फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Astrology: मंगल और गुरु के संयोग से बना नवपंचम योग, इन 4 राशि वालों को धन लाभ और तरक्की के योग

Mon, 03 Jul 2023 04:24 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मंगल और गुरु के संयोग से बना नवपंचम योग - फोटो : अमर उजाला
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी कोई ग्रह गोचर करता है या फिर दो ग्रहों की युति बनती है तो कई तरह के शुभ और अशुभ योगों का निर्माण होता है। इस समय मंगल और देवगुरु बृहस्पति के संयोग से नवपंचम योग का निर्माण हुआ है। गौरतलब है कि मंगल ग्रह 1 जुलाई से अपनी राशि कर्क की यात्रा को समाप्त करते हुए सिंह राशि में प्रवेश किया है। कर्क राशि मंगल की नीच की राशि मानी गई हैं। नवपंचम योग गुरु और मंगल ग्रह के योग से मिलकर बना होता है।  इस शुभ योग के बनने से 4 राशि के जातकों को धन लाभ और सफलता प्राप्त के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन सी भाग्यशाली राशियां हैं जिनको इसका लाभ मिल सकता है। 
विज्ञापन

2 of 5
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि 
मेष राशि के जातकों के लिए नवपंचम योग बहुत ही शुभ साबित होने जा रहा है। ज्योतिषीय गणना के मुताबिक इस समय मेष राशि में देवगुरु बृहस्पति और सिंह राशि में सूर्य हैं जिससे गुरु की द्दष्टि मंगल पर है। ऐसे में मेष राशि के जातकों के मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। कोई शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। नौकरी में सफलता पाने के लिए आने वाले समय बहुत ही अच्छा हो सकता है। प्रभावशाली लोगों से आपका मेल-मिलाप हो सकता है। 
विज्ञापन

3 of 5
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए नवपंचम योग किसी वरदान से कम नहीं है। आपको अचानक से धन लाभ की संभावना है। लेन-देन के मामलों में आपकी जीत होगी। किसी तरह की खरीदारी आपके लिए शुभ साबित होगी। नौकरीपेशा जातकों को लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आप धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।
 

4 of 5
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि
गुरु और मंगल के योग से नवपंचम योग बहुत ही लाभकारी सिद्ध हो सकता है। सिंह राशि में मंगल हमेशा से ही योग कारक होते हैं। गुरु भाग्य स्थान से मंगलदेव पर द्दष्टि रख रहे हैं ऐसे में यह समय आपके लिए भाग्य में वृद्धि का हो सकता है। अधूरे कार्यो में आपको सफलता हासिल हो सकती है। व्यापार में अच्छा मुनाफा होने के योग बन रहे हैं। इस शुभ योग से छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में कई तरह के बेहतरीन सफलता मिल सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
करियर और व्यापार के नजरिए से नवपंचम योग बहुत ही शुभ साबित होने वाला है। आपकी इनकम में अच्छा इजाफा देखने को मिलेगा। जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपके द्वारा बनाई गई योजना में आपको सफलता हासिल होगी। उधार दिया हुआ धन जल्द वापस मिलने की संभावना है। 
यह भी पढ़ें-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें