फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year 2026: नए साल पर राशि के अनुसार करें इन मंत्रों का जाप, पूरे वर्ष मिलेंगे मनचाहे परिणाम

Thu, 01 Jan 2026 01:46 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

New Year 2026:  साल के पहले दिन कुछ सरल और प्रभावी उपाय करना भी लाभकारी माना जाता है। ये उपाय न केवल सौभाग्य बढ़ाते हैं, बल्कि आने वाले समय की परेशानियों को भी कम करने में सहायक होते हैं।
विज्ञापन
1 of 13
New Year 2026 - फोटो : अमर उजाला
New Year 2026: साल का पहला दिन हर व्यक्ति के लिए विशेष महत्व रखता है। मान्यता है कि, इस दिन जो भी काम किया जाता है, उसका प्रभाव पूरे साल बना रहता है। इसलिए अक्सर लोग नए वर्ष की शुरुआत पूजा-पाठ और मंत्र जाप से करते हैं। इससे मन को शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार जीवन में होता है। इसके अलावा साल के पहले दिन कुछ सरल और प्रभावी उपाय करना भी लाभकारी माना जाता है। ये उपाय न केवल सौभाग्य बढ़ाते हैं, बल्कि आने वाले समय की परेशानियों को भी कम करने में सहायक होते हैं। ऐसे में आप अपनी राशि के अनुसार मंत्र जाप और छोटे-छोटे उपाय अपनाकर नए साल की शुरुआत शुभ और मंगलमय बना सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
New Year 2026 - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
मेष राशि वालों को नए साल पर गाजर, अनार या लाल रंग के वस्त्रों का दान करना चाहिए। यह आपके लिए बेहद शुभ हो सकता है।
मंत्र-  'ओम हं हनुमते नमः' 
विज्ञापन

3 of 13
New Year 2026 - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोग साल के पहले दिन लक्ष्मी माता की उपासना करें। फिर सुबह गाय को गुड़ और रोटी खिलाएं। इससे धन लाभ और घर में खुशियां बढ़ती हैं।
मंत्र- 'ओम श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः'

4 of 13
New Year 2026 - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों को नए साल के पहले दिन सफेद फूल भगवान को अर्पित करने चाहिए। इसके बाद अन्न दान करें। इससे भाग्योदय होता है और व्यक्ति को जीवन में सकारात्मक परिवर्तन नजर आते हैं।
मंत्र- 'ओम गं गणपतये नमः' 
विज्ञापन

5 of 13
New Year 2026 - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए नया साल खास रहने वाला है। आप इस दिन हरे रंग के कपड़े पहनकर गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं। इससे विवाह के कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होती हैं। 
मंत्र-'ओम नमः शिवाय' 
विज्ञापन

6 of 13
New Year 2026 - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि 
सिंह राशि के लोग सूर्य देव को जल अर्पित करें। इस दौरान सूर्य भगवान के नामों का स्मरण करते हुए प्रार्थना करें। इससे सभी इच्छाएं पूरी होती हैं।
मंत्र-ॐ सूर्याय नमः"
विज्ञापन

7 of 13
New Year 2026 - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
कन्या राशि वालों को हरी मूंग दान करनी चाहिए। साथ ही शाम को गणेश जी को मोदक का भोग चढ़ाएं। इससे नौकरी में तरक्की, व्यापार में लाभ और परिवार में खुशियों का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
मंत्र-'ओम गं गणपतये नमः' 

8 of 13
New Year 2026 - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
तुला राशि के लोग नए साल के पहले दिन लक्ष्मी जी की उपासना करें। देवी को फूल और सफेद मिठाई चढ़ाएं। इससे जीवन में शांति आती है। साथ ही पूरे साल सकारात्मकता बनी रहती हैं।
मंत्र-'ओम शुं शुक्राय नमः' 

9 of 13
New Year 2026 - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोग हनुमान जी की पूजा-अर्चना करें। इस दिन प्रभु को चोला चढ़ाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें। मान्यता है कि, यह सरल उपाय आपकी किस्मत को चमका सकता है।
मंत्र- 'ओम अं अंगारकाय नमः' 

10 of 13
New Year 2026 - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
धनु राशि के लोग विष्णु जी की पूजा करें और प्रभु को केसर खीर का भोग लगाएं। इसके अलावा आप पीला भोजन दान करें। मान्यता है कि, इसके प्रभाव से मोक्ष प्राप्ति होती हैं। साथ ही संतान के जीवन में भी खुशियां आती हैं।
मंत्र-'ओम नमो भगवते वासुदेवाय' 

11 of 13
New Year 2026 - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
मकर राशि के लोग शनि देव को सरसों का तेल चढ़ाएं। इस दौरान आप शनि चालीसा का भी पाठ करें। यह शुभ होता है। इससे सभी तरह के दोषों से राहत मिलती हैं।
मंत्र- 'ओम शं शनैश्चराय नमः

12 of 13
New Year 2026 - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोग शनि मंदिर में तेल का दीपक जलाएं। साथ ही पीपल के पेड़ के पास भी दीपक जलाएं। इससे कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होती हैं। 
मंत्र- 'ओम शं शनैश्चराय नमः' 

Rashifal 2026: नववर्ष का पहला महीना कैसा रहेगा और किसका होगा भाग्योदय ? पढ़ें जनवरी मासिक राशिफल
विज्ञापन

13 of 13
New Year 2026 - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए समय खास रहेगा। आप अपनी क्षमतानुसार सफेद चीजों का दान करें। साथ ही गाय को रोटी खिलाएं। इससे आध्यात्मिक और भावनात्मक सुख बढ़ सकता है। 
मंत्र- 'ओम नमो नारायणाय' 


Rashifal 2026: साल 2026 का वार्षिक राशिफल, जानिए जनवरी से दिसंबर तक 12 महीनों का राशिफल


 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें