मेष राशि
राहु और बृहस्पति के अलग हो जाने के फलस्वरूप मेष राशि में बना चांडाल योग समाप्त हो गया है। अब आपके जीवन में काफी सुखद परिणाम आने आरंभ हो जाएंगे। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर भी कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। वैवाहिक वार्ता सफल रहेगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति के भी योग हैं। अत्यधिक भागदौड़ के कारण आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। यात्रा सावधानीपूर्वक करें। गुप्त शत्रुओं से भी सावधान रहें। माह की 14 और 15 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन
2 of 12
rashi
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
संपूर्ण माह कई तरह के अप्रत्याशित परिणामों वाला रहेगा। विद्यार्थियों और प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए तो माह अपेक्षाकृत और बेहतर रहेगा। किसी भी तरह की तैयारी में लगे हों तो परिणाम सुखद रहेंगे। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी, फिर भी प्रेम-विवाह के लिए प्रयास कर रहे हों तो उस दृष्टि से ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। धर्म-कर्म के मामलों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान पुण्य भी करेंगे। उच्चाधिकारियों से भी सहयोग मिलेगा। माह की 11 और 12 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन
3 of 12
rashi
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
सफलताओं के बावजूद कहीं न कहीं पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति का सामना करना ही पड़ेगा। मित्रों और संबंधियों से भी अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग हैं। जमीन-जायदाद से जुड़े मामले हल हो सकते हैं। मकान या वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से ग्रहफल अनुकूल रहेगा। अपनी ऊर्जा शक्ति के बल पर विषम हालात को भी नियंत्रित करने में सफल रहेंगे। संतान के दायित्वों की पूर्ति होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति और प्रादुर्भाव के भी योग हैं। माह की 18 और 19 तारीख को रहें जरा बचके।
4 of 12
rashi
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
माह में आपके अंदर नई ऊर्जा का संचार होता रहेगा। ऐसे में हर कार्य और रणनीतियों को गोपनीय रखते हुए पूर्ण करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा किंतु, कोर्ट-कचहरी के मामले को बाहर ही सुलझा लेना समझदारी रहेगी। तीसरे सप्ताह से ग्रह-गोचर में आए परिवर्तन के परिणामस्वरुप विषम परिस्थितियों से मुक्ति मिलेगी। पैतृक संपत्ति संबंधी मामले हल होंगे। माह की 12 और 13 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन
5 of 12
rashi
- फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि
संपूर्ण माह आपके लिए बेहतरीन सफलता दिलाने वाला सिद्ध होगा। सरकारी विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। किसी भी तरह के सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। विद्यार्थियों के लिए भी समय लाभदायक ही रहेगा। धर्म-आध्यात्म के प्रति रुझान बढ़ेगा। सामाजिक पद प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। चुनाव संबंधी कोई निर्णय लेना चाह रहे हों तो भी ग्रह सकारात्मक प्रभाव देगा। परिस्थितियां अनुकूल है लाभ उठाएं। माह की 9 और 10 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन
6 of 12
rashi
- फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
इस माह आपको हर कार्य और निर्णय बहुत सोच समझकर करने की आवश्यकता है। जिद और आवेश को नियंत्रित रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। स्वास्थ्य विशेष करके हृदय विकार और खून से संबंधित विकार से बचें। परिवार में मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा। नए मेहमान के आगमन से माहौल खुशनुमा रहेगा। वैवाहिक वार्ता सफल रहेगी। साझा व्यापार करने से परहेज करें। किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी समय अनुकूल रहेगा। माह की 18 और 19 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन
7 of 12
rashi
- फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
संपूर्ण माह कई तरह के अप्रत्याशित परिणामों का सामना करवाएगा। शासन सत्ता का भी पूर्ण सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की आवश्यकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। ससुराल पक्ष से भी सहयोग के योग बन रहे हैं। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगति आएगी। यहां तक कि प्रेम विवाह भी करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह स्थितियां अनुकूल रहेगी। किसी भी तरह के सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो भी अवसर अच्छा है। इन सबके बावजूद माह की 27 और 28 तारीख को रहें जरा बचके।
8 of 12
rashi
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
संपूर्ण माह अच्छी सफलता दिलाने वाला सिद्ध होगा। अत्यधिक भागदौड़ के कारण आर्थिक तंगी का सामना भी करना पड़ सकता है। मित्रों और संबंधियों से अप्रिय समाचार मिल सकते हैं। निजी जीवन में प्रगति होती रहेगी किन्तु सफलता दर सफलता हासिल करने के बावजूद रिक्तता महसूस करेंगे और कलह का सामना भी करना पड़ेगा। गुप्त शत्रुओं से बचें और विवादित मामले बाहर ही सुलझाएं। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। प्रतियोगिता में भी अच्छी सफलता के योग बन रहे हैं। महीने की 18-19 तारीख को रहें जरा बचके।
9 of 12
rashi
- फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
संपूर्ण माह बेहतरीन सफलता दिलाने वाला सिद्ध होगा। ऐसा कह सकते हैं कि यह समय आपके लिए किसी वरदान से कब नहीं है, इसलिए कोई भी बड़े से बड़ा कार्य करना हो या नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो उस दृष्टि से विलंब न करें। परिवार में बड़े भाइयों से सहयोग मिलेगा। शीर्ष नेतृत्व से भी जो चाहेंगे करवा लेंगे। विद्यार्थियों और प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। विदेश यात्रा के भी योग बन रहे हैं।। माह की 4 और 5 तारीख को रहें जरा बचके।
10 of 12
rashi
- फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
संपूर्ण माह नई-नई चुनौतियां पेश करेगा किंतु सब पर विजय प्राप्त करते जाएंगे। इसलिए यह समय कुछ नया कर दिखाने का है। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार में मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। अपने साहस के बल पर कठिन परिस्थितियों को भी आसानी से नियंत्रित लेंगे। जमीन-जायदाद संबंधी मामले भी हल होंगे। वाहन क्रय करना चाह रहे हों तो ग्रह स्थितियों अनुकूल हैं। माह की 9 और 10 तारीख को रहें जरा बचके।
11 of 12
rashi
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
संपूर्ण माह कई तरह के अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव का सामना करवाएगा लेकिन अपने सौम्य स्वभाव के बल पर कठिन परिस्थितियों को भी आसानी से नियंत्रित कर लेंगे। आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने का षड्यंत्र कर सकते हैं इसलिए सावधान रहें। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। नई सर्विस अथवा किसी दूसरे देश का वीजा आदि का आवेदन करना हो तो उस दृष्टि से ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और कार्य जबतक पूर्ण न हो जाए उसे सार्वजनिक न करें। माह की 23 और 24 तारीख को रहें जरा बचके।
मीन राशि
माह पर्यंत सफलताओं के बावजूद मानसिक अशांति रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। बेहतर रहेगा कार्य संपन्न करें और सीधे घर आएं। काफी दिनों का दिया गया धन वापस मिलने की उम्मीद है। विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे। ट्रेडिंग से सम्बंधित कार्यों में आशातीत सफलता मिलेगी। किसी भी सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी समय अनुकूल है। माह की 11 और 12 तारीख को रहें जरा बचके।