फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nirjala Ekadashi 2025: निर्जला एकादशी पर इन राशियों की बदलेगी किस्मत, होगी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा

Wed, 28 May 2025 05:32 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Zodiac Sign Benefit: निर्जला एकादशी, ज्येष्ठ शुक्ल एकादशी को मनाया जाने वाला एक अत्यंत पुण्यदायक व्रत है। इस दिन बुध ग्रह के राशि परिवर्तन से कुछ राशियों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बरसने वाली है।
 
विज्ञापन
1 of 4
निर्जला एकादशी का राशियों पर प्रभाव - फोटो : adobe stock
Nirjala Ekadashi Effects On Zodiac Signs: वैदिक पंचांग के अनुसार, शुक्रवार, 6 जून को निर्जला एकादशी मनाई जाएगी। यह पावन पर्व हर वर्ष ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को आता है। इस दिन भक्तगण लक्ष्मी नारायण जी की विधिवत पूजा करते हैं और उनके प्रति श्रद्धा प्रकट करते हुए निर्जला व्रत रखते हैं।
Surya Budh Drishti Yog: सूर्य-बुध की युति से होगा करियर में कमाल, इन राशियों को मिलेगा दोगुना लाभ
यह व्रत बहुत ही पुण्यदायक माना गया है। मान्यता है कि इस एक व्रत को करने से सभी एकादशियों के बराबर फल प्राप्त होता है। व्रतधारी के जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आती है, और उसके पूर्व जन्मों के पाप भी नष्ट हो जाते हैं।
Surya Shani Yuti: 3 जून को शनि-सूर्य योग लाएगा बड़ा बदलाव, इन राशियों को मिलेगा बंपर लाभ
ज्योतिषीय दृष्टिकोण से भी यह दिन बेहद खास है। इस दिन ग्रहों के राजकुमार बुध देव अपनी राशि बदलेंगे, जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। बुध की चाल में परिवर्तन के कारण मां लक्ष्मी की विशेष कृपा कुछ राशियों पर बरसेगी, जिससे आर्थिक लाभ और समृद्धि के योग बनेंगे। आइए जानते हैं वे भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं, जिनके लिए यह निर्जला एकादशी विशेष रूप से शुभ सिद्ध हो सकती है।
June Rashifal: जून में ग्रह होंगे मेहरबान, इन राशियों को मिलेगी सफलता, सम्मान और समृद्धि
विज्ञापन

2 of 4
निर्जला एकादशी का राशियों पर प्रभाव - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
निर्जला एकादशी के दिन बुध देव का राशि परिवर्तन वृषभ राशि के जातकों के लिए शुभ संकेत लेकर आएगा। इस परिवर्तन से आपको हर क्षेत्र में लाभ मिलने की संभावना है। आपकी वाणी में मिठास होगी और आप अपने बोलचाल से लोगों को आकर्षित करेंगे। साथ ही, आपकी बुद्धिमत्ता और व्यावसायिक कौशल के दम पर आर्थिक लाभ के योग बनेंगे। विशेष रूप से व्यापार में बड़ा फायदा हो सकता है। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी और करियर या कारोबार में तरक्की के संकेत मिलेंगे। मां लक्ष्मी की कृपा से धन संबंधी चिंताएं दूर होंगी।
विज्ञापन

3 of 4
निर्जला एकादशी का राशियों पर प्रभाव - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
बुध देव के राशि परिवर्तन से सिंह राशि के जातकों को मनचाही सफलता मिलने की संभावना है। विशेष रूप से लेखन, संचार और मीडिया से जुड़े लोगों को अच्छा आर्थिक लाभ मिल सकता है। शत्रुओं पर विजय मिलेगी और जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। व्यापार करने वालों को नए मौके मिल सकते हैं और भाग्य का साथ मिलेगा। भूमि, भवन या वाहन में निवेश करना लाभदायक रहेगा। सेहत भी अच्छी बनी रहेगी। मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सफेद वस्तुओं का दान करना लाभकारी होगा।
विज्ञापन

4 of 4
निर्जला एकादशी का राशियों पर प्रभाव - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
निर्जला एकादशी के शुभ दिन से धनु राशि के जातकों के लिए शुभ समय की शुरुआत होगी। धन में वृद्धि होगी और निवेश से भी अच्छा लाभ मिलेगा। व्यापार में आय के नए स्रोत बन सकते हैं और कमाई दोगुनी होने की संभावना है। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं, और विवाह समृद्ध और प्रतिष्ठित परिवार में हो सकता है। शिक्षा और करियर से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता मिलेगी। खरीद-बिक्री या आयात-निर्यात से भी अच्छा मुनाफा हो सकता है। कुल मिलाकर यह समय विकास और समृद्धि का संकेत दे रहा है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें