फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year 2026: बेहद खास है साल 2026 का पहला दिन, जानिए किन राशि वालों को मिलेगा 1 जनवरी से लाभ

Mon, 22 Dec 2025 04:22 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

New Year 2026:  हर बार की तरह इस बार भी 1 जनवरी अत्यंत खास रहने वाला है, क्योंकि नववर्ष के पहले दिन कई शुभ और दुर्लभ ज्योतिष संयोग बन रहे हैं। इस दिन चतुर्ग्रही योग, बुधादित्य योग और सूर्य-मंगल युति का संयोग बना रहेगा। 
विज्ञापन
1 of 4
New Year 2026 - फोटो : अमर उजाला
New Year 2026: साल का पहला दिन हर व्यक्ति के जीवन में विशेष महत्व रखता है। यह दिन नई उम्मीदों, खुशियों और उमंगों के साथ एक नई शुरुआत का संकेत देता है। मान्यता है कि, नया साल जीवन को नई दिशा और नए अवसर प्रदान करता है, इसलिए इसका विशेष महत्व माना जाता है। वहीं हर बार की तरह इस बार भी 1 जनवरी अत्यंत खास रहने वाला है, क्योंकि नववर्ष के पहले दिन कई शुभ और दुर्लभ ज्योतिष संयोग बन रहे हैं। इस दिन चतुर्ग्रही योग, बुधादित्य योग और सूर्य-मंगल युति का संयोग बना रहेगा। इसके साथ ही 1 जनवरी 2026 को प्रदोष व्रत भी रखा जाएगा, जिससे महादेव की विशेष कृपा से वर्ष का शुभारंभ होगा।
 
साल के पहले दिन रोहिणी नक्षत्र के साथ रवि योग का निर्माण भी हो रहा है, जिसमें किए गए पूजा-पाठ और शुभ कार्यों का फल अवश्य प्राप्त होता है। इसके अलावा मन के कारक चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ में विराजमान रहेंगे। कुल मिलाकर, 1 जनवरी 2026 का दिन सभी दृष्टि से अत्यंत शुभ और फलदायी रहने वाला है। हालांकि, इसका विशेष फल कुछ राशि वालों को प्राप्त हो सकता है। आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
New Year 2026 - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए समय खुशियों से भरा रहने वाला है। आपके भौतिक सुख में इस वर्ष बढ़ोतरी होगी। खास बात यह है कि, कोई गाड़ी या जमीन आप इस समय खरीदने में सफल होंगे। मेष राशि वालों के करियर के क्षेत्र में प्रयास सफल होंगे। लोगों में आपका प्रभाव बढ़ेगा और नए संपर्क स्थापित होंगे। निवेश से अच्छा लाभ होगा। आपको अतिरिक्त आय और धन अर्जित करने के भी नए मौके मिलने वाले हैं। मानसिक दबाव कम होगा और कर्ज से राहत मिलेगी। संपत्ति में निवेश करने के लिए समय अनुकूल रहेगा।आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी और व्यापार दोनों में सफलता मिलेगी। 
विज्ञापन

3 of 4
New Year 2026 - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए यह समय संपत्ति खरीदने वाला रहेगा। कोर्ट का मामला हल होगा और आप जिस भी नए कार्य की शुरुआत करेंगे उसमें सफलता मलेगी। सेहत को लेकर चल रही परेशानियां दूर होंगी और आप स्वस्थ महसूस करेंगे। कन्या राशि वालों की कला को सम्मान मिलने से वह अपनी करियर इस क्षेत्र में बनाएंगे। खास बात यह है कि, आपका आकर्षण बढ़ने से लोगों पर प्रभाव अधिक रहेगा और जीवन में कोई दस्तक भी दे सकता है। पहले के मुकाबले निर्णय लेने की क्षमता में भी सुधार होगा। आर्थिक स्थिति में अचानक सुधार हो सकता है। 

Dwi Dwadash Drishti Yog: द्विद्वादश दृष्टि योग से इन राशियों की बदलेगी तकदीर, मिलेगा मान-सम्मान
विज्ञापन

4 of 4
New Year 2026 - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
मकर राशि वालों का विवाह तय हो सकता है। नववर्ष आपके लिए खुशियों से भरा साबित होगा, जिस कारण आपके सामने कुछ नए अवसर आ सकते हैं। इस समय विदेश या कोई धार्मिक यात्रा करने का विचार आपके लिए लाभकारी होगा। अपने साथियों के लिए आप लकी साबित होंगे। दूसरों की सहायता करने का स्वभाव आपको सम्मान दिलाएगा। आपकी वाणी में मिठास आएगी। मकर राशि वालों को जमीन या वाहन से जुड़े मामलों में आपको शुभ फल मिलने की संभावना है। आप धन बचाने में सफल रहेंगे। आप खुद भी अपने स्वभाव में सुधार महसूस करेंगे। निजी जीवन में नई खुशियों का प्रवेश संभव है।
Panchgrahi Yog 2026: शनि की राशि में ग्रहों का महासंयोग, जनवरी से बदलेगी इन राशियों की किस्मत
Chaturgrahi Yoga: साल 2025 के अंतिम दिनों में 4 बड़े ग्रह करेंगे बड़ा बदलाव, नववर्ष में मिलेंगे अच्छे परिणाम

 



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण):
 यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें