फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

January 2026 Planetary Transit: नए साल के पहले महीने में ग्रहों का महासंयोग, इन राशियों पर होगी धन वर्षा

Wed, 31 Dec 2025 09:15 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Planetary Transit in Jan Month: जनवरी 2026 में सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र का मकर राशि में गोचर सभी 12 राशियों पर असर डालेगा। जानें किन राशियों के लिए यह समय शुभ और किन्हें बरतनी होगी सावधानी।
 
विज्ञापन
1 of 8
January Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
Astrology Predictions January 2026: नए साल की शुरुआत ग्रहों की चाल में बड़े बदलावों के साथ होने जा रही है। जनवरी 2026 का महीना ज्योतिषीय दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इस दौरान एक साथ चार प्रमुख ग्रहों का गोचर होगा। वर्ष 2026 का पहला महीना ग्रहों के गोचर के लिहाज से बेहद खास रहने वाला है। इस महीने सूर्य के साथ-साथ मंगल, बुध और शुक्र भी राशि परिवर्तन करेंगे, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जीवन पर देखने को मिलेगा।
Rashifal 2026: नववर्ष का पहला महीना कैसा रहेगा और किसका होगा भाग्योदय ? पढ़ें जनवरी मासिक राशिफल
जनवरी 2026 में सूर्य 14 जनवरी को मकर राशि में प्रवेश करेगा, वहीं मंगल 16 जनवरी, बुध 17 जनवरी और शुक्र 13 जनवरी को मकर राशि में गोचर करेंगे। एक ही राशि में चार ग्रहों की मौजूदगी से कुछ राशियों के लिए यह समय बेहद शुभ साबित हो सकता है, जबकि कुछ राशियों को सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, जब भी कोई ग्रह गोचर करता है तो उसका असर हर राशि के जातकों के जीवन, करियर, धन और रिश्तों पर पड़ता है। ऐसे में जनवरी का महीना कई लोगों के लिए बदलाव और नए अवसर लेकर आ सकता है।
Grah Gochar January 2026: जनवरी में होगा चार प्रमुख ग्रहों का राशि परिवर्तन, जानिए किन राशियों पर होगा प्रभाव
विज्ञापन

2 of 8
Surya Gochar 2026 - फोटो : adobe stock
सूर्य का गोचर
वर्तमान में सूर्य धनु राशि में स्थित है और 13 जनवरी 2026 तक इसी राशि में रहेगा। इसके बाद 14 जनवरी को सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेगा। सूर्य का यह गोचर कई राशियों के लिए नौकरी और करियर में सफलता के नए अवसर लेकर आ सकता है। इसी दिन मकर संक्रांति का पर्व भी मनाया जाएगा, जो नई शुरुआत, उन्नति और सकारात्मक बदलाव का प्रतीक माना जाता है।
विज्ञापन

3 of 8
शुक्र गोचर 2026 - फोटो : adobe stock
शुक्र का गोचर
सुख, ऐश्वर्य और वैभव का कारक ग्रह शुक्र 12 जनवरी तक धनु राशि में रहेगा। इसके बाद 13 जनवरी 2026 को शुक्र मकर राशि में गोचर करेगा। शुक्र की यह चाल कई राशियों के जीवन में भौतिक सुख-सुविधाओं की वृद्धि, आर्थिक लाभ और रिश्तों में मधुरता लेकर आ सकती है।

4 of 8
Mangal Gochar 2026 - फोटो : adobe
मंगल का गोचर
ज्योतिषाचार्य और टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा के अनुसार, ग्रहों के सेनापति मंगल वर्तमान में धनु राशि में हैं और 15 जनवरी 2026 तक यहीं विराजमान रहेंगे। 16 जनवरी को मंगल मकर राशि में प्रवेश करेंगे और 22 फरवरी तक इसी राशि में स्थित रहेंगे। मंगल का यह गोचर करियर को मजबूती देने वाला, साहस और आत्मविश्वास बढ़ाने वाला माना जा रहा है। इस दौरान कई लोगों को मनचाही सफलता मिलने और मान-सम्मान में वृद्धि के योग बन सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 8
Budh Gochar 2026 - फोटो : freepik
बुध का गोचर
ग्रहों के राजकुमार कहे जाने वाले बुध 17 जनवरी 2026 को मकर राशि में प्रवेश करेंगे। बुध का यह गोचर व्यापार, निवेश और संचार से जुड़े क्षेत्रों में लाभकारी साबित हो सकता है। इस दौरान निर्णय क्षमता मजबूत होगी और कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 8
शुभ प्रभाव वाली राशियां - फोटो : freepik
शुभ प्रभाव वाली राशियां
मिथुन, वृश्चिक, मकर और मीन राशि के जातकों के लिए जनवरी 2026 का समय काफी अनुकूल रहने वाला है। ग्रहों के गोचर से इन राशियों के करियर और आर्थिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन, वेतन वृद्धि या बेहतर अवसर मिलने की संभावना है। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए नए सौदे फायदेमंद साबित हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा और रिश्तों में मजबूती आएगी। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा और भविष्य को लेकर सकारात्मक सोच बनेगी।
विज्ञापन

7 of 8
अशुभ प्रभाव वाली राशियां - फोटो : adobe
अशुभ प्रभाव वाली राशियां 
वृषभ, सिंह, तुला और कुंभ राशि के जातकों के लिए यह समय कुछ सावधानी बरतने का संकेत दे रहा है। आर्थिक मामलों में नुकसान या अचानक खर्च बढ़ने की स्थिति बन सकती है। कार्यक्षेत्र में दबाव, गलतफहमियाँ या वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मतभेद हो सकते हैं। इस दौरान कोई भी बड़ा निवेश या महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लेना बेहतर रहेगा। साथ ही स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें और पारिवारिक रिश्तों में धैर्य बनाए रखें, ताकि अनावश्यक तनाव से बचा जा सके।
विज्ञापन

8 of 8
मिश्रित प्रभाव वाली राशियां - फोटो : adobe
मिश्रित प्रभाव वाली राशियां 
मेष, कर्क, कन्या और धनु राशि के जातकों को इस अवधि में मिले-जुले परिणाम मिलेंगे। कुछ क्षेत्रों में सफलता और लाभ के योग बनेंगे, वहीं कुछ मामलों में देरी या रुकावटें परेशान कर सकती हैं। करियर में धीरे-धीरे प्रगति होगी, लेकिन इसके लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है। पारिवारिक और व्यक्तिगत जीवन में संतुलन बनाए रखना जरूरी रहेगा। सही समय पर लिए गए फैसले और धैर्यपूर्ण रवैया इन राशियों के लिए इस समय को बेहतर बना सकता है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें