फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navpancham Rajyog 2025: कर्मफल दाता शनि का नवपंचम राजयोग, इन राशियों को मिलेगा करियर और धन में लाभ

Sun, 17 Aug 2025 12:24 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वैदिक पंचांग के अनुसार 26 अगस्त 2025 को सुबह 6 बजकर 23 मिनट पर यह खास योग बनेगा, जब शनि मीन राशि और शुक्र कर्क राशि में रहेंगे।
विज्ञापन
1 of 4
Navpancham 2025 - फोटो : अमर उजाला
Navpancham Rajyog 2025: वैदिक ज्योतिष के अनुसार इस समय शनि मीन राशि में वक्री अवस्था में विराजमान हैं और जून 2027 तक इसी राशि में बने रहेंगे। इस दौरान वे समय-समय पर अन्य ग्रहों के साथ संयोग बनाकर शुभ-अशुभ योग रचते रहेंगे। इसी क्रम में अगस्त के अंत में शनि और शुक्र का विशेष संयोग होने जा रहा है, जिससे नवपंचम राजयोग का निर्माण होगा। इस योग के प्रभाव से कुछ राशियों को लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होने, करियर में प्रगति और पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति का अवसर मिलेगा।
Surya Ketu yuti 2025: सूर्य-केतु के ग्रहण योग से इन राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें, धन हानि की संभावना
वैदिक पंचांग के अनुसार 26 अगस्त 2025 को सुबह 6 बजकर 23 मिनट पर यह खास योग बनेगा, जब शनि मीन राशि और शुक्र कर्क राशि में रहेंगे। यही नहीं, इस समय शुक्र की युति बुध के साथ होने से लक्ष्मी नारायण योग भी बन रहा है, जिससे इसके प्रभाव और अधिक शक्तिशाली हो जाएंगे।
Surya Gochar 2025: सूर्य का स्वराशि सिंह में गोचर, जानिए सभी 12 राशियों पर प्रभाव
विज्ञापन

2 of 4
आप धन बचाने में सफल रहेंगे और रिश्तेदारों से संबंधों में भी मिठास बढ़ेगी। - फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए शनि-शुक्र का नवपंचम राजयोग बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। इस समय साढ़े साती का पहला चरण चल रहा है, लेकिन शनि के वक्री होने से इसका नकारात्मक असर काफी कम हो जाएगा। लंबे समय से अटके हुए कार्य पूरे होने लगेंगे और कई इच्छाओं की पूर्ति होगी। जमीन-भवन से जुड़े मामलों में सफलता मिलने की संभावना है और आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो सकती है। इस दौरान आप धन बचाने में सफल रहेंगे और रिश्तेदारों से संबंधों में भी मिठास बढ़ेगी। वैवाहिक जीवन में मनमुटाव दूर होकर आपसी समझ बेहतर होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी यह समय शुभ और संतुलित रहेगा।
विज्ञापन

3 of 4
इस समय किसी भी प्रकार के विवाद या अनावश्यक बहस से बचना ही बेहतर रहेगा। - फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए यह राजयोग सौभाग्य लेकर आ सकता है। इस समय शनि आपकी कुंडली के आठवें भाव में वक्री और शुक्र बारहवें भाव में स्थित रहेंगे, जिससे आपको कई क्षेत्रों में अपार सफलता के साथ धन लाभ मिलने के योग बनेंगे। नौकरी और व्यापार में उन्नति होगी और आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। भोग-विलास की वस्तुओं में वृद्धि होगी तथा विदेश यात्रा का अवसर मिल सकता है। आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है और भाई-बहनों के साथ रिश्ते मधुर होंगे। हालांकि इस समय किसी भी प्रकार के विवाद या अनावश्यक बहस से बचना ही बेहतर रहेगा।
विज्ञापन

4 of 4
आपके रुके हुए कार्य पूरे होने लगेंगे और रचनात्मकता में वृद्धि होगी। - फोटो : amar ujala
मीन राशि
मीन राशि में शनि लग्न और शुक्र पंचम भाव में स्थित होकर यह राजयोग बना रहे हैं, जिससे इस राशि के जातकों के लिए समय बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। आपके रुके हुए कार्य पूरे होने लगेंगे और रचनात्मकता में वृद्धि होगी। करियर और व्यापार में आपकी मेहनत रंग लाएगी और अच्छे परिणाम मिलेंगे। विद्यार्थियों के लिए भी यह समय फलदायी रहेगा, क्योंकि मन एकाग्र रहेगा और पढ़ाई पर पूरा ध्यान लगेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, जिससे जीवन के कई क्षेत्रों में प्रगति और सफलता हासिल होगी।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें