rahu gochar 2023: शनिदेव जहां ढाई वर्ष में एक राशि में भ्रमण करते हैं वहीं राहु-केतु लगभग डेढ़ वर्ष तक एक राशि में भ्रमण कर अपना फल लंबे समय तक प्रदान करते हैं।
तीव्र बुद्धि के स्वामी राहु 30 अक्तूबर की शाम 5 बजकर 45 मिनट पर मेष राशि की यात्रा समाप्त करके मीन राशि में प्रवेश कर लिया है। इस राशि पर ये 18 मई 2025 तक गोचर करेंगे, उसके बाद कुंभ राशि में चले जाएंगे। राहु एक राशि पर लगभग 18 महीने गोचर करते हैं। इनके राशि परिवर्तन का अन्य सभी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा ? इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
मेष राशि
राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर करते हुए राहु का प्रभाव आपको अत्यधिक भाग दौड़ और खर्च का सामना करवाएगा। विदेशी मित्रों और संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग बन रहे हैं। कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले बाहर ही सुलझा लेना समझदारी रहेगी। स्वास्थ्य विशेष करके पेट और वायु संबंधी विकार से बचें। विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे। किसी दूसरे देश में पढ़ाई करने के लिए जाने का प्रयास कर रहे हों तो उस दृष्टि से ग्रहफल अनुकूल रहेगा।
विज्ञापन
3 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुए राहु का प्रभाव आय के साधन तो बढ़ाएगा ही काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारियों से सहयोग मिलेगा। कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना हो अथवा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो उस दृष्टि से ग्रह फल आति अनुकूल रहेगा इसलिए निर्णय लेने में विलंब न करें। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से मतभेद बढ़ने न दें। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति और प्रादुर्भाव के भी योग हैं।
4 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
राशि से दशम कर्मभाव में गोचर करते हुए राहु बेहतरीन सफलता कारक रहेंगे विशेष करके सामाजिक उन्नति और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। चुनाव से संबंधित कोई निर्णय लेना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रहफल अति अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। किसी भी तरह के टेंडर आदि का आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा।
विज्ञापन
5 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए राहु का प्रभाव मिलाजुला फल प्रदान करेगा। कई बार आपका कार्य होते-होते रुक जाएगा और जब आपको लगेगा कि अब नहीं हो पाएगा तो उस समय कोई ऐसा कारण बनेगा कि कार्य संपन्न हो जाएगा अतः बाधा आने पर हताश न हो। धर्म और आध्यात्म के प्रति अरुचि न आने दें। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। किसी दूसरे देश के लिए वीजा का आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से राहु का प्रभाव बेहतर रहेगा।
विज्ञापन
6 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि
राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए राहु का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता विशेष करके स्वास्थ्य संबंधी चिंता बहुत परेशान कर सकती है। झगड़े विवाद से दूर रहें और कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले भी आपस में सुलझाएं। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश कर सकते हैं। परिवार में अलगाववाद की स्थिति न आने दें। पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद भी गहरा सकता है। हर कार्य तथा निर्णय बहुत सावधानीपूर्वक करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
7 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
राशि से सप्तम दांपत्यभाव में गोचर करते हुए राहु का प्रभाव मिलाजुला फलकारक रहेगा। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। नए प्रेम प्रसंग की शुरुआत का भी योग हैं। विवाह संबंधी वार्ता में थोड़ा और समय रहेगा। ससुराल पक्ष से मतभेद बढ़ने न दें। इस अवधि के मध्य व्यापार करने से बचें। इन सबके बावजूद शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। किसी सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से समय बेहतर रहेगा। प्रतियोगी छात्रों को तैयारी में और मेहनत करनी पड़ेगी।
8 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए राहु का प्रभाव आपके सभी कष्टों का शमन करेगा। जैसी सफलता चाहेंगे हासिल करेंगे, किंतु कष्टकर यात्रा करनी पड़ सकती है। मित्रों तथा संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग हैं। आध्यात्मिक मार्ग प्रशस्त होगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा। राहु गोचर आपके लिए अति उत्तम रहेगा इसलिए जैसी सफलता चाहें हासिल कर सकते हैं। योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे।
9 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए राहु का प्रभाव कई तरह के अप्रत्याशित परिणाम दिलाएगा। सही समय पर सही निर्णय लेंगे तो उसके परिणाम लाभदायक और दूरगामी होंगे। संतान संबंधी चिंता परेशान कर सकती है। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति और प्रादुर्भाव के भी योग बन रहा हैं। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों और बड़े भाइयों से मतभेद दूर होगा। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी किंतु योग बने हुए हैं इसलिए नई भूमिका का सूत्रपात हो सकता है। नए मेहमान के आगमन से माहौल खुशनुमा रहेगा।
10 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए राहु का प्रभाव मिलाजुला फल कारक रहेगा। सफलताओं के बावजूद कहीं न कहीं पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति का सामना करना ही पड़ेगा। मित्रों तथा संबंधियों से भी अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग हैं। जमीन-जायदाद संबंधी विवाद हल होंगे। मकान अथवा वाहन क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से ग्रह-गोचर अति अनुकूल रहेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा।
11 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए राहु का प्रभाव बेहतरीन सफलता दिलाएगा। काफी दिनों का प्रतीक्षित कार्य संपन्न होगा। अपने अदम्य साहस और पराक्रम के बल पर विषम हालात को भी आसानी से नियंत्रित कर लेंगे। धर्म और आध्यात्म के प्रति रूझान बढ़ेगा। धार्मिक ट्रस्टों और अनाथालय आदि में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान पुण्य भी करेंगे। परिवार में छोटे भाइयों से मतभेद बढ़ने न दें। नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो उस दृष्टि से भी समय अनुकूल रहेगा लाभ उठाएं।
12 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
राशि से द्वितीय धनभाव में गोचर करते हुए राहु कई तरह के अप्रत्याशित परिणाम देंगे किंतु स्वास्थ्य के प्रति विपरीत प्रभाव पड़ेगा। आकस्मिक धन प्राप्ति का योग बनेगा। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। पैतृक संपत्ति का भी लाभ मिलेगा। सफलताओं का सिलसिला चलता रहेगा। किंतु परिवार में एकता रखने में दिक्कत आएगी। पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति बनी रहेगी। लोग आपके खिलाफ षड्यंत्र भी करेंगे इसलिए विवादित मामले आपस में सुलझा लेना समझदारी रहेगी।
मीन राशि
आपकी राशि में गोचर करते हुए राहु का प्रभाव कई तरह के अप्रत्याशित परिणाम देगा। स्वास्थ्य विशेष करके पेट संबंधी विकार और वायु विकार से बचना ही पड़ेगा। अपने ऊपर आलस्य हावी न होने दें और कोई भी कार्य जब तक पूर्ण न हो जाए उसे सार्वजनिक न करें। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। किसी भी तरह के सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना हो तो उस दृष्टि से भी ग्रह स्थितियां अनुकूल रहेगी। विद्यार्थियों और प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय बेहतर रहेगा।