखिम भरी योजनाओं में भूलकर भी धन निवेश न करें अन्यथा आर्थिक हानि झेलनी पड़ सकती है। नौकरीपेशा लोगों को भी इस दौरान कार्यक्षेत्र में अपना काम बेहतर तरीके से समय पर पूरा करने की कोशिश करनी चाहिए अन्यथा आप अपने बॉस के गुस्से के शिकार हो सकते हैं।
माह के मध्य तक आपके सिर पर कामकाज का खासा दबाव बना रहेगा। इस दौरान व्यवसाय से जुड़े लोगों को बाजार में आई मंदी से जूझना पड़ सकता है। नवंबर महीने का तीसरा सप्ताह आपके लिए थोड़ा राहत भरा रह सकता है। इस दौरान करियर और कारोबार पटरी पर आता हुआ नजर आएगा। इस दौरान रोजी-रोजगार के सिलसिले में की गई यात्राएं शुभ एवं लाभप्रद साबित होंगी। संतानपक्ष की उपलब्धि से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। सेहत और संबंध की दृष्टि से नवंबर महीने के पूर्वार्ध का समय थोड़ा प्रतिकूल रहने वाला है। इस दौरान जहां पुरानी बीमारी के दोबारा उभरने से शारीरिक पीड़ा बनी रहेगी, वहीं स्वजनों की उपेक्षा से मन चिंतित और दु:खी रहेगा।
माह की शुरुआत में आपसी समझ की कमी चलते लव अथवा लाइफ पार्टनर के साथ तकरार हो सकती है। इस माह कामकाज की व्यस्तता के चलते आप अपने घर-परिवार के लिए कम समय निकाल पाएंगे। माह के उत्तरार्ध में घर के किसी वरिष्ठ सदस्य की खराब सेहत आपकी चिंता का विषय बनेगी।
उपाय: प्रतिदिन उगते हुए सूर्य देवता को जल चढ़ाकर आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।