Paush Purnima 2026 Daan: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पौष पूर्णिमा के दिन गंगा सहित पवित्र नदियों में स्नान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। इस वर्ष पौष पूर्णिमा विशेष शुभ योग में पड़ रही है, जिससे इस दिन किए गए दान-पुण्य का महत्व और भी बढ़ जाता है। पौष पूर्णिमा पर राशि अनुसार दान करने से वर्ष भर धन-समृद्धि बनी रहती है।
विज्ञापन
1 of 13
पौष पूर्णिमा 2026 राशि के अनुसार दान
- फोटो : Amar Ujala
Paush Purnima 2026 Date: नया साल अपने साथ नई ऊर्जा, नया उत्साह और नई उम्मीदें लेकर आता है। माना जाता है कि नए साल की शुरुआत हम जिस तरह करते हैं, पूरे साल उसकी ऊर्जा बनी रहती है। खास बात ये है कि इस साल नए साल पर पौष पूर्णिमा का संयोग बन रहा है। इस माह की पूर्णिमा को अत्यंत शुभ तिथि माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पौष पूर्णिमा के दिन गंगा सहित पवित्र नदियों में स्नान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। इस वर्ष पौष पूर्णिमा विशेष शुभ योग में पड़ रही है, जिससे इस दिन किए गए दान-पुण्य का महत्व और भी बढ़ जाता है। पौष पूर्णिमा पर राशि अनुसार दान करने से वर्ष भर धन-समृद्धि बनी रहती है।
मेष राशि
मंगल ग्रह की राशि मेष के जातक पौष पूर्णिमा पर लाल वस्त्र, मसूर दाल, शहद या लाल रंग के फलों का दान करें। इससे साहस, ऊर्जा और धन में वृद्धि होती है, साथ ही कर्ज से राहत मिलती है।
विज्ञापन
3 of 13
वृषभ राशि
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
शुक्र ग्रह से संबंधित वृषभ राशि के लोग कंबल, सफेद मिठाई, चावल, घी, दही या सफेद तिल का दान करें। इससे सुख-सुविधाओं और वैभव में वृद्धि होती है।
4 of 13
मिथुन राशि
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
बुध ग्रह की राशि मिथुन के जातक हरी मूंग दाल, हरी सब्जियां, आंवला, हरे वस्त्र या स्टेशनरी का दान करें। इससे व्यापार और करियर में प्रगति होती है।
विज्ञापन
5 of 13
कर्क राशि
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
चंद्रमा की राशि कर्क के लोग दूध, चावल, सफेद मिठाई, चांदी, मिश्री या जल का दान करें। इससे मानसिक शांति मिलती है और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
विज्ञापन
6 of 13
सिंह राशि
- फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
सूर्य ग्रह की राशि सिंह के जातक गेहूं, तांबे से बनी वस्तुएं, गुड़, नारंगी वस्त्र या लाल फूल का दान करें। इससे मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है।
विज्ञापन
7 of 13
कन्या राशि
- फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
बुध की दूसरी राशि कन्या के लोग हरे वस्त्र, हरी मूंग दाल, हरी सब्जियां और घी का दान करें। इससे स्वास्थ्य संबंधी लाभ मिलते हैं।
8 of 13
तुला राशि
- फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
शुक्र ग्रह से जुड़ी तुला राशि के जातक सफेद वस्त्र, इत्र, सुगंधित वस्तुएं, चावल और घी का दान करें। इससे धन, ऐश्वर्य और वैभव में बढ़ोतरी होती है।
9 of 13
वृश्चिक राशि
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
मंगल ग्रह की राशि वृश्चिक के लोग गुड़, लाल वस्त्र, मसूर दाल, लाल फल या जरूरतमंद को धन का दान करें। इससे रुके हुए कार्य पूरे होते हैं।
10 of 13
धनु राशि
- फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
बृहस्पति ग्रह की राशि धनु के जातक चना दाल, केला, पीले वस्त्र, हल्दी, केसर या मक्का का दान करें। इससे संतान पक्ष में उन्नति होती है।
11 of 13
मकर राशि
- फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
शनि देव की राशि मकर के लोग काले तिल, सरसों का तेल, उड़द दाल या कंबल का दान करें। इससे शनि दोष में कमी आती है और कार्यक्षेत्र की बाधाएं दूर होती हैं।
12 of 13
कुंभ राशि
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
शनि की ही राशि कुंभ के जातक काले कंबल, तिल, उड़द दाल, जूते-चप्पल या धन का दान करें। इससे आर्थिक परेशानियों से राहत मिलती है।
मीन राशि
बृहस्पति ग्रह की राशि मीन के लोग चना दाल, पीले वस्त्र, बेसन के लड्डू, हल्दी या भोजन सामग्री का दान करें। इससे धन हानि से बचाव होता है और आर्थिक स्थिरता बनी रहती है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।