फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवंबर में शनिदेव होंगे मार्गी और तीन ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन, इन राशियों की चमक सकती है किस्मत

Mon, 04 Nov 2024 04:17 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

नवबंर माह में शनि कुंभ राशि में रहते हुए मार्गी हो जाएंगे। इसके अलावा सूर्य, बुध और शुक्र भी अपनी राशि बदलेंगे।
विज्ञापन
1 of 4
नवंबर मासिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर माह ग्रहों का गोचर अवश्य होता है। ग्रह राशि परिवर्तन करने के अलावा अन्य दूसरे ग्रहों के साथ युति और कई तरह के योगों का निर्माण भी करते हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों के गोचर के लिहाज से यह महीना बहुत ही खास रहने जा रहा है। नवंबर माह में न्याय और कर्मफलदाता शनि मार्गी होंगे। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों के ऊपर जरूर पड़ेगा। इसके अलावा इस माह सूर्य, शुक्र और बुध ग्रह भी अपनी राशि परिवर्तन करेंगे। सबसे पहले सुख और वैभव प्रदान करने वाले ग्रह शुक्र गुरु की राशि धनु में गोचर करेंगे।  इसके बाद शनिदेव कुंभ राशि में सीधी चाल से चलेंगे, फिर शनिदेव की पिता सूर्यदेव अपनी नीच राशि तुला की यात्रा को विराम देते हुए वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 26 नवंबर को बुध वृश्चिक राशि में उल्टी चाल से चलेंगे। शनि समेत कई ग्रहों के राशि परिवर्तन करने से कुछ राशि वालों के लिए  यह महीना काफी भाग्यशाली साबित होगा। 
विज्ञापन

2 of 4
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
नवंबर का महीना इन राशियों के लिए अच्छा
मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना बहुत ही शुभ और लाभकारी साबित होगा। लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। अचानक से धन लाभ के अच्छे योग बनेंगे। शनि की सीधी चाल आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला होगा। शनि आपकी राशि से आय और लाभ के स्थान पर मार्गी होंगे। इस तरह से आपकी आय में बढ़ोतरी हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह महीना कुछ लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए बहुत शानदार रहने वाला होगा। कोई नई जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। आपको इस माह कुछ शुभ सूचनाएं प्राप्ति हो सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
नवंबर का महीना कुंभ राशि वालों के लिए बहुत ही अच्छा साबित होगा। इस माह सूर्य, शनि, बुध और शुक्र का राशि परिवर्तन कुंभ राशि वालों के लिए अनुकूल सिद्ध होगा। इस माह शनि आपकी राशि से लग्न भाव में मार्गी होने जा रहे हैं। ऐसे में आपके लिए नवंबर का महीना बहुत ही अच्छा साबित होगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए इस माह नौकरी के कुछ अच्छे मौके प्राप्त होंगे। वहीं जो लोग व्यापार से संबंधित है उनको अच्छा मुनाफा हासिल हो सकता है। धन लाभ के अच्छे अवसर आपको प्राप्त होंगे।
विज्ञापन

4 of 4
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि 
नवंबर का महीना वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शानदार रहेगा। आपको चार ग्रहों के गोचर का फल सबसे ज्यादा मिलेगा। आपकी सुख-सुविधाओं में इजाफा मिलेगा। इसके अतिरिक्त वाहन और मकान का सुख मिलेगा। जो लोग किसी कारोबार से सबंध रखते हैं उनके लिए यह महीना मुनाफा से भरा रहने वाला होगा। आय में जबरदस्त इजाफा देखने को मिलेगा। पारिवारिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें