Navpancham Rajyog: 01 सितंबर को शनि और गुरु नवपंचम योग से कुछ राशि वालों के लिए नौकरी-कारोबार में लाभ के अवसरों में वृद्धि हो सकती है। आय में जबरदस्त इजाफा होगा।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
Navpancham Rajyog: 1 सितंबर 2026 को देवगुरु बृहस्पति और शनि एक-दूसरे से 120 अंश पर होंगे जिससे नवपंचम राजयोग का निर्माण होगा। शनि मीन राशि में और देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि में विराजमान हैं जिससे 120 डिग्रीको कोण बनने से नवपंचम राजयोग बनेगा। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि को कर्मफलदाता और न्याय का देवता माना गया है और यह सबसे धीमी चाल से चलने वाले ग्रह हैं, जो एक राशि में करीब ढाई वर्षों तक रहते हैं फिर इसके बाद राशि बदलते है। शनि इस समय मीन राशि में वक्री हैं जो 11 दिसंबर को मार्गी होंगे। ऐसे में यह किसी न किसी ग्रह के साथ संयोग या द्दष्टि संबंध रहते हैं, जिस कारण से शुभ-अशुभ योगों का निर्माण करते हैं। शनि और गुरु सितंबर माह में नवपंचम राजयोग का निर्माण करने वाले हैं। जिसे कुछ राशि वालों को विशेष लाभ मिल सकते हैं। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे, जिससे पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। आइए जानते हैं इससे किन राशियों को विशेष लाभ मिलने के योग बनेंगे।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
कर्क राशि
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए गुरु-शनि का नवपंचम राजयोग बहुत ही अच्छा और अनुकूल साबित हो सकता है। गुरु का कर्क राशि में होना जो उनकी उच्च की राशि होती है, लग्न भाव में और शनि वक्री अवस्था में नवम भाव में विराजमान है, जिससे कुछ राशि के जातकों के लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे, नौकरी-व्यापार में अपार सफलता हासिल हो सकती है। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि के योग है। परिवार संग खुशियां मिलेगा। इस दौरान आपको मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन
3 of 4
तुला राशि
- फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए नवपंचम राजयोग आपके लिए कई तरह की खुशखबरी लेकर आ सकता है। आपकी राशि में गोचर छठे भाव में शनि और दशम भाव में गुरु विराजमान हैं। ऐसे में तुला राशि वालों के लिए नवपंचम राजयोग बहुत ही शुभ और सकारात्मक प्रभाव रहेगा। इस दौरान नए कार्यों को करना आपके लिए बहुत ही अच्छा और लाभ से भरा हुआ होगा। लंबे समय रुका हुआ काम पूरा होगा। इस दौरान परिवार में चली आ रही परेशानियां खत्म होंगी। जीवन में मान-सम्मान में वृद्धि के योग हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा।
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए नवपंचम राजयोग का बनना बहुत ही शुभ और अच्छा रहेगा। शनि के वक्री होने और गुरु के अपनी उच्च राशि में होकर पंचम भाव में विराजमान होंगे। इससे मीन राशि पर शुभ और सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। नौकरी पेशा जातकों को नई नौकरी के लिए कुछ बेहतर अवसर मिलने के योग हैं। सुख-सुविधाओं में वृद्धि के योग बनेंगे। आय में अच्छा और सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।