फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनि बनाएंगे धन राजयोग, 2026 में इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, करियर कारोबार में तरक्की के योग

Mon, 22 Dec 2025 04:06 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Shani Vakri 2026: शनिदेव को न्याय का कारक ग्रह माना जाता है। शनिदेव के मीन राशि में संचरण होने से धन राजयोग का निर्माण होगा। जिससे कुछ राशि वालों के लिए अच्छे दिन की शुरुआत हो सकती है। 
विज्ञापन
1 of 4
साल 2026 में शनि की चाल - फोटो : adobe stock
ज्योतिष में शनि ग्रह का विशेष महत्व होता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शनि को सबसे धीमा चलने वाला ग्रह माना जाता है। यह किसी एक राशि में करीब ढाई वर्षों तक रहते हैं फिर इसके बाद दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। ज्योतिष में शनिदेव को न्यायाधीश और कर्मफलदाता माना जाता है। शनि राशि परिवर्तन के अलावा समय-समय पर उदय और अस्त होते हैं। आपको बता दें कि शनि साल 2026  मीन राशि में उदय होंगे जिसके चलते धन नाम का राजोयग बनेगा। इस राजयोग के चलते कुछ राशियों के भाग्य में जबरदस्त इजाफा देखने को मिलेगा। करियर में तरक्की और अपार धन लाभ की प्राप्ति के योग बनेगा। आइए जानते हैं धन राजयोग बनने से किन राशियों को लाभ मिलेगा। 

Saptahik Rashifal 22 To 28 Dec 2025): जानें 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिसंबर का ये सप्ताह
विज्ञापन

2 of 4
तुला राशि - फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए धन राजयोग का बनना बहुत ही लाभकारी साबित होगा। शनिदेव आपकी राशि से छठे भाव में संचरण कर रहे हैं। ऐसे में जिन लोगों का कोई मामला कोर्ट-कचहरी में चल रहा है उनको इसमें विजय हासिल हो सकती है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और वैवाहिक जीवन में स्थिरता आएगी। जो लोग नौकरीपेशा हैं उनको नौकरी में पदोउन्नति और वेतन में वृद्धि के योग मिलेंगे। पारिवारिक मामलों में आपको सुखद समाचार सुनने को मिल सकती है। आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। इस दौरान आकस्मिक धन लाभ की प्राप्ति होगी। 

अपनी राशि के दैनिक राशिफल को और अधिक विस्तार से जानने के लिए myjyotish के बेस्ट एस्ट्रोलॉजर से कंसल्ट करें!
 
विज्ञापन

3 of 4
कर्क राशि - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए धन राजयोग का बनना आपके लिए सकारात्मक साबित हो सकता है। शनि देव आपकी कुंडली में भाग्य के स्थान पर संचरण करेंगे। ऐसे में आपको अपने भाग्य का साथ मिलेगा। आपके रूके हुए काम पूर होंगे। आपके मन में मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होगा। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी हो सकती है। इस दौरान आपको नए-नए संपर्को का अच्छा लाभ आपको मिलेगा। 

Numerology: पढ़ाई-लिखाई में तेज होते हैं इस मूलांक के लोग, हर क्षेत्र में पाते हैं तरक्की

विज्ञापन

4 of 4
मकर राशि - फोटो : amar ujala
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए धन राजयोग बहुत ही लाभकारी साबित होगा। शनिदेव आपकी राशि से तीसरे स्थान पर वक्री होंगे। ऐसे में आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। आपको अपने लक्ष्य को हासिल करने में नई योजनाएं शानदार रहेंगी जो लोग नई प्रापर्टी और वाहन आदि की खरीदारी करना चाह रहे हैं उनके लिए शानदार अवसर है। परिवार में खुशहाली और सामंजस्य बढ़ेगा। आपकी इच्छाओं की पूर्ति का दिन होगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें