फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navpancham Rajyog 2026: शनि-गुरु बनाएंगे नवपंचम योग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

Tue, 25 Aug 2026 10:38 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Navpancham Rajyog 2026: शनि और गुरु की विशेष स्थिति से नवपंचम योग बनने जा रहा है। ज्योतिष के अनुसार इस योग का असर 4 राशियों के लिए बेहद शुभ रह सकता है और इनके जीवन में तरक्की, धन लाभ व नए अवसरों के योग बन सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
Navpancham Rajyog 2026 - फोटो : adobe
Navpancham Rajyog 2026:  1 सितंबर 2026 को गुरु और शनि की विशेष स्थिति से नवपंचम दृष्टि योग बनने जा रहा है। ज्योतिष में गुरु को ज्ञान, भाग्य और विस्तार का कारक माना जाता है, जबकि शनि कर्म, न्याय और अनुशासन से जुड़े ग्रह हैं। दोनों ग्रहों की यह विशेष दृष्टि कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकती है। माना जा रहा है कि इस योग के प्रभाव से करियर, कारोबार, धन और व्यक्तिगत जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आइए जानते हैं किन 4 राशियों पर नवपंचम दृष्टि योग का सबसे शुभ प्रभाव पड़ सकता है।
विज्ञापन

2 of 5
कार्यक्षेत्र में भी तरक्की के नए रास्ते खुलने के संकेत हैं। - फोटो : amar ujala

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए गुरु-शनि का नवपंचम दृष्टि योग सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है। इस दौरान महत्वपूर्ण फैसले लेने का आत्मविश्वास बढ़ेगा। कमाई से जुड़ी परेशानियां धीरे-धीरे दूर हो सकती हैं और समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। बिजनेस के सिलसिले में की गई यात्राएं लाभदायक रह सकती हैं। कार्यक्षेत्र में भी तरक्की के नए रास्ते खुलने के संकेत हैं।

विज्ञापन

3 of 5
समाज के प्रभावशाली लोगों से संपर्क भी मजबूत हो सकता है। - फोटो : amar ujala

कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए यह योग काफी लाभकारी साबित हो सकता है। कारोबार में अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है, वहीं नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या जिम्मेदारी बढ़ने की खुशखबरी मिल सकती है। व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव आएगा और लोगों के बीच आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। समाज के प्रभावशाली लोगों से संपर्क भी मजबूत हो सकता है।

4 of 5
करियर में बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका मिल सकता है - फोटो : amar ujala

धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए गुरु और शनि का यह योग सफलता के नए अवसर लेकर आ सकता है। करियर में बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका मिल सकता है और लंबे समय से चली आ रही परेशानियों से राहत मिलने के संकेत हैं। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा और वरिष्ठ या बुजुर्ग व्यक्ति की सलाह किसी बड़ी समस्या को हल करने में मददगार साबित हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
परिवार में आपका सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी - फोटो : amar ujala

मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए नवपंचम दृष्टि योग बेहद शुभ रहने वाला है। कार्यस्थल पर किसी नए और महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार करने वालों को लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। भाग्य का साथ मिलने से लंबे समय से अटके काम पूरे हो सकते हैं। परिवार में आपका सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी, जिससे घर का माहौल भी सकारात्मक बना रहेगा।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें