फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navpancham yog 2025: 8 मार्च को बनेगा नवपंचम राजयोग, इन तीन राशि वालों को करियर में मिल सकता है विशेष लाभ

Wed, 05 Mar 2025 03:25 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Navpancham Rajyog 2025: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक सभी ग्रह एक निश्चित समय के बाद राशि परिवर्तन करते हैं और अन्य ग्रहों के साथ युति बनाते हैं।
विज्ञापन
1 of 4
Navpancham Rajyog 2025 - फोटो : अमर उजाला
Navpancham Rajyog 2025: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक सभी ग्रह एक निश्चित समय के बाद राशि परिवर्तन करते हैं और अन्य ग्रहों के साथ युति बनाते हैं। ग्रहों की युति से कई कल्याणकारी योग का निर्माण भी होता, जिससे सभी 12 राशियां प्रभावित होती हैं। इस दौरान नवपंचम योग को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इसके प्रभाव से जातक को करियर में सफलता की प्राप्ति होती है, इतना ही नहीं संतान सुख व कारोबार में उन्नति के योग भी बनते हैं। वहीं जल्द एक बार फिर यह योग बनने जा रहा है। बता दें 8 मार्च 2025 को सुबह 10: 40 मिनट पर ग्रहों के राजा सूर्य और मंगल एक-दूसरे से 120 डिग्री पर होंगे, जिससे नवपंचम राजयोग का निर्माण होगा। ऐसे में कुछ राशियों को कार्यक्षेत्र में विशेष लाभ की प्राप्ति संभव है। आइए इनके नाम जानते हैं....
विज्ञापन

2 of 4
लव पार्टनर से उपहार की प्राप्ति संभव है। विवाह में आ रही बाधा भी दूर होगी। - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
ज्योतिष गणना के अनुसार सिंह राशि वालों के लिए नवपंचम राजयोग बेहद लाभकारी रहने वाला है। आपके जीवन में कई तरह के बदलाव आने की संभावना है। इस दौरान लंबे समय से अटके काम भी पूरे होंगे। परिवार के साथ यात्रा पर जाएंगे। आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। नवपंचम योग के प्रभाव से कार्यक्षेत्र में मेहतन का फल प्राप्त होगा। बिजनेस में लाभ के अवसर बन रहे हैं। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। लव पार्टनर से उपहार की प्राप्ति संभव है। विवाह में आ रही बाधा भी दूर होगी।
विज्ञापन

3 of 4
। आपको परिवार के सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा। नौकरी में मनचाहा ट्रांसफर होगा। - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
यह समय कुंभ राशि वालों के लिए बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप जीवनसाथी के साथ भविष्य की योजना बना सकते हैं। घर परिवार में भी खुशियां बनी रहेगी। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा जिससे सभी कार्य मनचाहे तरीकों से पूरे होंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपको जीत मिलेगी। आपके लिए परिवार में सरप्राइज पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको परिवार के सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा। नौकरी में मनचाहा ट्रांसफर होगा। 
विज्ञापन

4 of 4
भाई बहनों से आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे। स्वास्थ्य समस्याएं समाप्त होंगी। - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
नवपंचम राजयोग आपके लिए कल्याणकारी साबित हो सकता है। नौकरी में किसी सम्मान की प्राप्ति होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। अगर किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते थे, तो कर सकते हैं। इस दौरान व्यापार में उन्नति के नए अवसर खुलेंगे। प्रेम संबंधों में गहराई आएगी और स्वास्थ्य में सुधार होगा। भाई बहनों से आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे। स्वास्थ्य समस्याएं समाप्त होंगी।

Shukra Margi 2025: शुक्र की सीधी चाल से इन राशियों के जीवन में धन और ऐशो-आराम में होगी वृद्धि
Chaturgrahi Yog 2025: मार्च में ग्रहों की अद्भुत युति से इन राशियों को मिलेगा जबरदस्त आर्थिक लाभ
 



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें